SSC CHSL Result 2025 Date: Tier-1 रिजल्ट और कटऑफ जल्द, Tier-2 के लिए होंगे योग्य

By: Monika

On: January 21, 2026

Follow Us:

SSC CHSL Result 2025 Date

SSC CHSL Result 2025 Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की गई कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा 2025 में शामिल लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है। जैसा कि SSC ने CHSL टियर-1 परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक कराया था। परीक्षा के बाद इसकी प्रोविजनल आंसर की 8 दिसंबर को जारी कर दी गई थी। अब परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बेसब्री से SSC CHSL Result 2025 का इंतजार कर रहे हैं।

Tier 1 रिजल्ट जल्द ही जारी होने की खबर आ रही है। रिजल्ट जारी होते ही संबंधित उम्मीदवार SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। जो उम्मीदवार Tier 1 में सफल होंगे, वे Tier 2 परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे।

SSC CHSL Tier-1 Result 2025 कब तक आएगा?

मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड्स के अनुसार, SSC CHSL टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जा सकता है। क्योंकि SSC CHSL का रिजल्ट आमतौर पर 6 से 8 सप्ताह के अंदर जारी करता है। 2024 की परीक्षा का रिजल्ट 8 सप्ताह बाद जारी हुआ था, ऐसे में उम्मीद है की रिजल्ट जल्द ही जारी होगा। आयोग ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी होगा, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे।

रिजल्ट के साथ जारी होगी कटऑफ लिस्ट

SSC CHSL टियर-1 रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ SSC CHSL 2025 कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। कटऑफ लिस्ट कैटेगरी-वाइज (General, OBC, SC, ST, EWS आदि) होगी। उम्मीदवार अपने अंकों की तुलना कटऑफ से करके यह जान सकेंगे कि वे अगले चरण के लिए योग्य हैं या नहीं। कटऑफ कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है, जैसे- परीक्षा का कठिनाई स्तर, कुल उम्मीदवारों की संख्या और उपलब्ध पदों की संख्या।

टियर-2 परीक्षा के लिए होंगे योग्य

जो उम्मीदवार SSC CHSL टियर-1 परीक्षा में कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे, वे SSC CHSL टियर-2 परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए योग्य माने जाएंगे। टियर-2 परीक्षा (डिस्क्रिप्टिव और स्किल टेस्ट) चयन प्रक्रिया का दूसरा और महत्वपूर्ण चरण होता है। CHSL Tier 2 Exam मार्च 2026 में आयोजित होनी की संभावना है। इसमें उम्मीदवारों की विषय-विशेष की समझ और लिखित कौशल का मूल्यांकन किया जाता है। टियर-2 परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आगे स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

कुल 3131 पदों पर होगी भर्ती

बता दें SSC CHSL भर्ती प्रक्रिया 2025 के माध्यम से कुल 3131 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA), पोस्टल असिस्टेंट (PA) और सॉर्टिंग असिस्टेंट (SA) जैसे पद शामिल हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें-

SSC JE Paper 1 Result 2025: Expected Cut-Off, रिजल्ट डेट और अगला चरण

MP Police Constable Result 2025: रिजल्ट जारी होने की ताजा अपडेट

UP Home Guard Exam Date 2026 जारी, जानिए परीक्षा पैटर्न और सिलेबस समेत पूरी जानकारी

SSC CHSL Tier 1 Result 2025 कैसे चेक करें

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
  2. होमपेज पर “Results” सेक्शन पर क्लिक करें
  3. वहां “SSC CHSL Tier-1 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
  4. PDF फाइल डाउनलोड करें
  5. Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें

पिछले वर्षों के आधार पर अनुमानित कटऑफ

पिछले वर्षों की कटऑफ को देखें तो General कैटेगरी के लिए कटऑफ अपेक्षाकृत अधिक रहती है, जबकि आरक्षित वर्गों के लिए कटऑफ थोड़ी कम होती है। इस बार भी कटऑफ परीक्षा के स्तर के अनुसार तय की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक कटऑफ जारी होने तक किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें।

आगे की तैयारी पर दें ध्यान

जो उम्मीदवार टियर-1 में सफल होंगे, उन्हें अभी से SSC CHSL टियर-2 परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। नियमित अभ्यास, सिलेबस की सही समझ और पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों का अध्ययन सफलता की कुंजी हो सकता है।

निष्कर्ष

SSC CHSL Result 2025 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है। रिजल्ट और कटऑफ जारी होते ही टियर-2 परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आपको सलाह दी जाती है कि SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और किसी भी फर्जी सूचना से बचें।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment