RSSB Driver Admit Card 2025: राजस्थान वाहन चालक एडमिट कार्ड Direct Link व डाउनलोड स्टेप्स

By: Monika

On: November 19, 2025

Follow Us:

RSSB Driver Admit Card 2025

RSSB Driver Admit Card 2025: Rajasthan Staff Selection Board (RSSB/RSMSSB) द्वारा आयोजित Rajasthan Vahan Chalak (Driver) Recruitment 2025 परीक्षा के लिए इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आ गई है। भर्ती बोर्ड Rajasthan Driver Admit Card 2025 आज 19 नवंबर को जारी हो चुका है। जिन भी उम्मीदवारों ने वाहन चालक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, वे एडमिट कार्ड जारी होते ही अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भर्ती परीक्षा 23 नवंबर 2025 को राज्य के विभिन्न निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। इस परीक्षा में लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड का होना जरूरी है। राजस्थान वाहन चालक भर्ती के जरिए 2756 रिक्त पदों की पूर्ति की जाएगी। इस लेख में आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक, स्टेप्स, जारी होने की अपडेट, परीक्षा तिथि और जरूरी निर्देश समेत जानकारी दी जा रही है।

Rajasthan Vahan Chalak Exam 2025 – मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती का नामRajasthan Vahan Chalak (Driver) Recruitment 2025
बोर्डRajasthan Staff Selection Board (RSSB/RSMSSB)
कुल पद2756 पद (विभिन्न श्रेणियों में)
परीक्षा तिथि23 नवंबर 2025
एडमिट कार्ड19 नवंबर 2025 (जारी)
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR बेस्ड)

RSSB Driver Admit Card 2025 जारी होने की अपडेट

RSMSSB द्वारा वाहन चालक भर्ती की लिखित परीक्षा 23 नवंबर 2025 को आयोजित की गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष आलोक राज ने पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले, यानी आज 19 नवंबर 2025 को जारी होने की अपडेट दे दी है। जैसे ही एडमिट कार्ड जारी होगा, आधिकारिक डायरेक्ट लिंक इस पोस्ट में सबसे पहले अपडेट किया जाएगा। आप अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि) को दर्ज करते हुए अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

Rajasthan VDO Cut Off 2025: कितने नंबर पर होगा सेलेक्शन? जानें पूरी जानकारी

AIBE 20 Admit Card 2025 हुआ जारी, अभी डाउनलोड करें Hall Ticket @ allindiabarexamination.com

Rajasthan Driver Admit Card 2025 डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: rssb.rajasthan.gov.in
  2. अब “Driver / Vahan Chalak Admit Card 2025” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहाँ आपको Application Number, Date of Birth और Captcha Code भरना होगा।
  4. उसके बाद “Submit” पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  5. इसे डाउनलोड करें और A4 साइज कलर प्रिंट निकाल लें।

Rajasthan Vahan Chalak Admit Card में क्या-क्या विवरण होते हैं?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद नीचे दिए गए सभी विवरणों को ध्यान से चेक करें:

  • उम्मीदवार का नाम
  • फोटो व हस्ताक्षर
  • रोल नंबर
  • परीक्षा तिथि व समय
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

यदि किसी भी विवरण में गलती हो, तो तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।

RSSB Driver Admit Card 2025 डाउनलोड लिंक

एडमिट कार्ड जारी, यहाँ एक्टिव लिंक की मदद से डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र-

Direct LinkRajasthan Driver Admit Card 2025

आधिकारिक वेबसाइट – https://rssb.rajasthan.gov.in

परीक्षा में इन दस्तावेजों को साथ लाना अनिवार्य है

परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेज साथ लेकर जाएँ:

  • प्रिंट किया हुआ RSSB Driver Admit Card 2025
  • एक मान्य फोटो आईडी प्रूफ
  • आधार कार्ड/वोटर आईडी/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • ब्लू/ब्लैक पेन

बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

अंतिम सुझाव (Important Instructions)

  • एडमिट कार्ड जारी होते ही तुरंत डाउनलोड करें, ताकि अंतिम समय में सर्वर डाउन की समस्या न आए।
  • परीक्षा केंद्र समय से कम से कम 45 मिनट पहले पहुँचे
  • एडमिट कार्ड पर उल्लिखित निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
  • मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, स्मार्ट वॉच आदि परीक्षा में ले जाना मना है।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment