---Advertisement---

RRB NTPC Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें, जारी होने की तारीख और जरूरी दिशा-निर्देश

By: Monika

On: April 24, 2025

Follow Us:

RRB NTPC Admit Card 2025

RRB NTPC Admit Card 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से NTPC (Non-Technical Popular Categories) के कुल 11,558 पदों की पूर्ति हेतु परीक्षा का आयोजन करने वाला है, जिसमें देशभर के लाखों युवाओं द्वारा आवेदन किया गया है। इस साल 2025 में RRB NTPC भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण की परीक्षा का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज़ RRB NTPC Admit Card 2025 है, जिसमें परीक्षा शेड्यूल की विस्तृत जानकारी जैसे – परीक्षा तिथि, टाइमिंग, जरूरी दिशा निर्देश दर्ज होगी।

रेलवे एनटीपीसी परीक्षा के लिए आवेदन किए हुए उम्मीदवार जानना चाहते हैं कि इसका एडमिट कार्ड कब तक जारी होगा। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा, कैसे डाउनलोड करें, उसमें क्या जानकारी होती है और परीक्षा से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

RRB NTPC Admit Card 2025 कब जारी होगा?

RRB द्वारा NTPC परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा की तारीख से 3 से 4 दिन पहले जारी किए जाते हैं। 2025 की NTPC परीक्षा की संभावित तारीखें अभी तक अधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई हैं, लेकिन संभावना है कि परीक्षा मई – जून 2025 के बीच आयोजित की जाए। ऐसे में RRB NTPC Admit Card 2025 मई के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है। उम्मीदवारों को सलाह देते हैं की भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

RRB NTPC 2025 Exam Pattern (परीक्षा पैटर्न)

CBT Stage 1 (प्रारंभिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा):

  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती
विषय (Subjects)प्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकसमय
सामान्य जागरूकता4040
गणित3030
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति303090 मिनट

RRB NTPC Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – जैसे कि www.rrbcdg.gov.in या उस क्षेत्र की वेबसाइट जिससे आपने फॉर्म भरा है।
  2. ‘Download Admit Card for NTPC 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें।
  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट जरूर लें।

RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025 में क्या जानकारी होगी?

एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है, जैसे:

  • उम्मीदवार का नाम
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • रोल नंबर
  • जन्मतिथि
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • परीक्षा से संबंधित निर्देश

महत्वपूर्ण: अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती हो (जैसे नाम या जन्मतिथि गलत हो), तो तुरंत संबंधित RRB को संपर्क करें।

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज़

केवल एडमिट कार्ड ही नहीं, आपको परीक्षा केंद्र पर कुछ अन्य दस्तावेज़ भी साथ ले जाने होंगे:

  • RRB NTPC Admit Card 2025 (प्रिंटेड कॉपी)
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhaar, Voter ID, Driving License आदि)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (जो आपने आवेदन के समय दी थी)

परीक्षा से पहले जरूरी निर्देश

  1. समय से पहले पहुंचे – परीक्षा केंद्र पर कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य है।
  2. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स निषेध – मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच जैसी डिवाइसेस लाना मना है।
  3. ड्रेस कोड का पालन करें – साधारण कपड़े पहनें; जेब में कोई कागज़ या नोट्स न रखें।
  4. COVID-19 गाइडलाइंस (यदि लागू हों) – मास्क, सैनिटाइज़र आदि साथ रखें।

Read Also: India-US Trade Agreement 2025: कब होगा और भारत को क्या फायदा मिलेगा?

RRB NTPC Admit Card 2025 से जुड़ी FAQs

RRB NTPC Admit Card 2025 कब आएगा?

परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले जारी किया जा सकता है।

क्या एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन ही मिलेगा?

हाँ, RRB NTPC का एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड में ही उपलब्ध होगा। डाक से नहीं भेजा जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में OTP की जरूरत पड़ेगी?

नहीं, आमतौर पर केवल रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होती है।

अगर रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए तो क्या करें?

आप RRB की वेबसाइट पर ‘Forgot Registration Number’ लिंक से अपनी जानकारी पुनः प्राप्त कर सकते हैं।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

RRB Group D Admit Card 2025 Kab Aayega: रेलवे ग्रुप D परीक्षा नवंबर-दिसंबर, एडमिट कार्ड जल्द

SSC CHSL Exam Admit Card 2025: डाउनलोड करें एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड, ये रही प्रक्रिया

MPESB Excise Constable Exam Admit Card 2025: एमपी एक्साइज कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड

Leave a Comment