SSC CGL Answer Key 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आखिरकार लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म करते हुए SSC CGL 2025 Answer Key 16 अक्टूबर को जारी कर दिया। जिन उम्मीदवारों ने SSC Combined Graduate Level (CGL) Tier 1 परीक्षा 2025 दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी Answer Key PDF और Response Sheet डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने साथ ही यह भी बताया है कि उम्मीदवारों को Answer Key Challenge (आपत्ति दर्ज) कराने का अवसर भी दिया जाएगा, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी प्रश्न में गलती सुधार की जा सके।
बता दें एसएससी सीजीएल 2025 की इस भर्ती के जरिए भारत सरकार के तमाम विभागों में कुल 14582 पदों की पूर्ति की जाएगी। भर्ती के पहले चरण की टियर 1 परीक्षा 14 अक्टूबर को समाप्त हो चुकी है, अब जो इसमें सफल होंगे उन्हें टियर 2 में शामिल किया जाएगा। अगर आप भी परीक्षा दिए हुए हैं तो आंसर की डाउनलोड करने का आसान तरीका व डायरेक्ट लिंक उपलब्ध है। आंसर की डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।
SSC CGL 2025 परीक्षा का आयोजन और री-एग्जाम अपडेट
इस वर्ष SSC CGL Tier 1 परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 12 से 26 सितंबर 2025 तक आयोजित हुई थी। कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी कारणों के चलते कुछ उम्मीदवारों के लिए री-एग्जाम (Re-Exam) 14 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया गया, जो अब सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। अब आयोग ने सभी उम्मीदवारों के लिए CGL Tier 1 Answer Key PDF जारी कर चुका है। आंसर की जारी होते ही उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके अपने उत्तर और प्रश्नपत्र देख सकते हैं।
SSC CGL Answer Key 2025 PDF कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपनी SSC CGL Tier 1 Answer Key 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं- ssc.gov.in
- होमपेज पर “Answer Key” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब “Combined Graduate Level Examination (Tier-I) 2025 – Uploading of Tentative Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
- सभी निर्देशों को पढ़ें, फिर होम पेज पर दाईं ओर उपलब्ध Login/Register बटन पर क्लिक करें।
- अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद परीक्षा सूची से SSC CGL 2025 (Tier 1) का चयन कर सबमिट करें।
- दोबारा लॉगिन पेज ओपन होगा जहां आपको अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- इतना दर्ज करते ही एसएससी सीजीएल टियर 1 उत्तर कुंजी 2025 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अब Response Sheet और Answer Key PDF डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।
Answer Key पर आपत्ति (Objection) कैसे दर्ज करें?
अगर किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर में गलती लगती है, तो वह Answer Key Challenge दर्ज कर सकता है। इस सुविधा का लाभ केवल निर्धारित समय सीमा के भीतर ही मिल सकेगा।
- उम्मीदवार प्रति प्रश्न ₹100 का शुल्क देकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
- आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि आयोग की वेबसाइट पर दी गई है (16 से 19अक्टूबर 2025)।
- सभी आपत्तियों की जांच के बाद SSC Final Answer Key और Result PDF जारी करेगा।
SSC CGL 2025 Expected Cut Off (अनुमानित कटऑफ)
टियर 1 में सफल होने के लिए Answer Key जारी होने के बाद, अभ्यर्थी अपने अंकों की गणना कर लेंगे, तो उनके अंक आयोग की ओर से निर्धारित होने वाले कट ऑफ मार्क्स के बराबर या उससे अधिक अंक होना चाहिए। पिछले वर्षों और परीक्षा की कठिनाई स्तर को ध्यान में रखते हुए अनुमानित कटऑफ इस प्रकार रह सकती है –
| श्रेणी | अनुमानित कटऑफ (Tier 1) |
| सामान्य (UR) | 165 – 170 अंक |
| OBC | 160 – 165 अंक |
| EWS | 155 – 160 अंक |
| SC | 135 – 140 अंक |
| ST | 110 – 120 अंक |
अगला चरण: SSC CGL Tier 2 परीक्षा
एसएससी सीजीएल टियर 1 की परीक्षा क्वालीफाइंग परीक्षा है। यानी अगले चरण में पहुंचने के लिए निर्धारित होने वाले कट ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक स्कोर प्राप्त करना जरूरी है। हालांकि टियर परीक्षा में प्राप्त अंक फाइनल चयन में नहीं जोड़े जाएंगे। टियर 1 में सफल अभ्यर्थी ही Tier 2 परीक्षा में शामिल होंगे। एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित होना प्रस्तावित है।
इसे भी पढ़े-
- SSC CGL 2025 Tier 1 Safe Score और Expected Cut Off – पूरी जानकारी हिंदी में
- SSC Phase 13 Result Date 2025: जानें SSC Selection Post Phase 13 रिजल्ट कब आएगा, ये रही अपडेट
- Bihar Inter Level Vacancy 2025 Online Apply शुरू – 23175 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका
SSC CGL Answer Key 2025 Link
| CGL Answer Key 2025 डायरेक्ट लिंक | 👉 यहाँ क्लिक करें |
| SSC आधिकारिक वेबसाइट | ssc.gov.in |







