Rajasthan Patwari Result Date 2025: राजस्थान पटवारी परीक्षा रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष की ओर से राजस्थान पटवारी रिजल्ट जारी होने की तिथि की अपडेट दे दी गई है। यह रिजल्ट दिवाली के पहले जारी कर दिया जाएगा। जैसा कि आप जानते होंगे कि इस बार दिवाली 8 नवंबर 2025 को है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पटवारी भर्ती 2025 की प्रक्रिया चल रही है।
बोर्ड की ओर से निर्धारित किए गए पटवारी कट ऑफ मार्क्स से अधिक या उसके बराबर अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल होगा। इस साल पटवारी के पदों पर कुल 3705 खाली पदों को भरा जाएगा। अगर आप भी राजस्थान पटवारी परीक्षा में भाग लिए थे तो रिजल्ट जारी होने की तिथि, चेक करने का तरीका समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे देख सकते हैं।
कब हुई थी Rajasthan Patwari परीक्षा 2025?
राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 का आयोजन 17 अगस्त 2025 को दो पालियों में किया गया था। पहले पाली की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 तक एवं दूसरे पाली की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित थी। अब इस भर्ती की लिखित परीक्षा समाप्त हो चुकी है। परीक्षा में करीब 6 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की अपडेट दी गई है। राजस्थान पटवारी की लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Haryana HTET Exam Result 2025: हरियाणा टीईटी रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर, चेक करें
RSMSSB अध्यक्ष का रिजल्ट को लेकर आया ट्वीट
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर “Rajasthan Patwari Result 2025″ जारी होने की तिथि की अपडेट एक ट्वीट के माध्यम से किया है, जिसमें राजस्थान पटवारी रिजल्ट दीपावली से पहले जारी होने की अपडेट है। जैसा कि इस बार दीपावली 8 नवंबर 2025 को है। ऐसे में दिवाली तिथि से पहले रिजल्ट जारी करने की सूचना अध्यक्ष द्वारा उम्मीदवारों को दी गई है।
Rajasthan Patwari Result Date 2025: संभावित तिथि
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से पटवारी रिजल्ट 2025 जारी करने की आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद है कि अक्टूबर 2025 के अंतिम सप्ताह या नवंबर के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी हो सकता है। पटवारी रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी होगा। जिसके बाद संबंधित उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अपने परिणाम चेक कर सकेंगे। राजस्थान पटवारी मेरिट लिस्ट 2025 में जिन उम्मीदवारों के नाम/रोल नंबर होंगे, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- CTET Exam Notification 2025: सीटेट का नोटिफिकेशन जारी होने जा रहा, देखें योग्यता रजिस्ट्रेशन समेत जानकारी
Rajasthan Patwari Result 2025 चेक करने का तरीका
RSSB की ओर से राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान तरीके को फॉलो करते हुए अपने परिणाम की जांच कर पाएंगे –
- पहले RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/ या sso.rajasthan.gov.in पर जाना है।
- वेबसाइट के Latest News या Results सेक्शन में जाकर Rajasthan Patwari Result 2025 Pdf से संबंधित लिंक खोजकर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर पटवारी रिजल्ट की पीडीएफ फाइल खुलकर आ जाएगी।
- पीडीएफ में अपना नाम/रोल नंबर Ctrl+F दबाकर खोजें।
- यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में है तो पर्सनल स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए SSO ID और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- और अपना रिजल्ट कार्ड चेक व डाउनलोड करें।
Rajasthan Patwari Expected Cut Off 2025
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड पटवारी रिजल्ट के साथ कट ऑफ मार्क्स 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करेगा। जो उम्मीदवार निर्धारित किए गए कट ऑफ मार्क्स के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त किए होंगे उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यहां नीचे पटवारी भर्ती 2025 की संभावित कट ऑफ दी गई है, आप इसे देखकर अंदाजा लगा सकते हैं:
| Category | Patwari Expected Cut Off Marks |
| Gen | 180- 200 |
| OBC | 170-190 |
| SC | 156-165 |
| ST | 150-160 |
Note: उपरोक्त तालिका में दी गई राजस्थान पटवारी कट ऑफ 2025 संभावित कट ऑफ है। आधिकारिक कट ऑफ कई कारकों पर आधारित होती है, जो इससे भिन्न हो सकती है। वास्तविक कट ऑफ RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने के बाद देख सकते हैं।







