Rajasthan Police Constable Cut Off 2025: कितना जाएगा कट ऑफ? देखें पुलिस परीक्षा का संभावित कटऑफ

By: Monika

On: September 14, 2025

Follow Us:

Rajasthan Police Constable Cut Off 2025

Rajasthan Police Constable Cut Off 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के काम की चीज है। यह भर्ती परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को राज्य के 21 जिलों में 582 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें करीब 5 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी भाग लिए हैं। और अब सभी का ध्यान रिजल्ट और कट ऑफ 2025 लिस्ट पर टिका हुआ है। राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड रिजल्ट के साथ ही आधिकारिक कट ऑफ 2025 जारी करेगा।

उससे पहले परीक्षा दे चुके छात्र संभावित कट ऑफ की जानकारी पाना चाहते हैं, जो हम इस आर्टिकल के माध्यम से प्रदान कर रहें हैं। कट ऑफ अंक ही निर्धारित करता है कि उम्मीदवार भर्ती के अगले चरण की परीक्षा के लिए शॉर्ट लिस्ट होंगे या नहीं। हम यहां Rajasthan Police Constable परीक्षा की Cut Off 2025 से जुड़ी पूरी जानकारी दें रहें हैं – कब आएगी, किस श्रेणी का कट ऑफ कितना जा सकता है, और पिछली भर्ती से इसकी तुलना कैसी है।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 की झलक

  • पदों की संख्या: इस बार कुल 10,000 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
  • परीक्षा तिथि: 13 और 14 सितंबर 2025।
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवार: लगभग 05 लाख से ज्यादा।
  • परीक्षा मोड: ऑफलाइन OMR आधारित।

परीक्षा में सामान्य ज्ञान, राजस्थान का इतिहास व संस्कृति, तर्कशक्ति और बेसिक कंप्यूटर जैसे विषयों से प्रश्न पूछे गए। पेपर दिए हुए कुछ छात्रों से बात करने पर पता चला है कि पेपर का स्तर इस बार न तो बहुत आसान था और न ही बहुत कठिन।

इसे भी पढ़ें-

कट ऑफ क्यों महत्वपूर्ण है?

कट ऑफ वह न्यूनतम अंक है जो किसी भी अभ्यर्थी को अगले चरण में जाने के लिए प्राप्त करने जरूरी होते हैं। चूँकि इस भर्ती में लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं, ऐसे में प्रतिस्पर्धा बहुत ज्यादा रहती है। कट ऑफ देखकर उम्मीदवार यह अंदाजा लगा सकते हैं कि वे मेरिट लिस्ट में शामिल हो पाएंगे या नहीं। भर्ती बोर्ड की ओर से आधिकारिक कट ऑफ जारी की जाएगी, जो उम्मीदवार कट ऑफ मार्क्स के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करेगा, वो भर्ती के अगले चरण की परीक्षा (शारीरिक दक्षता परीक्षा) में शामिल होगा।

Rajasthan Police Constable Expected Cut Off 2025

अभी आधिकारिक कट ऑफ जारी नहीं हुई है, लेकिन परीक्षा विश्लेषण और छात्रों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर अनुमानित कट ऑफ इस प्रकार हो सकती है:

श्रेणीअनुमानित कट ऑफ (अंक)
सामान्य (UR/GEN)73 – 78
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)69 – 74
अनुसूचित जाति (SC)65 – 70
अनुसूचित जनजाति (ST)60 – 65
महिला (UR)65 – 70
ईडब्ल्यूएस (EWS)70 – 75

ध्यान दें: यह केवल अनुमान है, असली कट ऑफ राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट के साथ ही जारी की जाएगी।

पिछली भर्ती से तुलना

पिछली बार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती (2022) में सामान्य वर्ग का कट ऑफ लगभग 72- 75 अंकों के बीच रहा था। इस बार पदों की संख्या ज्यादा (10,000) है, लेकिन आवेदकों की संख्या भी बढ़ी है। पेपर का लेवल मीडियम रहने के कारण कट ऑफ पिछली बार की तुलना में थोड़ा ऊपर जा सकता है।

कट ऑफ को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

  1. पदों की संख्या – जितने ज्यादा पद होंगे, कट ऑफ उतनी कम रहने की संभावना होती है।
  2. उम्मीदवारों की संख्या – इस बार 5 लाख से अधिक आवेदन किए गए, इसलिए प्रतिस्पर्धा और कड़ी होगी।
  3. पेपर की कठिनाई – यदि पेपर आसान होता है तो कट ऑफ बढ़ जाती है, और कठिन होने पर घट जाती है।
  4. आरक्षण नीति – विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग कट ऑफ तय की जाती है।

Rajasthan Police Constable Cut Off 2025: कहां और कब मिलेगी?

  • आधिकारिक वेबसाइट: https://police.rajasthan.gov.in/
  • रिजल्ट जारी होने के बाद पीडीएफ फाइल में श्रेणीवार कट ऑफ जारी होगी।
  • उम्मीदवार अपने रोल नंबर और नाम के आधार पर रिजल्ट देख पाएंगे।

उम्मीदवारों के लिए अगला चरण

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती बोर्ड की ओर रिजल्ट के साथ आधिकारिक कट ऑफ जारी होगी। कट ऑफ अंक के बराबर या कट ऑफ पार करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापदंड परीक्षा (PST) में बुलाया जाएगा। यह चरण काफी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यहाँ से असली मेरिट बनती है। इसलिए अभी से फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी है।

लेख का सारांश

Rajasthan Police Constable Cut Off 2025 को लेकर उम्मीदवारों में उत्सुकता स्वाभाविक है। अनुमानित कट ऑफ से अभ्यर्थी अंदाजा लगा सकते हैं कि उनकी स्थिति कैसी रहेगी, लेकिन अंतिम और सही जानकारी आधिकारिक रिजल्ट जारी होने पर ही मिलेगी। उम्मीद है कि इस बार भी लाखों युवाओं का सपना राजस्थान पुलिस में शामिल होने का पूरा होगा।

FAQs- Rajasthan Police Constable Cut Off 2025

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 कब हुई थी?

परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को आयोजित हुई थी।

राजस्थान पुलिस कट ऑफ कितना रह सकता है?

सामान्य वर्ग के लिए लगभग 73-78 अंक और अन्य श्रेणियों के लिए 60-75 अंकों के बीच रहने की संभावना है।

आधिकारिक कट ऑफ कब जारी होगी?

रिजल्ट जारी होने के साथ ही आधिकारिक कट ऑफ भी प्रकाशित की जाएगी।

कट ऑफ देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://police.rajasthan.gov.in/ है।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment