SSC CGL Tier-1 Result 2025 OUT: खुशखबरी, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म करते हुए SSC CGL Tier-1 Result 2025 PDF आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। Tier 1 में 1.39 लाख से ज्यादा उम्मीदवार पास हुए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट ssc.gov.in वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज और पदवार कट ऑफ अंक भी जारी कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही Tier-2 परीक्षा को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं, क्योंकि Tier-1 में सफल उम्मीदवारों को ही अगले चरण में बैठने का मौका मिलेगा। अगर आप भी इस परीक्षा को दिए हैं और अभी तक अपना रिजल्ट नहीं चेक किए हैं तो यहां रिजल्ट चेक करने का तरीका व लिंक उपलब्ध है आसानी से चेक कर सकते हैं।
SSC CGL Tier-1 Result 2025 कब और कैसे जारी हुआ
SSC CGL Tier-1 परीक्षा का आयोजन 12 से 26 सितंबर तक और 14 अक्टूबर 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा पूरी होने के बाद उम्मीदवार लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार SSC ने रिजल्ट को PDF फॉर्मेट में रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें रोल नंबर वाइज शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट दी गई है। इसके साथ ही अलग-अलग कैटेगरी के लिए कटऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं। बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 14,438 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
SSC CGL Tier-2 के लिए कितने उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट
SSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, Tier-1 परीक्षा के लिए 12 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, इसमें 1,39,395 उम्मीदवार सफल हुए हैं, यानी इन्हें Tier-2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह संख्या विभिन्न पदों और कैटेगरी (UR, OBC, SC, ST, EWS) के अनुसार तय की गई है। Tier-2 में वही उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने Tier-1 में निर्धारित कटऑफ मार्क्स को पार किया है। इस बार कटऑफ को लेकर उम्मीदवारों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
SSC CGL Tier-1 कटऑफ 2025
Tier-1 रिजल्ट के साथ SSC ने कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ अपेक्षाकृत ज्यादा रही है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी गई है। कटऑफ इस बात पर निर्भर करती है कि परीक्षा का लेवल कैसा रहा, कितने उम्मीदवारों ने परीक्षा दी और कितनी वैकेंसी उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक कटऑफ को ध्यान से चेक करें। JSO और Statistical Investigator Grade-II को छोड़कर अन्य सभी पदों के लिए Tier-2 (Paper-I) में किन-किन कैटेगरी से कितने उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
| कैटेगरी | कट-ऑफ मार्क्स | शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की संख्या |
|---|---|---|
| SC | 114.97063 | 25,338 |
| ST | 106.36936 | 11,729 |
| OBC | 130.36617 | 43,260 |
| EWS | 127.41630 | 20,268 |
| UR (General) | 136.83159 | 20,035 |
| ESM | 92.80460 | 3,511 |
| OH | 100.87394 | 1,667 |
| HH | 68.79973 | 1,550 |
| VH | 72.00006 | 1,615 |
| Others (PwD) | 41.70541 | 1,445 |
| कुल | — | 1,30,418 |
SSC CGL Tier-1 Result 2025 ऐसे करें डाउनलोड
जो उम्मीदवार अभी तक अपना रिजल्ट नहीं देख पाए हैं, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध Result सेक्शन पर क्लिक करें।
- उसके बाद SSC CGL Tier-1 Result 2025 PDF लिंक पर क्लिक करें।
- अब PDF फाइल डाउनलोड करें।
- फिर Ctrl+F दबाकर अपना Roll Number/Name सर्च करें।
SSC CGL Tier-1 Result & Cut Off 2025 PDF
रिजल्ट के बाद आगे क्या होगा?
एसएससी सीजीएल टियर 1 का रिजल्ट जारी होने के बाद अब इसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को Tier-2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि अपना स्कोर कार्ड भविष्य की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें। और Tier 2 की परीक्षा की तैयारी शुरू करें। इस भर्ती परीक्षा के जरिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर नियुक्ति की जाती है।
इसे भी पढ़ें-







