SSC Stenographer Result 2025: कब आएगा Grade C & D रिजल्ट, देखें लेटेस्ट अपडेट

By: Monika

On: October 7, 2025

Follow Us:

SSC Stenographer Result 2025

SSC Stenographer Result 2025 का इंतजार लाखों उम्मीदवारों को है। इस साल स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने ग्रेड C और D के लिए परीक्षा का आयोजन 6, 7, 8 और 11 अगस्त 2025 को कराया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1590 पदों को भरा जाएगा। अब जो उम्मीदवार SSC Stenographer CBE परीक्षा में शामिल हुए हैं उन सभी की नज़रें रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। और जानना चाहते हैं कि स्टेनोग्राफर का रिजल्ट कब आएगा? इसकी डिटेल्स में लेटेस्ट जानकारी इस लेख में दी गई है।

आयोग की ओर से जारी होने वाली कट ऑफ मार्क्स के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का ही नाम मेरिट लिस्ट में शामिल होगा। स्टेनोग्राफर रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगा। जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ में शामिल होंगे, वो इस भर्ती के अगले चरण की स्किल टेस्ट परीक्षा में भाग ले सकेंगे। चलिए जानते हैं SSC Stenographer Grade C & D Result 2025 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी आसान भाषा में।

SSC Stenographer Result 2025: महत्वपूर्ण डिटेल्स

संस्था का नामकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
भर्ती का नामSSC Stenographer Grade C & D भर्ती 2025
कुल रिक्तियां1590 पद
परीक्षा तिथि6, 7, 8 और 11 अगस्त 2025
प्रोविजिनल आंसर की जारी22 अगस्त 2025
रिजल्ट कब आएगा?अक्टूबर 2025 (संभावित)
रिजल्ट मोडOnline (PDF फॉर्मेट में)
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ssc.gov.in/

SSC Stenographer Result 2025 कब आएगा? लेटेस्ट अपडेट

SSC Stenographer 2025 Result Date: SSC ने अभी रिजल्ट की Official Date घोषित नहीं की है। लेकिन आयोग की पिछली भर्तियों के पैटर्न को देखें तो CBT (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) का रिजल्ट परीक्षा खत्म होने के लगभग 2 से 2.5 महीने में जारी कर दिया जाता है। ऐसे में अनुमान है कि अक्टूबर के आखिरी हफ्ते या नवम्बर 2025 के पहले हफ्ते तक SSC Stenographer Result 2025 आ सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

SSC Stenographer रिजल्ट किस फॉर्मेट में आएगा?

SSC हमेशा की तरह PDF फॉर्मेट में ही रिजल्ट जारी करेगा। इस PDF में शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर दिए होंगे। केवल वही उम्मीदवार चुने जाएंगे जिन्होंने CBT कट-ऑफ को क्लियर किया होगा। रिजल्ट के साथ SSC कट-ऑफ लिस्ट भी जारी करेगा, ताकि उम्मीदवार जान सकें कि किस कैटेगरी का कट-ऑफ कितना गया।

रिजल्ट कैसे चेक करें? (Step by Step Process)

उम्मीदवार आसानी से SSC की ऑफिशियल वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए-

Step 1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

Step 2. होमपेज पर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें।

Step 3. “Stenographer C & D Result 2025” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।

Step 4. एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर होंगे।

Step 5. अब आप PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपने रोल नंबर को Ctrl + F दबाकर आसानी से खोज सकते हैं।

रिजल्ट के बाद क्या करें?

  • रिजल्ट आने के बाद तुरंत PDF डाउनलोड कर लें और अपना रोल नंबर चेक करें।
  • अगर आप शॉर्टलिस्टेड हैं तो Skill Test की तैयारी शुरू कर दें।
  • SSC अपनी वेबसाइट पर Skill Test की डेट्स और एडमिट कार्ड का लिंक भी जारी करेगा।
  • सभी डॉक्यूमेंट्स (शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र आदि) तैयार रखें क्योंकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी होगा।

Skill Test के लिए अगला स्टेप

SSC Stenographer भर्ती प्रक्रिया में CBT के बाद अगला चरण Skill Test का होता है। इस टेस्ट में उम्मीदवारों की Stenography की टाइपिंग स्पीड चेक की जाती है। ग्रेड C के लिए 100 शब्द प्रति मिनट और ग्रेड D के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड अपेक्षित होती है।केवल वही उम्मीदवार Skill Test में बैठेंगे जो लिखित परीक्षा (CBT) में पास होंगे। Skill Test के बाद SSC फाइनल Merit List जारी करेगा, जिसमें विभाग आवंटन (Department Allocation) भी शामिल होगा।

नतीजा

SSC Stenographer Result 2025 हर उम्मीदवार के लिए बेहद अहम है क्योंकि इसके बाद ही उन्हें Skill Test के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट आने पर उम्मीदवार को केवल SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर भरोसा करना चाहिए और सीधे वहीं से PDF डाउनलोड करनी चाहिए। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल हुए हैं तो अब आपके लिए सबसे जरूरी है कि रिजल्ट का इंतजार करते हुए Skill Test की प्रैक्टिस शुरू करें, ताकि अगला चरण आसानी से पास कर सकें।

SSC Stenographer Result 2025 – FAQs

SSC Stenographer Result 2025 कब जारी होगा?

SSC ने अभी आधिकारिक तारीख नहीं बताई है, लेकिन उम्मीद है कि रिजल्ट अक्टूबर 2025 के आखिरी हफ्ते तक जारी हो सकता है।

SSC Stenographer Result 2025 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट सेक्शन में “Stenographer C & D Result 2025” लिंक से PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC Stenographer 2025 Result के बाद अगला चरण क्या है?

रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवारों को Skill Test (Stenography Test) देना होगा। उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

SSC Stenographer 2025 भर्ती में कुल कितने पद हैं?

कुल 1590 पद निकाले गए हैं। इसमें 230 पद Grade C के लिए और 1360 पद Grade D के लिए हैं।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment