Ration Card Big Update 2025: राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी अपडेट आ चुकी है। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत राशन कार्ड आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके जरिए सरकार जरूरतमंद लोगों को फ्री में अनाज वितरण का कार्य कर रही है। लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपात्र हैं, लेकिन धोखाधड़ी करके डुप्लीकेट कार्ड बनवाकर राशन का लाभ ले रहे हैं। इसे देखते हुए हाल ही में सरकार ने राशन कार्ड से जुड़ी PDS को और अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और कुशल बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
अब लागू किए गए नए नियमों के मुताबिक, सभी राशन कार्ड धारकों को हर 5 साल में नो योर कस्टमर यानी eKYC प्रक्रिया को पूरा करना होगा। वहीं, जो कार्ड धारक 6 महीने से ज्यादा समय तक राशन नहीं लेंगे, उनका नाम राशन कार्ड से कट जाएगा। अब इस नियम से केवल योग्य परिवारों को ही लाभ मिलेगा और अयोग्य परिवारों को लाभार्थी सूची से हटा दिया जाएगा।
अगर आपको भी फ्री राशन का लाभ मिल रहा है तो केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए कुछ नए नियमों को जानें और तुरंत अपना और अपने परिवार का केवाईसी करें। अन्यथा आपका भी नाम लिस्ट से कट सकता है। राशन कार्ड के लिए ई केवाईसी क्या है?,eKYC कहां से कैसे कर सकते हैं इसकी डिटेल्स में जानकारी लेख में देख सकते हैं।
Ration Card 2025 को लेकर सरकार का नया फैसला
सरकार ने हाल ही में यह साफ किया है कि आरोग्य लाभार्थियों की पहचान कर उनके राशन कार्ड रद्द किए जाएंगे। कई राज्यों में अयोग्य लोगों द्वारा धोखाधड़ी से राशन ले रहे लोगों का नाम लिस्ट से काटने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार की ओर से लिए गए नए फैसले से “सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) नियंत्रण संशोधन आदेश 2025″ के नए नियमों के अनुसार, योग्य परिवारों को हर 5 साल में ई- केवाईसी (e- KYC) पूरा करना अनिवार्य है। अपात्र परिवारों को राशन कार्ड की लाभार्थी सूची से हटाया जाएगा और नए पात्र परिवारों को शामिल किया जाएगा। अलग राशन कार्ड के लिए कम से कम 18 वर्ष आयु होनी चाहिए, कोई भी व्यक्ति 18 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले अलग राशन कार्ड रखने का पात्र नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें- PM Kisan 20 Installment Status Check: पीएम किसान की 20वीं किस्त का स्टेटस चेक करें, शो करने लगा
Ration Card: 5 साल से कम बच्चों के लिए नियम
केंद्र सरकार की ओर से लिए गए फैसले और जारी किए गए अधिसूचना के मुताबिक जो परिवार 6 महीने से राशन कार्ड का उपयोग करके राशन नहीं ले रहे हैं, उनका नाम लाभार्थी सूची से काट दिया जाएगा। पुराने सभी राशन कार्ड धारकों को 3 महीने के अंदर क्षेत्रीय सत्यापन और राशन कार्ड e-KYC पूरा करना है। राशन कार्ड केवाईसी के दौरान राज्यों में डुप्लीकेट पाए जाने वाले राशन कार्ड रद्द किए जाएंगे।वहीं, 5 साल से कम आयु के बच्चों का आधार नंबर होना जरूरी है। और उनके 5 साल होने तक के भीतर ई- केवाईसी करवाना आवश्यक है।
राशन कार्ड के लिए e-KYC प्रक्रिया क्या है? जानें
जैसा कि केंद्र सरकार की ओर से भारत के विभिन्न राज्यों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के जरिए फ्री अनाज का वितरण जरूरतमंद परिवारों किया जा रहा है। ऐसे में पात्र परिवारों को ही इसका लाभ मिले, इसके लिए सरकार ने ई-केवाईसी (Electronic Know Your Customer) प्रक्रिया लागू किया है। ई केवाईसी के माध्यम राशन कार्ड धारक अपनी पहचान को आधार कार्ड से सत्यापित करवाते हैं। ई केवाईसी आधार से आधारित बायोमेट्रिक होती है, जिसमें फिंगरप्रिंट या आंखों की स्कैन या ओटीपी के जरिए पूरा होती है। इससे लाभार्थी का नाम, जन्मतिथि, पता, फोटो समेत सभी जरूरी जानकारी प्रमाणित होती है।
Ration Card e-KYC: राशन कार्ड के लिए ई- केवाईसी कैसे करें?
बता दें राशन कार्ड के लिए ई- केवाईसी ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रकार से किया जा सकता है। हमने राशन कार्ड के लिए ई केवाईसी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया को नीचे बताया है। आप इस तरीके को फॉलो करके अपना केवाईसी पूरा करें और सरकार की ओर से दिए जा रहे फ्री अनाज का लाभ लेते रहें।
ऑनलाइन ई- केवाईसी प्रक्रिया –
- आप अपने राज्य के PDS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- मुख्य पेज पर Ration Card Services या e-KYC सेक्शन में जाकर क्लिक करें।
- अपना राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर दर्ज करें।
- फिर आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी भरें।
- बायोमेट्रिक सत्यापन यदि आवश्यक हो तो उसे भी पूरा करें।
- इस प्रकार से सत्यापन होने के बाद, आपके राशन कार्ड ई- केवाईसी प्रक्रिया पूरी होगी।
ऑफलाइन ई-केवाईसी प्रक्रिया –
- जहां से आप राशन का लाभ ले रहे हैं उस दुकान पर जाएं।
- अपना राशन कार्ड और आधार कार्ड देकर उसे ई केवाईसी के लिए कहें।
- कोटेदार या दुकानदार ई प्वाइंट ऑफ सेल (e-POS) डिवाइस के माध्यम से आपका बायोमेट्रिक सत्यापन करेगा।
- राशन कार्ड ई- केवाईसी सत्यापन करने के बाद आपको एक रसीद मिलेगी।
- इस तरीके से आपका राशन कार्ड की केवाईसी प्रक्रिया पूरी होगी।
राशन कार्ड से और कौन- कौन से लाभ मिलतें हैं? जानें
जिन परिवारों के लोगों का PDS द्वारा सत्यापित राशन कार्ड बना है, उन राशन कार्ड धारकों को अब सिर्फ फ्री अनाज ही नहीं, बल्कि कई अन्य सरकारी योजनाओं का भी सीधा लाभ मिलता है। जानकारी के लिए बता दें कि राशन कार्ड के जरिए उज्ज्वला योजना में फ्री गैस का कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना में स्वास्थ्य बीमा, पीएम आवास योजना में प्राथमिकता और बच्चों के लिए स्कॉलरशिप और मिड डे मील योजना का भी लाभ पात्र लोगों को मिल रहा है।







