SBI Clerk Admit Card 2025 Download, Download your Admit Card from sbi.bank.in

By: Monika

On: September 15, 2025

Follow Us:

SBI Clerk Admit Card 2025 Download

SBI Clerk Admit Card 2025 Download: अगर आप भी एसबीआई क्लर्क भर्ती 2025 में आवेदन किए हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथियां घोषित की गई हैं। इस बार कुल 6589 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है और इसकी ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा 20, 21 और 27 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए आपके पास SBI Clerk Admit Card 2025 का होना जरूरी है।

एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं, आप इसे https://sbi.bank.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। बता दें कि जो उम्मीदवार इस प्रेलिम्स परीक्षा में सफलता प्राप्त करेगा, उसे मेंस परीक्षा देनी होगी। यहां लेख में एसबीआई क्लर्क प्रेलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड 2025 जारी होने एवं डाउनलोड करने से संबंधित पूरी जानकारी देख सकतें हैं।

SBI Clerk Admit Card 2025 OUT

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा क्लर्क प्रेलिम्स परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एसबीआई एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इस पेज पर भी उपलब्ध किए गए डायरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि एडमिट कार्ड के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट लेकर परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

इसे भी पढ़ें-

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को आसानी से कुछ स्टेप्स में डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  2. “Current Openings” सेक्शन में जाकर Junior Associates Recruitment 2025 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपको Registration Number / Roll Number और Password / Date of Birth दर्ज करना होगा।
  4. कैप्चा कोड डालकर Login बटन पर क्लिक करें।
  5. अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर प्रिंट कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह है कि एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट रंगीन (Colour Print) में जरूर निकालें, ताकि परीक्षा केंद्र पर कोई समस्या न हो।

एडमिट कार्ड पर मौजूद जरूरी जानकारी

डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर लिखी जानकारी ध्यान से चेक करनी चाहिए:

  • उम्मीदवार का नाम और फोटो
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा तिथि और शिफ्ट
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • महत्वपूर्ण निर्देश

यदि किसी भी जानकारी में त्रुटि हो तो तुरंत SBI हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

परीक्षा पैटर्न (SBI Clerk Prelims 2025)

प्रीलिम्स परीक्षा ऑनलाइन होगी और इसमें तीन विषय शामिल रहेंगे:

विषयप्रश्नों की संख्याअंकसमय
अंग्रेजी भाषा (English Language)303020 मिनट
संख्यात्मक अभियोग्यता (Numerical Ability)353520 मिनट
रीजनिंग एबिलिटी (Reasoning Ability)353520 मिनट
कुल10010060 मिनट
  • सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) होंगे।
  • हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
  • परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को मेन परीक्षा में शामिल होना होगा।

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाली जरूरी चीजें

परीक्षा केंद्र पर जाते समय उम्मीदवारों को इन चीजों का ध्यान रखना होगा:

  • एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी
  • एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (एडमिट कार्ड पर लगी फोटो जैसी)
  • नीले/काले बॉल पेन

ध्यान दें: मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, नोटबुक आदि परीक्षा केंद्र में ले जाना पूरी तरह वर्जित है।

डायरेक्ट लिंक

SBI Clerk Admit Card 2025 Download Link

Conclusion-

एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा 2025 देशभर के लाखों युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। परीक्षा तिथियां तय हो चुकी हैं और अब उम्मीदवारों को बस एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है। आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो चुका है, उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वे समय-समय पर SBI की साइट चेक करते रहें और अपनी तैयारी को अंतिम चरण में मजबूती दें।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment