Rajasthan Police Admit Card 2025 Release Date: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में आवेदन किए हुए लाखों युवाओं को एडमिट कार्ड का इंतजार है। भर्ती बोर्ड की ओर से परीक्षा की तारीखें पहले ही घोषित की जा चुकी हैं। यह भर्ती परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को राज्यभर के कई निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए Rajasthan Police Constable Admit Card 2025 का होना जरूरी है। एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होने की उम्मीद है।
एडमिट कार्ड जारी होते ही उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल, SSO ID और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।बता दें कि इस भर्ती के तहत प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 10,000 पद भरें जाएंगे। अगर आप भी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो राजस्थान पुलिस एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका यहां देख सकते हैं।
Rajasthan Police Constable Exam 2025- मुख्य जानकारी
भर्ती का नाम | राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 |
कुल पद | 10 हजार (विभिन्न श्रेणियों में) |
परीक्षा तिथि | 13 और 14 सितंबर 2025 |
एडमिट कार्ड स्थिति | जल्द जारी होगा |
एडमिट कार्ड डाउनलोड मोड | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://police.rajasthan.gov.in/ |
इसे भी पढ़ें- RRB Group D Admit Card 2025 Kab Aayega: रेलवे ग्रुप D परीक्षा सितंबर-अक्टूबर! एडमिट कार्ड जल्द
Rajasthan Police Admit Card 2025: कब जारी होगा? लेटेस्ट अपडेट
Rajasthan Police Admit Card 2025 Release Date: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। भर्ती बोर्ड की ओर से जारी किए गई नोटिस के मुताबिक, परीक्षा 13 और 14 सितम्बर 2025 को आयोजित होनी है। लेकिन अभी तक एडमिट कार्ड जारी होने की अपडेट नहीं दी गई है। यदि परीक्षा तिथि में बदलाव ना हुआ तो राजस्थान पुलिस एडमिट कार्ड 9 या 10 सितंबर 2025 तक जारी हो जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट और राजस्थान पुलिस की नोटिस बोर्ड पर नियमित नज़र बनाए रखें।
Rajasthan Police Constable Admit Card 2025 Download कैसे करें?
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को ये आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://police.rajasthan.gov.in/ पर जाना है।
- होमपेज पर “Rajasthan Police Constable Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहाँ SSO ID और पासवर्ड डालना होगा।
- सबमिट करने के बाद आपका Rajasthan Police Constable Hall Ticket 2025 स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें और सुरक्षित रख लें।
Admit Card में क्या जानकारी होगी?
जब आप Rajasthan Police Constable Admit Card 2025 डाउनलोड करेंगे, उसमें ये अहम डिटेल्स होंगी:
- उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- परीक्षा की तारीख और शिफ्ट का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- महत्वपूर्ण निर्देश और गाइडलाइन्स
परीक्षा केंद्र (Exam Centre) से जुड़ी जानकारी
कई उम्मीदवार खासतौर पर यह सर्च कर रहे हैं कि Rajasthan Police Constable Exam Centre 2025 कहाँ मिलेगा। बता दें कि परीक्षा केंद्र का विवरण आपके एडमिट कार्ड पर ही दर्ज होगा। इसमें आपको शहर, परीक्षा स्थल का नाम, परीक्षा तिथि एवं समय, गेट बंद होने का समय और परीक्षा निर्देश समेत पूरी जानकारी दी जाएगी।
परीक्षा के दिन ध्यान रखने योग्य बातें
- एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर आईडी) ज़रूर लेकर जाएँ।
- एडमिट कार्ड पर लगी फोटो साफ और स्पष्ट होनी चाहिए।
- परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 30 मिनट पहले पहुँचे।
- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर) ले जाना मना है।
FAQs – Rajasthan Police Admit Card 2025
Rajasthan Police Admit Card 2025 Release Date कब है?
संभावित रूप से 9 से 10 सितंबर 2025 तक जारी हो सकता है।
एडमिट कार्ड कहाँ से डाउनलोड करें?
आधिकारिक वेबसाइट https://police.rajasthan.gov.in/ से डाउनलोड करेंगे।
क्या बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा दे सकते हैं?
नहीं, एडमिट कार्ड और फोटो आईडी दोनों अनिवार्य हैं।
राजस्थान पुलिस भर्ती 2025 में कितने पद हैं?
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के जरिये 10,000 पद भरें जायेंगे।