RSSB Driver Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ड्राइवर (वाहन चालक) भर्ती 2025 की परीक्षा दिए हुए लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान ड्राइवर भर्ती का रिजल्ट 2026 आज आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। यह जानकारी RSSB के चेयरमैन मेजर जनरल आलोक राज ने अपने X हैंडल पर एक ट्वीट के माध्यम से दे दिया है।
यह रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है। जो उम्मीदवार निर्धारित किए गए कट ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त किए होंगे उनका नाम Merit List PDF में शामिल है। और वो भर्ती के अगले चरण Driving Skill Test में शामिल होने के पात्र हैं।
सामान्यतः लिखित परीक्षा में न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स 40% के आसपास रहते हैं, लेकिन फाइनल कट ऑफ इससे अधिक हो जाती है। अगर आप भी राजस्थान ड्राइवर भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे तो रिजल्ट PDF जारी होते ही रोल नंबर, कैटिगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। यहां लेख में Rajasthan Driver Result 2026 जारी होने की लेटेस्ट अपडेट, चेक करने का तरीका व लिंक उपलब्ध है।
RSSB Driver Bharti और परीक्षा की मुख्य जानकारी
यह भर्ती कुल 2756 पदों के लिए निकाली गई है। राजस्थान ड्राइवर भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन 23 नवंबर 2025 को एक ही शिफ्ट में पूरे राजस्थान में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या बहुत अधिक रही। और अब सभी उम्मीदवारों का रिजल्ट आज 17 जनवरी 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। हालांकि रिजल्ट को लेकर चेयरमैन आलोक राज ने एक दिन पहले ही अपडेट दे दिया था।
रिजल्ट में क्या क्या चेक कर सकतें हैं?
राजस्थान ड्राइवर परीक्षा का रिजल्ट 2026 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होने के बाद उम्मीदवार उसमें निम्नलिखित डीटेल्स चेक कर सकते हैं:
- शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के रोल नंबर
- कैटिगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स (General, OBC, SC, ST, EWS, MBC आदि)
- मेरिट लिस्ट
कट ऑफ परीक्षा की कठिनाई, कुल उम्मीदवारों की संख्या और नॉर्मलाइजेशन पर निर्भर करती है। सामान्यत: न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स 40% के आसपास रहते हैं, लेकिन फाइनल कट ऑफ इससे काफी ऊपर रह सकती है।
RSSB Driver Result 2026 कैसे चेक करें -Step By Step
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: rssb.rajasthan.gov.in
- होमपेज पर Results या Latest Notifications/Updates सेक्शन चुनें।
- Driver/Vahan Chalak Result 2025-26 या इसी तरह का लिंक ढूंढें।
- PDF फाइल डाउनलोड करें।
- Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें। यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में मिलता है, तो आप अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।
आगे की प्रक्रिया क्या होगी?
राजस्थान वाहन चालक (Driver) भर्ती की लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरणों से गुजरना होगा:
- Driving Skill Test (प्रैक्टिकल ड्राइविंग परीक्षा)
- Document Verification (DV) – संभावित तारीख फरवरी 2026 से शुरू
- Medical Examination: DV के लिए 1:2 या 1:3 का रेशियो अपनाया जा सकता है।
महत्वपूर्ण सलाह और सावधानियां
- ज्यादा ट्रैफिक होने पर वेबसाइट धीमी चल सकती है, इसलिए वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें।
- आलोक राज सर के X हैंडल को चेक करें, रिजल्ट आने पर सबसे पहले वही कंफर्मेशन मिलता है।
- किसी भी फेक लिंक, अनऑफिशियल साइट या व्हाट्सएप ग्रुप से जानकारी ना लें केवल rssb.rajasthan.gov.in पर भरोसा करें।
यह भर्ती राजस्थान में ड्राइवर पदों पर स्थाई सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। लाखों युवाओं की मेहनत आज रंग ला सकती है। अपना रोल नंबर तैयार रखें और अपडेट्स पर नजर बनाए रखें, परिणाम फिलहाल मेरिट लिस्ट PDF के रूप में जारी हुआ है जिसमें केवल सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। इसके बाद Document Verification (DV) के लिए अलग से तारीख और सूचना जारी की जाएगी।







