---Advertisement---

RRB NTPC Graduate Result Kab Aayega 2025: NTPC ग्रेजुएट लेवल का रिजल्ट जारी होने वाला है, देखें अपडेट

By: Monika

On: July 19, 2025

Follow Us:

RRB NTPC Graduate Result Kab Aayega 2025

RRB NTPC Graduate Result Kab Aayega 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से आयोजित की गई एनटीपीसी ग्रेजुएट स्तर की परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द ही जारी होने की खबर आ चुकी है। यह रिजल्ट RRB की मुख्य वेबसाइट rrbapply.gov.in और क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार अपने यूजर आईडी, रोल नंबर तैयार रखें। आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल रिजल्ट (RRB NTPC Graduate Level CBT 1 Result 2025) PDF में प्रकाशित किया जाएगा।

पीडीएफ में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल किया जाएगा, जो CBT 1 परीक्षा में निर्धारित किए गए कट ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त कर पास होंगे। बता दें रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से NTPC (Non Technical Popular Categories) Graduate (स्नातक) स्तर की परीक्षा का आयोजन 5 जून से 24 जून 2025 तक किया गया था। इसमें लाखों उम्मीदवार शामिल हुए हैं, अब परीक्षा दिए हुए सभी उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

जो उम्मीदवार सीबीटी 1 परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें NTPC Graduate Level CBT 2 में शामिल होना होगा। आइए आगे लेख में आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल रिजल्ट 2025 जारी होने की लेटेस्ट अपडेट, चेक करने का तरीका समेत अन्य जुड़ी जानकारी प्राप्त करते हैं।

इसे भी पढ़ें- RRB NTPC UG Exam City Slip Admit Card 2025: रेलवे NTPC यूजी परीक्षा शहर, एडमिट कार्ड जल्द

RRB NTPC Graduate Level CBT 1 Result 2025

जानकारी के लिए बता दें कि आरआरबी ने एनटीपीसी Graduate और Under Graduate लेवल की कुल 11,558 रिक्तियों के लिए भर्ती निकाली है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। NTPC Graduate Level की ऑनलाइन परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक आयोजित किया था। जबकि NTPC Under Graduate Level की परीक्षा 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक आयोजित होगी। दोनों परीक्षाओं के लिए करीब 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन किए गए थे।

RRB NTPC स्नातक स्तर की परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही समाप्त होने वाला है। रिजल्ट की गणना नॉर्मलाइजेशन के आधार पर होगी, जिससे परीक्षा की विभिन्न पाली के कठिनाई स्तर में संतुलन बन सके। एनटीपीसी ग्रेजुएट की Merit List CBT 1 में प्राप्त अंकों और कैटिगरी वाइज कट ऑफ अंकों के आधार पर तैयार होती है। इसमें सफल उम्मीदवारों को इस भर्ती के अगले चरण की परीक्षा यानी CBT 2 के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा।

कब आएगा? RRB NTPC Graduate Level Result 2025

रेलवे की ओर से आयोजित की गई आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2025 के रिजल्ट का इंतजार उन सभी उम्मीदवारों को है, जिन्होंने सीबीटी 1 परीक्षा दिया है। क्योंकि इसमें सफल उम्मीदवार ही CBT 2, स्किल टेस्ट या डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन में शामिल होंगे। विभिन्न स्रोतों एवं मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, RRB NTPC Graduate Level Result, अगस्त 2025 के पहले या दूसरे सप्ताह में RRB की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी हो सकता है। आपको भी रिजल्ट का इंतजार है तो हम सलाह देते हैं कि नवीनतम अपडेट के लिए अपने जोन से संबंधित RRB की वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

इसे भी पढ़ें: UPSSSC PET 2025 New Syllabus: जानिए यूपी पीईटी का नया सिलेबस और टॉपिक्स

RRB NTPC Graduate Result 2025 कहां से कैसे देखें?

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल रिजल्ट 2025 की घोषणा होते ही आप निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करते हुए अपना परिणाम पीडीएफ देख सकते हैं:

  • सर्वप्रथम RRB क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट (जैसे rrbcdg.gov.in) पर जाएं।
  • मुख्य पेज पर “RRB NTPC Result 2025(Graduate Level)” या CEN 05/2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि (पासवर्ड) का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • RRB NTPC Graduate Level Result 2025 PDF में आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब आप Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर चेक करें, या आगे के संदर्भ के लिए PDF डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

RRB NTPC Graduate Level कट ऑफ और स्कोरकार्ड

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परिणाम के साथ कट ऑफ मार्क्स और स्कोर कार्ड भी जारी होंगे। स्कोर कार्ड में व्यक्तिगत अंक, नॉर्मलाइजेशन स्कोर और योग्यता स्थित शामिल होगी। जो उम्मीदवार CBT 1 में निर्धारित होने वाले कट ऑफ मार्क्स के बराबर या उससे ज्यादा मार्क्स हासिल करता है तो उसे CBT 2, स्किल टेस्ट (जैसे टाइपिंग टेस्ट या CBAT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

FAQs (इससे जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

RRB NTPC 2025 का रिजल्ट कब आएगा?

आरआरबी एनटीपीसी CBT 1 का रिजल्ट PDF में आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर अगस्त 2025 में जारी होने की संभावना है।

क्या NTPC ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट रिजल्ट एक साथ आयेंगे?

नहीं, RRB NTPC ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट के रिजल्ट अलग-अलग तिथियों पर जारी होंगे। पहले ग्रेजुएट रिजल्ट जारी होने की संभावना है।

NTPC रिजल्ट में रोल नंबर कैसे खोजें?

आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2025 पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद अपना रोल नंबर देखने के लिए Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।

रेलवे एनटीपीसी CBT 2 परीक्षा कब होगी?

RRB NTPC 2025 CBT 1 Result 2025 जारी होने के बाद व CBT 2 सितंबर या अक्टूबर 2025 में संभावित है। आधिकारिक अधिसूचना RRB वेबसाइट पर देखें।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

RSSB Jail Prahari Result 2025: राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर करें चेक

SBI PO Result 2025 Update: एसबीआई PO प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है, देखें अपडेट

Rajasthan Patwari Result Date 2025: RSSB अध्यक्ष का आया ट्वीट, इस तिथि से पहले जारी होगा पटवारी रिजल्ट

Haryana HTET Exam Result 2025: हरियाणा टीईटी रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर, चेक करें

Leave a Comment