SSC Stenographer Admit Card 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित होने वाली Stenographer Grade C और D परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने SSC Steno परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल 2025 में SSC ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D परीक्षा का आयोजन 6, 7 और 8 अगस्त 2025 को आयोजित कर रहा है।
स्टेनोग्राफर भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण जो कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) होगी, इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल होंगे। आयोग की ओर से एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D परीक्षा शहर सूचना स्लिप 31 जुलाई को जारी की जा चुकी है। जिसमें उम्मीदवारों के केवल परीक्षा तिथि एवं शहर की जानकारी उपलब्ध रहती है। एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा का पूरा शेड्यूल जानने और परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
SSC Stenographer Admit Card 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
| परीक्षा का नाम | एसएससी स्टेनोग्राफर Grade C & D परीक्षा 2025 |
| संस्था का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| स्टेनोग्राफर परीक्षा तिथि | 6, 7और 8 अगस्त 2025 |
| स्टेनो परीक्षा शहर सूचना स्लिप जारी | 31 जुलाई 2025 |
| एडमिट कार्ड जारी | 4 अगस्त 2025 |
| आंसर की | परीक्षा समाप्त होने के 3- 4 दिन बाद |
SSC Stenographer Grade C & D Admit Card 2025
एसएससी स्टेनोग्राफर Grade C और D परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड का होना बहुत जरूरी है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव हो गया है। आप वेबसाइट पर जाकर अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। इसके अलावा इस लेख में बताए गए तरीके व उपलब्ध किए गए Direct Link से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- NTPC Graduate Level Result 2025: रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट का रिजल्ट जल्द, लेटेस्ट अपडेट देखें
परीक्षा में साथ ले जाने वाले दस्तावेज
परीक्षा केंद्र पर आपको निम्नलिखित दस्तावेजों को साथ लेकर जाना अनिवार्य है:
- प्रिंट किया हुआ SSC Stenographer Admit Card 2025
- एक नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- एक पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि)
SSC Stenographer Grade C & D Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले एसएससी की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Quick Links में Admit Card सेक्शन में जाएं।
- “Stenographer Grade C & D Examination 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो खुलेगी, जिसमें अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें।
- आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- अपना एडमिट कार्ड चेक करें और स्क्रीन पर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकालें।
SSC Stenographer Grade C & D भर्ती 2025: कुल कितने पदों पर होगी भर्ती
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से Stenographer Grade C और D की भर्ती 2025 प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती के जरिए कुल 1590 पदों पर भर्ती की जाएगी, इसमें Steno Grade C के 230 पद और Steno Grade D के लिए 1360 पद शामिल हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल किए गए सभी चरणों में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के तमाम मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में नियुक्तियां दी जाएंगी। इस भर्ती से संबंधित और अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देखें।
इसे भी पढ़ें: Haryana CET Result Kab Aayega 2025: तारीख जानें, जल्द आएगा HSSC CET रिजल्ट







