RSMSSB Patwari Admit Card 2025: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ओर से आयोजित राजस्थान पटवारी परीक्षा का एडमिट कार्ड 2025 जल्द ही उपलब्ध होने वाला है। एडमिट कार्ड का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर एक्टिव होते ही जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान पटवारी परीक्षा 17 अगस्त 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित होनी है।
परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड का होना जरूरी है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हाल में बैठने की अनुमति नहीं है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है उन्हें अब Admit Card का बेसब्री से इंतजार है। इस समय बहुत से लोग इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं- “RSMSSB Rajasthan Patwari Admit Card Release Date” या “Patwari Admit Card Kaise Download Karen?” तो चलिए बिना देरी किए हुए इस आर्टिकल में इससे जुड़ी सारी लेटेस्ट अपडेट प्रदान करते हैं।
Rajasthan Patwari Exam 2025: परीक्षा तिथि और समय
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के तहत कुल 3705 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2025 दिन रविवार को किया गया है। परीक्षा दो शिफ्टों में निर्धारित की गई है। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 तक होगी। और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज परीक्षा तिथि एवं समय के अनुसार परीक्षा में शामिल होना है।
इसे भी पढ़ें- SSC Stenographer Admit Card 2025 जारी: यहां से डाउनलोड करें Grade C & D के एडमिट कार्ड
RSMSSB Patwari Admit Card 2025 लेटेस्ट अपडेट
Rajasthan Patwari Admit Card Release Date: जैसा कि राजस्थान पटवारी परीक्षा 17 अगस्त 2025 को आयोजित की जानी है। आयोग की ओर से एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी करने की अपडेट दी गई थी। हालांकि एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि और समय की घोषणा अभी भी नहीं हुई है। लेकिन उम्मीद है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 से 7 दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा। आपको अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, दर्ज करना होगा।
Patwari Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
राजस्थान पटवारी का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होने के बाद इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया कुछ इस तरह होगी:
- आपको पहले RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट या sso.rajasthan.gov.in/signin पर जाना है।
- होम पेज पर “RSMSSB Patwari Admit Card 2025 Download” से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
- मांगे गए जरूरी क्रैडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, कोड दर्ज कर लॉगिन करना होगा।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
- अपने एडमिट कार्ड की जांच करें और स्क्रीन पर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
| Rajasthan Patwari Admit Card 2025 | Soon |
| Official Website | rsmssb.rajasthan.gov.in |
एडमिट कार्ड पर ये डिटेल्स अवश्य चेक करें-
- अपना नाम
- रोल नंबर
- फोटो
- परीक्षा की तारीख और शिफ्ट
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- जरूरी निर्देश (क्या लाना है क्या नहीं लाना है आदि)
परीक्षा में क्या लेकर जाना है?
जब आप राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा केंद्र पर जाएंगे तो आपके साथ निम्नलिखित चीजें होनी चाहिए:
- प्रिंट किया हुआ Admit Card
- एक नवीनतम फोटो
- एक वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
- ब्लैक बॉल पॉइंट पेन (कुछ परीक्षा केंद्रों पर जरूरी होता है)
अंत में एक सलाह
देखो दोस्तों, Admit Card तो बस एंट्री पास है – असली खेल तो आपकी तैयारी है। अब आपके पास वक्त बहुत काम बचा है। इन बचे हुए आखिरी दिन में रिवीजन पर ध्यान दें, पुराना सिलेबस, टेस्ट पेपर और मॉक टेस्ट जरूर लगाएं।
जैसे ही राजस्थान पटवारी एडमिट कार्ड 2025 जारी होता है, हम आपको सबसे पहले अपडेट देंगे। आप इस वेबसाइट को बुकमार्क कर लें या नोटिफिकेशन ऑन कर लें ताकि कोई जानकारी छूट न जाए।







