Rajasthan PTET Cut Off 2025 Category wise: राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2025 में भाग लिए अभ्यर्थियों के लिए खास जानकारी है। बता दें कि इस बार वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से 15 जून 2025 को आयोजित की गई पीटीईटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 19 जून को आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जारी की जा चुकी है। आंसर की पर अभ्यर्थियों से 21 जून तक आपत्ति दर्ज करने को कहा गया।
अब जो अभ्यर्थी आंसर की से अपने उत्तर का मिलान कर चुके हैं उनके लिए सबसे अधिक चर्चित विषय “राजस्थान पीटीईटी कट ऑफ 2025” है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है, वे अब यह जानना चाहते हैं कि उनकी श्रेणी (जैसे सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस) के लिए चयन की संभावना कितनी है। इस लेख में हम आपको श्रेणीवार अपेक्षित कट ऑफ (Expected Cut Off), पिछले वर्षों की तुलना, सरकारी व निजी कॉलेजों की मेरिट अनुमान समेत जानकारी प्रदान करेंगे।
इसे भी पढ़ें – Rajasthan PTET Answer Key 2025: सभी सेट की उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड करें, आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया जानें
Rajasthan PTET 2025: संक्षेप में जानकारी
परीक्षा का नाम | Rajasthan PTET 2025 |
आयोजक संस्था | वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा |
पाठ्यक्रम | 2-वर्षीय बी.एड / 4-वर्षीय इंटीग्रेटेड BA-B.Ed / B.Sc-B.Ed |
परीक्षा तिथि | 15 जून 2025 |
आंसर की जारी तिथि | 19 जून 2025 |
परिणाम दिनांक | जून 2025 अंतिम सप्ताह में |
काउंसलिंग | जुलाई 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ptetvmoukota2025.in |
Rajasthan PTET 2025: कितनी सीटों पर होगा एडमिशन
बता दें राजस्थान में 2 वर्षीय बीएड की कुल 1,07,630 सीटें उपलब्ध है, जो सरकारी और प्राइवेट दोनों कॉलेजों में हैं। विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान में 4 वर्षीय बीएड की कुल सीटों की संख्या 22,000 से अधिक बताई गई है। पिछली बार 415 कॉलेजों में 20,925 सीटें उपलब्ध थी जिनमें एडमिशन के लिए करीब 19,856 अभ्यर्थियों ने ही रजिस्ट्रेशन किया था। कुल 95 फ़ीसदी के लगभग सीटों पर एडमिशन लिए गए थे। साल 2023 की बात करें तो 4 वर्षीय बीएड कॉलेजों में 19,000 से ज्यादा सीटें खाली रह गई थी।
श्रेणीवार संभावित कट ऑफ 2025 (Categorywise Expected Cut Off)
श्रेणी | पुरुष उम्मीदवार | महिला उम्मीदवार |
---|---|---|
सामान्य (General) | 350 – 365 | 330 – 345 |
ओबीसी (OBC) | 340 – 355 | 320 – 335 |
एससी (SC) | 305 – 320 | 290 – 310 |
एसटी (ST) | 290 – 310 | 270 – 300 |
ईडब्ल्यूएस (EWS) | 335 – 350 | 315 – 330 |
एमबीसी (MBC) | 330 – 345 | 310 – 325 |
नोट: यह केवल अनुमान हैं। असली कट ऑफ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
पिछले वर्षों की तुलना
वर्ष | सामान्य वर्ग कट ऑफ | ओबीसी कट ऑफ | एससी कट ऑफ |
---|---|---|---|
2024 | 355 (Male) / 340 (Female) | 345 | 310 |
2023 | 358 / 342 | 343 | 312 |
पिछले वर्षों की तुलना से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इस बार कट ऑफ में 5-10 अंकों तक का बदलाव संभव है, खासकर यदि परीक्षा कठिनाई स्तर थोड़ा ऊँचा रहा हो।
कॉलेज एलॉटमेंट में कट ऑफ का महत्त्व
PTET में मिले स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को विभिन्न B.Ed कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा। टॉप कॉलेजों के लिए सामान्य वर्ग की कट ऑफ अपेक्षाकृत अधिक रहती है।
- सरकारी B.Ed कॉलेज: कट ऑफ ज्यादा होती है (सामान्य वर्ग में 350+ अंक जरूरी)
- निजी कॉलेज: कुछ हद तक कम स्कोर पर भी प्रवेश मिल जाता है
Rajasthan PTET काउंसलिंग प्रक्रिया
- रजिस्ट्रेशन: परिणाम घोषित होने के बाद
- कॉलेज विकल्प भरना (Choice Filling)
- सीट एलॉटमेंट: मेरिट + विकल्पों के आधार पर
- रिपोर्टिंग: आवंटित कॉलेज में
आधिकारिक जानकारी कहाँ देखें?
अगर आप भी राजस्थान पीटीईटी 2025 की परीक्षा दिए हुए हैं तो आपको पीटीईटी 2025 रिजल्ट, श्रेणीवार कट ऑफ, काउंसलिंग शेड्यूल, कॉलेज एलॉटमेंट सूची समेत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota 2025.in पर ही विजिट करना चाहिए।
निष्कर्ष
“राजस्थान पीटीईटी कट ऑफ 2025 श्रेणीवार” एक महत्वपूर्ण विषय है जिसे हर परीक्षार्थी को ध्यानपूर्वक समझना चाहिए। ऊपर दी गई अपेक्षित कट ऑफ सूची आपको एक स्पष्ट तस्वीर देती है कि आपकी स्थिति कितनी मजबूत है। यदि आपका स्कोर अनुमानित कट ऑफ के आसपास है, तो आपको काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा जरूर लेना चाहिए।
सुझाव: अपना रिजल्ट देखने के बाद तुरंत काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन करें और अपने दस्तावेज़ तैयार रखें।