SSC MTS Vacancy 2025: एसएससी एमटीएस भर्ती 2025 में आवेदन किए हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। जैसा कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) हर साल लाखों युवाओं को मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार पदों पर नियुक्ति का मौका देता है। लेकिन इस बार एसएससी ने आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। दरअसल, SSC MTS & Havaldar Vacancy 2025 में अब कमी कर दी गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि पहले सितंबर माह में 5464 वैकेंसी को बढ़ाकर 8021 किया था। लेकिन अब इसमें फिर 73 पदों की कटौती की गई है। जिससे अब कुल 7948 रिक्त पदों पर भर्ती पूरी होगी। इस बार यह बदलाव सिर्फ हवलदार पदों में हुआ है। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वे नए अपडेट के अनुसार ही परीक्षा की तैयारी करें। पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा जनवरी या फरवरी में प्रस्तावित है। यहां नीचे लेख में पूरी डिटेल्स देख सकते हैं।
क्यों घटी वैकेंसी?
समाचार रिपोर्ट और आधिकारिक नोटिस के अनुसार, विभागों से प्राप्त संशोधित रिक्त पदों की वजह से यह कटौती की गई है। कई पदों पर स्थानांतरण, आंतरिक नियुक्तियों और प्रशासनिक निर्णयों के कारण हवलदार पदों की संख्या में बदलाव देखने को मिला है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी एमटीएस भर्ती की अपडेटेड वैकेंसी की सूचना 27 नवंबर 2025 को जारी की गई है।
SSC MTS & Havaldar Vacancy Reduced: अपडेटेड
SSC ने यह स्पष्ट किया है कि MTS पदों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। सभी परिवर्तन केवल हवलदार (CBIC/CBN) पोस्ट में किए गए हैं। नए अनुसार वैकेंसी का ब्रेकअप इस प्रकार है:
| पोस्ट का नाम | पहले | अब वैकेंसी | घटे हुए पद |
|---|---|---|---|
| MTS | 6810 | 6810 | 0 |
| हवलदार (CBIC & CBN) | 1138 | 1065 | 73 |
| कुल | 8021 | 7948 | 73 |
वर्तमान स्थिति – आवेदन हो चुके हैं, और परीक्षा तिथि भी घोषित
SSC MTS 2025 के लिए आवेदन 26 जून 2025 से शुरू हुए और 24 जुलाई 2025 तक स्वीकार किए गए। इस साल एमटीएस और हवलदार भर्ती के लिए 36 लाख 17 हजार 245 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। आरंभ में परीक्षा के लिए तिथि 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 तय की गई थी। लेकिन, बाद में एसएससी द्वारा आयोजित होने वाली सीजीएल, सीएचएसएल एग्जाम आयोजित होने के कारण एमटीएस और हवलदार परीक्षाओं में देरी/स्थगन का समाचार आया।
हालाँकि अब SSC MTS & Havaldar Exam Date 2026 घोषित हो चुकी है और CBT परीक्षा 4 फरवरी 2026 से शुरू होगी। परीक्षा कई दिनों तक और अलग-अलग शिफ्टों में होगी। SSC द्वारा जारी नोटिस के अनुसार Self Slot Booking 15 जनवरी 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा की तारीख, परीक्षा की शिफ्ट (Morning / Afternoon) चुन सकेंगे।
इसे भी पढ़ें –
- Railway Apprentice Bharti 2025: आरआरसी नई दिल्ली में 10वीं पास के लिए 4116 पदों पर भर्ती शुरू
- CTET 2025-26 Notification Apply Online: सीटेट ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे भरें फॉर्म
- Bihar STET Result Date 2025: दिसंबर के दूसरे सप्ताह में जारी होगा STET रिज़ल्ट, यहाँ देखें लेटेस्ट अपडेट
Selection Process – चयन प्रक्रिया
चयन निम्न चरणों के आधार पर होगा:
- CBT Paper
- Physical Efficiency Test (PET) – हवलदार के लिए
- Document Verification
- Final Merit
हवलदार पद के लिए शारीरिक मापदंड
हवलदार पद पर आवेदन करने वालों को Physical Test भी देना होगा:
| श्रेणी | ऊँचाई | छाती |
|---|---|---|
| पुरुष | 157.5 सेमी | 76-81 सेमी |
| महिला | 152 सेमी | लागू नहीं |
SSC MTS 2025 – वेतन (Salary)
SSC MTS और हवलदार दोनों ही पद Pay Level-1 के तहत आते हैं:
- Basic Pay: ₹18,000 – ₹56,900 माह
- अन्य भत्ते जैसे DA, HRA, TA अलग से मिलेंगे
कौन-कौन से विभागों में होगी ये भर्ती?
- CBIC – Central Board of Indirect Taxes & Customs
- CBN – Central Bureau of Narcotics
- विभिन्न केंद्रीय सरकारी मंत्रालय और विभाग
निष्कर्ष
SSC MTS Vacancy 2025 में हुई कटौती का असर भर्तियों की संख्या पर जरूर पड़ेगा, लेकिन सरकारी नौकरी चाहने वाले अभ्यर्थियों के लिए अभी भी हजारों अवसर उपलब्ध हैं। इसलिए इस अपडेट को ध्यान में रखते हुए तैयारी में कोई कमी न रखें।







