RRB NTPC UG Cut Off Marks 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC अंडरग्रेजुएट भर्ती परीक्षा CEN 06/2024 का सफल आयोजन 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक किया था। इस भर्ती परीक्षा में देशभर से लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया है। भर्ती बोर्ड की ओर से 15 सितंबर 2025 को परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई। परीक्षा दिए हुए उम्मीदवार अपने उत्तर का मिलान कर चुके हैं, और अब सभी को बेसब्री से Railway NTPC UG Cut Off 2025 और रिजल्ट का इंतज़ार है।
क्योंकि कट ऑफ मार्क्स ही निर्धारित करता है कि उम्मीदवार भर्ती के अगले चरण की CBT 2 परीक्षा में शामिल हो पाएगा या नहीं। RRB अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट के साथ जोन वाइज, कैटेगरी वाइज Cut Off Marks 2025 जारी करेगा। उसके पहले यहां इस लेख में अनुमानित कट ऑफ मार्क्स दिए गए हैं, आप देखकर अपने स्कोर का अनुमान लगाकर समझ लें कि कट-ऑफ कहां तक जा सकती है और रिजल्ट में नाम आ पाएगा या नहीं।
RRB NTPC UG Cut Off Marks क्यों ज़रूरी है?
कट-ऑफ वह न्यूनतम अंक है जो किसी उम्मीदवार को अगले चरण (CBT-2 या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) में पहुंचने के लिए लाने पड़ते हैं। चूंकि रेलवे की नौकरियों में सीटें सीमित और उम्मीदवार लाखों होते हैं, इसलिए competition बहुत अधिक होता है। बता दें कट-ऑफ कई फैक्टर पर निर्भर करती है:
- परीक्षा की कठिनाई स्तर (Easy, Moderate या Tough)।
- कुल रिक्तियों (Vacancies) की संख्या।
- उम्मीदवारों की उपस्थिति और प्रदर्शन।
- अलग-अलग जोन में competition का स्तर।
इसे भी पढ़ें- IB Security Assistant Admit Card 2025, Download Exam City Slip, Admit Card from mha.gov.in
RRB NTPC UG Expected Cut Off 2025 (Category-wise)
नीचे दी गई टेबल में अनुमानित कट-ऑफ (CBT-1 के लिए) दी जा रही है। यह आधिकारिक नहीं है बल्कि परीक्षा के difficulty level और पिछले वर्षों के trends पर आधारित है।
| Category | Expected Cut Off (Marks) |
| General (UR) | 70 – 85 |
| OBC | 65 – 80 |
| EWS | 60 – 80 |
| SC | 55 – 75 |
| ST | 50 – 70 |
ध्यान रखें, यह zone-wise बदल सकती है। उदाहरण के लिए, अहमदाबाद, मुंबई और प्रयागराज जैसे बड़े जोन में competition अधिक होता है, तो यहां कट-ऑफ ऊँची जा सकती है। वहीं, कुछ उत्तर-पूर्वी या दूरदराज के जोन में कट-ऑफ थोड़ी कम रह सकती है।
Zone-wise Cut Off में अंतर क्यों?
रेलवे भर्ती बोर्ड 21 अलग-अलग जोन में परीक्षाएं कराता है। हर जोन में उम्मीदवारों की संख्या, सीटों की उपलब्धता और स्थानीय प्रतिस्पर्धा अलग-अलग होती है।
- ज़्यादा आवेदन वाले जोन = कट-ऑफ ज्यादा।
- कम आवेदन वाले जोन = कट-ऑफ थोड़ी कम।
इसलिए, उम्मीदवारों को हमेशा अपने RRB Zone की Official Cut Off चेक करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Delhi Teacher Bharti 2025: दिल्ली स्कूलों में टीचर के 1180 पदों पर निकली भर्ती, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया
अनुमानित ज़ोन-वाइज RRB NTPC Cut-Off Marks 2025 (CBT-1)
नीचे कुछ प्रमुख RRB ज़ोन के लिए अनुमानित कट-ऑफ रेंज अलग-अलग कैटेगॉरी के लिए दी गई है, आप इसे देख कर अंदाजा लगा सकते हैं।
| RRB ज़ोन | UR (General) | OBC | SC | ST | EWS |
| Mumbai | 78-82 | 74-78 | 66-70 | 58-62 | 72-76 |
| Kolkata | 79-83 | 75-79 | 68-72 | 60-64 | 73-77 |
| Chandigarh | 80-84 | 76-80 | 69-73 | 61-65 | 74-78 |
| Ahmedabad | 77-81 | 73-77 | 65-69 | 57-61 | 71-75 |
| Ajmer | 78-82 | 74-78 | 66-70 | 58-62 | 72-76 |
| Bengaluru | 74-78 | 70-74 | 62-66 | 54-58 | 68-72 |
| Bhopal | 76-80 | 72-76 | 64-68 | 56-60 | 70-74 |
| Bhubaneswar | 75-79 | 71-75 | 63-67 | 55-59 | 69-73 |
Cut Off का रिजल्ट पर असर
कट-ऑफ का सीधा असर उम्मीदवार की सेलेक्शन लिस्ट पर होता है। अगर आपका स्कोर अनुमानित कट-ऑफ से ऊपर है तो आपकी उम्मीदें और बढ़ जाती हैं। इसके बाद रेलवे नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस लागू करता है, जिसमें अलग-अलग शिफ्ट की कठिनाई को ध्यान में रखकर अंक संतुलित किए जाते हैं।
RRB NTPC UG रिजल्ट कब तक आ सकता है?
फाइनल आंसर की व रिजल्ट को लेकर उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर/नवंबर 2025 तक RRB NTPC UG CBT-1 का रिजल्ट और कट-ऑफ जारी कर दिया जाएगा। हालांकि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से रिजल्ट जारी करने की अभी आधिकारिक अपडेट नहीं दी गई है। सलाह है कि अपने जोन की RRB वेबसाइट पर रिजल्ट अपडेट को समय समय पर चेक करते रहें।
उम्मीदवारों के लिए सुझाव
- आंसर की से अपना अनुमानित स्कोर निकालें।
- ऊपर दी गई टेबल से तुलना करके देखें कि आप सुरक्षित ज़ोन में हैं या नहीं।
- फाइनल रिजल्ट आने तक अपनी तैयारी जारी रखें, क्योंकि NTPC भर्ती में आगे CBT-2 और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसी स्टेज भी होती हैं।
- रिजल्ट और कट-ऑफ अपडेट के लिए RRB की ऑफिशियल वेबसाइट और नोटिफिकेशन पर नज़र बनाए रखें।
आर्टिकल का सारांश-
RRB NTPC UG Cut Off Marks 2025 इस साल काफ़ी चर्चा में हैं क्योंकि बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है। अनुमान है कि कट-ऑफ पिछले साल की तुलना में लगभग समान या थोड़ी ऊँची जा सकती है। अभी जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उनसे यह साफ है कि सामान्य वर्ग (General Category) की कट-ऑफ 70–85 के बीच रह सकती है, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए यह थोड़ी कम होगी।
अब सभी की निगाहें रेलवे भर्ती बोर्ड के अगले अपडेट पर टिकी हैं। जैसे ही फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी होगा, सही कट-ऑफ अंक सामने आ जाएंगे।







