SSC MTS & Havaldar Exam 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) हर साल बड़ी संख्या में भर्तियाँ निकालता है, जिनमें मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार की भर्ती सबसे अहम मानी जाती है। इस साल भी लाखों उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है। एसएससी ने पहले घोषणा किया था कि यह परीक्षा 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। लेकिन, परीक्षा की तय तारीख नजदीक आने के बावजूद एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जा सके। बता दें कि इस तरह की बड़ी भर्ती परीक्षा की स्थिति केवल MTS के लिए नहीं हुई है।
इसके कुछ दिन पूर्व CHSL परीक्षा का आयोजन भी 8 से 18 सितंबर 2025 तक होना था, लेकिन नहीं हो सका। ऐसे में MTS & Havaldar भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किए हुए लाखों अभ्यर्थियों के बीच संशय और इंतजार दोनों बना हुआ है। उम्मीदवारों को अब नई परीक्षा तिथियों और एडमिट कार्ड की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। आईए लेख में इस भर्ती परीक्षा 2025 से जुड़ी जानकारी डिटेल्स में प्राप्त करते हैं।
उम्मीदवारों का इंतजार लंबा हुआ
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार फिलहाल आयोग की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। सामान्यत: SSC निर्धारित परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जारी करता है, लेकिन इस बार की स्थिति अलग हो गई है। अभी तक न तो एडमिट कार्ड जारी हुए हैं और न ही नई परीक्षा तिथि की पुष्टि की गई है। माना जा रहा है कि आयोग जल्द ही नई परीक्षा तिथियों और एडमिट कार्ड को लेकर आधिकारिक सूचना जारी करेगा।
SSC MTS & CHSL 2025 TOTAL APPLICATIONS
SSC CHSL & MTS 2025 TOTAL APPLICATIONS AS PER RTI REPLY:
- SSC MTS & Havaldar Total Applications: 36,17,245
- SSC CHSL Total Applications: 30,69,059
8,021 पदों पर होगी भर्ती
SSC MTS भर्ती प्रक्रिया के जरिए उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिल रहा है। कुल मिलाकर 8,021 पदों पर भर्तियाँ होनी हैं। इनमें:
- MTS (मल्टी टास्किंग स्टाफ) के 6,810 पद
- हवलदार के 1,211 पद शामिल हैं।
इतनी बड़ी संख्या में पद निकलने की वजह से प्रतियोगिता भी कड़ी रहने वाली है। यही कारण है कि उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न और सिलेबस पर लगातार मेहनत कर रहे हैं ताकि किसी भी स्थिति में वे पीछे न रह जाएँ।
SSC MTS & Havaldar New Exam Date 2025: नई परीक्षा तिथि कब जारी होगी?
SSC द्वारा पहले तय की गई तिथियों के अनुसार परीक्षा 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होनी थी, लेकिन निर्धारित परीक्षा तिथि निकल चुकी है। और अभी तक आयोग की ओर से नई परीक्षा तिथि की पुष्टि नहीं की की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर नई परीक्षा तिथि कब जारी होगी? तो बता दें कि SSC परीक्षा तिथि का कैलेंडर जल्द ही अपडेट होगा, जिसमें MTS & Havaldar भर्ती परीक्षा 2025 की नई तिथि (संभवतः अक्टूबर 2025) जारी होगी। हालांकि आयोग की ओर से आधिकारिक नोटिस भी जल्द ही जारी होने की संभावना है। आपको सलाह है कि नियमित रूप से ssc.gov.in पर अपडेट चेक करते रहें।
इसे भी पढ़ें-
- SSC Delhi Police Constable Bharti 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की निकली बड़ी भर्ती, 10+2 पास करें आवेदन
- SSC Stenographer Result 2025: कब आएगा Grade C & D रिजल्ट, देखें लेटेस्ट अपडेट
- LIC AAO AE Admit Card 2025: एलआईसी एएओ परीक्षा का एडमिट कार्ड licindia.in से करें डाउनलोड
परीक्षा का आयोजन अब दो सेशन्स में
SSC ने इस बार परीक्षा पैटर्न में थोड़े बदलाव किए हैं। अब परीक्षा का आयोजन दो सेशन्स में एक ही दिन किया जाएगा। इसका मतलब है कि उम्मीदवारों को एक ही दिन में दोनों पेपर देने होंगे।
- सेशन-1 में क्या होगा?
- संख्यात्मक और गणितीय योग्यता: 20 प्रश्न (60 अंक)
- तर्क क्षमता और समस्या-समाधान: 20 प्रश्न (60 अंक)
पहले सेशन में मुख्य रूप से उम्मीदवारों की तर्क शक्ति और गणितीय योग्यता की जाँच की जाएगी। यानी कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे और अधिकतम अंक होंगे 120।
- सेशन-2 का पैटर्न
- सामान्य जागरूकता: 25 प्रश्न (75 अंक)
- अंग्रेजी भाषा: 25 प्रश्न (75 अंक)
यानी कुल 50 प्रश्न पूछे जाएंगे और अधिकतम अंक 150 होंगे। इस तरह दोनों सेशन्स मिलाकर परीक्षा 270 अंकों की होगी।
किस तरह की होगी चुनौती?
इस बार का पैटर्न थोड़ा संतुलित है। पहला सेशन समय प्रबंधन और लॉजिकल थिंकिंग पर जोर देता है, जबकि दूसरा सेशन आपकी सामान्य तैयारी और अंग्रेजी कौशल को परखता है। चूँकि दोनों सेशन एक ही दिन होंगे, इसलिए अभ्यर्थियों को मानसिक रूप से मजबूत और समय का सही इस्तेमाल करने की क्षमता दिखानी होगी।
एडमिट कार्ड कब तक आ सकते हैं?
पिछले अनुभवों को देखें तो SSC परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले एग्जाम सिटी इंटीमेशन जारी करता है। और एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले जारी करता है। अगर आयोग जल्द नई परीक्षा तिथियों की घोषणा करता है, तो एडमिट कार्ड इसी नियमानुसार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
निष्कर्ष-
SSC MTS और हवलदार परीक्षा 2025 उन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। कुल 8,021 पदों पर भर्ती के चलते लाखों छात्रों की नजर इस परीक्षा पर टिकी है। हालांकि अभी एडमिट कार्ड और नई तिथियों का इंतजार है, लेकिन यह तय है कि आयोग जल्द ही स्पष्ट जानकारी जारी करेगा। उम्मीदवारों को चाहिए कि वे अपनी तैयारी को अंतिम चरण तक पहुँचाएँ और किसी भी अपडेट के लिए SSC की वेबसाइट पर लगातार विजिट करते रहें।







