CBSE ने शुरू की Single Girl Child Scholarship 2025, इकलौती बेटियों को हर महीने मिलेगा ₹1000

By: Monika

On: September 28, 2025

Follow Us:

Single Girl Child Scholarship 2025

Single Girl Child Scholarship 2025: CBSE से पढ़ाई कर रही अपने माता पिता की इकलौती बेटियों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने Singal Girl Child Scholarship Scheme 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। यह योजना खासकर उन परिवारों की इकलौती बेटियों के लिए है, जो आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं लेकिन आर्थिक दिक़्क़तों का सामना कर रही हैं।

इस स्कॉलरशिप के ज़रिए छात्राओं को हर महीने ₹1000 की वित्तीय मदद दी जाएगी ताकि वे बिना किसी रुकावट के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। अगर आप भी CBSE की इस स्कीम का लाभ लेना चाहती हैं तो इस लेख में उपलब्ध जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पात्रता हासिल करती हैं तो अपना ऑनलाइन आवेदन करें। नीचे लेख में आवेदन के लिए कौन से जरूरी दस्तावेज लगेंगे, कैसे आवेदन करना है समस्त जानकारी प्रदान की गई है।

इस योजना का उद्देश्य

CBSE का मानना है कि शिक्षा हर लड़की का अधिकार है। लेकिन कई बार आर्थिक परेशानियों के चलते लड़कियों की पढ़ाई बीच में ही छूट जाती है। इसलिए यह स्कॉलरशिप खासतौर पर इकलौती बेटियों (Single Girl Child) को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है। इसका मकसद है-

  • बेटियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करना
  • परिवार का आर्थिक बोझ हल्का करना
  • समाज में बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना

कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता शर्तें)

अगर आप इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो इन शर्तों को ज़रूर पढ़ें:

  1. छात्रा अपने माता-पिता की इकलौती संतान होनी चाहिए।
  2. CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम से कम 70% अंक हासिल किए हों।
  3. फिलहाल छात्रा कक्षा 11 या 12 में CBSE से संबद्ध स्कूल में पढ़ रही हो।
  4. पारिवारिक सालाना आय 8 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  5. ट्यूशन फीस सीमा: भारतीय छात्राओं के लिए – ₹3,000 प्रति माह से अधिक न हो। NRI छात्राओं के लिए – ₹6,000 प्रति माह से अधिक न हो।
  6. छात्रा को 11वीं और 12वीं की पढ़ाई बिना ब्रेक पूरी करनी होगी।
  7. केवल भारतीय नागरिक ही इस योजना के लिए पात्र हैं।

Single Girl Child Scholarship 2025: कब तक कर सकते हैं आवेदन?

CBSE ने इस स्कीम के लिए आवेदन फार्म 2025 भरने का ऑनलाइन लिंक जारी कर दिया है। सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025 का लाभ लेने के लिए पात्र छात्राएं 23 अक्टूबर 2025 तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, अंक पत्र, एफिडेविट आदि अपलोड करने होंगे। इस स्कॉलरशिप की अधिक जानकारी के लिए आप सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

किन दस्तावेज़ों की ज़रूरत होगी?

आवेदन करते समय छात्राओं को ये डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे:

  • CBSE 10वीं की मार्कशीट
  • इकलौती संतान होने का प्रमाण पत्र/शपथ पत्र
  • स्कूल फीस रसीद
  • आधार कार्ड व बैंक पासबुक की कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र (यदि मांगा जाए)

Single Girl Child Scholarship 2025: आवेदन कैसे करें?

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। ऐसे करें आवेदन:

  1. सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in खोलें।
  2. फिर Main Website लिंक पर क्लिक करें।
  3. होम पेज पर “Scholarship” सेक्शन में जाएं और Single Girl Child Scholarship 2025 लिंक चुनें।
  4. Fresh Application (नया आवेदन) या Renewal (पहले से लाभ ले रही छात्रा) का विकल्प चुनें।
  5. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को सही-सही भरें।
  6. सभी जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
  7. आवेदन सबमिट करने के बाद उसे आपके स्कूल द्वारा ऑनलाइन वेरिफाई किया जाएगा।

Conclusion-

CBSE Single Girl Child Scholarship 2025 इकलौती बेटियों के लिए एक सुनहरा मौका है। अगर आप पात्रता मानदंड पूरे करती हैं तो देर न करें और 23 अक्टूबर 2025 से पहले आवेदन जरूर करें। यह योजना हर उस परिवार के लिए राहत की खबर है, जहां बेटी ही घर की शान है और माता-पिता उसकी पढ़ाई को लेकर गंभीर हैं।

CBSE Single Girl Child Scholarship 2025 से जुड़े आम सवाल (FAQs)

CBSE Single Girl Child Scholarship 2025 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

वह छात्रा जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान है, CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम से कम 70% अंक प्राप्त कर चुकी है और वर्तमान में कक्षा 11 या 12 में पढ़ रही है।

CBSE Single Girl Child स्कॉलरशिप से कितनी आर्थिक मदद मिलेगी?

पात्र छात्राओं को ₹1000 प्रति माह की वित्तीय सहायता मिलेगी। यह मदद अधिकतम दो साल (कक्षा 11 और 12) तक दी जाएगी।

CBSE Single Girl Child स्कॉलरशिप आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

23 अक्टूबर 2025 तक छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं।

स्कॉलरशिप की राशि कब और कैसे मिलेगी?

यह राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए छात्रा के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

क्या 12वीं में भी यह स्कॉलरशिप मिलेगी?

हां, अगर छात्रा 11वीं में इस स्कॉलरशिप का लाभ ले रही है और उसकी पढ़ाई बिना ब्रेक के जारी है तो 12वीं में भी यह राशि मिलेगी।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment