Rajasthan VDO Cut Off 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB / RSMSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती 2025 की परीक्षा 2 नवंबर 2025 को एक ही पाली में सफलतापूर्वक आयोजित कर ली है। इस भर्ती में कुल 850 रिक्त पद जारी किए गए हैं। परीक्षा पूरी होने के बाद अब सभी उम्मीदवारों का सबसे बड़ा सवाल है-
- इस बार Rajasthan VDO Cut Off 2025 कितनी जा सकती है?
- कितने नंबर पर सेलेक्शन होने की संभावना है?
अगर आप भी इन सवालों के जवाब जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहाँ हम अनुमानित कट-ऑफ, पिछले वर्षों की कट-ऑफ, न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स और कट-ऑफ चेक करने की प्रक्रिया को आसान भाषा में समझा रहे हैं।
Rajasthan VDO Bharti Exam 2025: संक्षिप्त विवरण
| जानकारी | विवरण |
| विभाग | Rajasthan Staff Selection Board (RSMSSB/RSSB) |
| पोस्ट का नाम | ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer – VDO) |
| कुल पद | 850 |
| परीक्षा तिथि | 02 नवंबर 2025 |
| रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
| कट-ऑफ रिलीज | जल्द ही |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://rssb.rajasthan.gov.in/ |
Cut Off क्या होती है और इसका महत्व क्यों है?
कट ऑफ वह न्यूनतम स्कोर होता है जिसे प्राप्त करने पर ही उम्मीदवार अगले चरण (Merit List/ Document Verification) के लिए चयनित होते हैं। RSMSSB अलग-अलग श्रेणियों (GEN/OBC/SC/ST/TSP/ Non-TSP) के लिए अलग-अलग कट ऑफ जारी करता है। कट ऑफ तय करने में इन बातों का योगदान होता है:
- परीक्षा की कठिनाई स्तर
- कुल रिक्त पदों की संख्या
- उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या
- पिछली कट ऑफ का ट्रेंड
Rajasthan VDO Minimum Qualifying Marks (न्यूनतम अंक)
| श्रेणी | न्यूनतम अंक (%) |
| सामान्य / OBC / EWS | 40% |
| SC / ST / OBC (TSP) | 36% |
| ST (TSP Area) | 30% |
ध्यान रखें: इन अंको से कम स्कोर होने पर भी रिजल्ट में नाम शामिल नहीं होगा, भले ही कट ऑफ कम क्यों ना हो।
Rajasthan VDO Expected Cut Off 2025 (अनुमानित कट-ऑफ)
इस वर्ष परीक्षा का लेवल Moderate से थोड़ा कठिन रहा, इसलिए कट-ऑफ बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेगी। पिछले वर्षों और छात्र प्रतिक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए अनुमानित कट-ऑफ नीचे दी गई है।
| Category | Expected Cut Off (Marks) – 2025 |
|---|---|
| General | 160 – 165 Marks |
| OBC | 155 – 160 Marks |
| EWS | 165 – 150 Marks |
| SC | 148 – 153 Marks |
| ST | 142 – 148 Marks |
| MBC | 150 – 160 Marks |
TSP Area -Expected Cut Off 2025
| Category | अनुमानित कट-ऑफ |
|---|---|
| General | 150 – 163 Marks |
| SC | 142 – 135 Marks |
| ST | 130 – 143 Marks |
जो उम्मीदवार 150+ स्कोर कर रहे हैं, उनके चयन होने की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है (सामान्य श्रेणी के लिए)।
पिछले वर्षों की Rajasthan VDO Cut Off (Previous Cut Off)
नीचे दी गई टेबल से आपको अंदाजा लगेगा कि इस बार कट ऑफ का ट्रेंड कैसा रह सकता है।
| वर्ष | General | OBC | SC | ST |
|---|---|---|---|---|
| VDO Prelims 2022 | 125.53 | 124.54 | 102.42 | 99.80 |
| VDO Mains 2022 | 130.3935 | 114.1072 | 107.6436 | 105.9321 |
इस बार कट ऑफ पिछले वर्षों की अपेक्षा ज्यादा रहने की संभावना है।
यहाँ देखें-
- Rajasthan VDO Answer Key 2025: आंसर की PDF डाउनलोड लिंक जल्द, 20 नवंबर से पहले जारी
- SSC CGL Ka Result 2025 Kab Aayega, टियर 1 रिजल्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट
Rajasthan VDO Cut Off 2025 कैसे चेक करें?
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) कट ऑफ और रिजल्ट जारी होने पर यहां प्रक्रिया फॉलो करें:
- RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें: https://rssb.rajasthan.gov.in/
- “Results” या “Latest News” सेक्शन में जाएँ।
- वहां “VDO Cut Off 2025 PDF” लिंक पर क्लिक करें।
- आपकी श्रेणी के अनुसार कट-ऑफ देख लें।
- चाहें तो PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट से पहले किस चीज पर ध्यान दें?
- अपने OMR/Answer Key के आधार पर स्कोर कैलकुलेट करें
- ऊपर दी गई Expected Cut Off Table से तुलना करें
- अगर स्कोर कट ऑफ से ज्यादा है तो अपने डॉक्यूमेंट तैयार रखें
निष्कर्ष-
Rajasthan VDO Cut Off 2025 में इस बार 160+ Marks (General Category) के आसपास कट ऑफ रहने की संभावना है। हालांकि अंतिम कट ऑफ RSSB रिजल्ट के साथ PDF में जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों का स्कोर 160+ है, उनके सिलेक्शन की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है। आधिकारिक कट ऑफ आने पर हम इस लेख को अपडेट करेंगे।







