RRB NTPC UG Exam City Slip Admit Card 2025: रेलवे NTPC यूजी परीक्षा शहर, एडमिट कार्ड जल्द

By: Monika

On: July 26, 2025

Follow Us:

RRB NTPC UG Exam City Slip Admit Card 2025

RRB NTPC UG Exam City Slip Admit Card 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आयोजित होने वाली एनटीपीसी यूजी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन किए हुए उम्मीदवारों के काम की खबर है। RRB ने NTPC (Non Technical Popular Categories) UG (Under Graduate) भर्ती परीक्षा का पहला चरण (CBT 1) 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक देश के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करेगा। परीक्षा में करीब 63 लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने की अपडेट है।

क्योंकि आरआरबी एनटीपीसी 12वीं स्तर (UG) की इस परीक्षा के लिए 63 लाख से ज्यादा आवेदन किए गए हैं। अब आरआरबी की ओर आवेदन किए हुए सभी उम्मीदवारों के परीक्षा शहर सूचना स्लिप (NTPC UG Exam City Intimation Slip) और एडमिट कार्ड जारी होने वालें हैं। हालांकि इसकी सूचना रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से नोटिस जारी कर पहले ही दे दी गई है कि परीक्षार्थियों के परीक्षा शहर की सूचना और एडमिट कार्ड कब जारी होंगे।

RRB NTPC UG Bharti 2025: Overview

संस्था का नामरेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)
परीक्षा का नामNTPC Under Graduate Exam 2025
परीक्षा तिथि7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक
परीक्षा का माध्यमऑनलाइन (CBT)
परीक्षा शहर सूचना स्लिपपरीक्षा तिथि से 10 दिन पहले
परीक्षा के लिए एडमिट कार्डपरीक्षा तिथि से 4 दिन पहले
एडमिट कार्ड डाउनलोड का माध्यमकेवल ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://www.rrbapply.gov.in/

RRB NTPC UG Exam City Intimation Slip

रेलवे गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (12वीं स्तर) पद के लिए आवेदन किए हुए उम्मीदवारों की भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में 7 अगस्त से शुरू होकर 8 सितंबर 2025 तक चलेगी। RRB की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट (UG) परीक्षा शहर की सूचना स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले यानी परीक्षा 7 को होगी तो Exam City Slip 28 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव करेगा। एनटीपीसी यूजी एग्जाम सिटी स्लिप के जरिए उम्मीदवार केवल अपने परीक्षा शहर की जानकारी एवं परीक्षा तिथि देख सकेंगे।

इसे भी पढ़ें- UPPSC RO ARO Admit Card 2025: यूपी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड uppsc.up.nic.in से करें डाउनलोड

RRB NTPC UG Exam Admit Card 2025

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रैजुएट परीक्षा शहर सूचना स्लिप जारी होने के बाद, एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। यह एडमिट कार्ड उम्मीदवार परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। NTPC Admit Card 2025 परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड पर परीक्षार्थी के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, परीक्षा तिथि एवं समय, समेत पूरी जानकारी दर्ज रहेगी।

इसे भी पढ़ें- UPSSSC PET 2025 New Syllabus: जानिए यूपी पीईटी का नया सिलेबस और टॉपिक्स

RRB NTPC UG Exam City Slip Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?

आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर एनटीपीसी अंडरग्रैजुएट परीक्षा सिटी स्लिप या एडमिट कार्ड 2025 जारी होने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करते हुए डाउनलोड कर सकेंगे:

  • सबसे पहले RRB की ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अपने जोन के आरआरबी की वेबसाइट पर क्लिक करना है।
  • होम पेज पर “RRB NTPC UG Exam City Intimation Slip/ Admit Card 2025” से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर नया पेज खुलेगा, जिसमें मांगे गए लॉगिन क्रेडेंशियल भरकर सबमिट कर देना है।
  • बस इतना करते ही आपकी स्क्रीन पर रेलवे एनटीपीसी परीक्षा शहर की सूचना स्लिप या एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
  • अपना एडमिट कार्ड चेक करें और इसे डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर डाउनलोड कर प्रिंट निकालें।
RRB NTPC UG Exam City SlipSoon
RRB NTPC UG Exam Admit CardSoon
RRB Official Websitehttp://www.rrbapply.gov.in/

RRB NTPC UG Bharti Exam 2025: परीक्षा कैसी होगी?

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट की भर्ती परीक्षा 15 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3445 पदों की पूर्ति की जाएगी, जिसमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 2022 पद, ट्रेन क्लर्क के 72 पद, अकाउंट्स क्लर्क टाइपिस्ट के 361 पद और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 990 पद शामिल हैं।

परीक्षा के पहले चरण (CBT 1) में कुल 100 प्रश्न होंगे (सामान्य ज्ञान- 40 प्रश्न, गणित-30 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग – 30 प्रश्न)। सभी प्रश्नों के लिए 100 अंक निर्धारित होंगे, और परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी। NTPC Under Graduate परीक्षा CBT 1 के आधार पर कुल रिक्तियों के 15 गुना से ज्यादा उम्मीदवारों को इसके अगले चरण की परीक्षा (CBT 2) के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment