UGC NET December 2025 Scorecard: खुशखबरी, महीनों की कड़ी मेहनत, रातों की नींद खराब करना और किताबों के बीच गुज़रा वो वक्त आखिरकार उस मेहनत का फल देखने का दिन आ गया है। अगर आपने भी UGC NET दिसंबर 2025 की परीक्षा दी थी, तो आपके लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज UGC NET दिसंबर 2025 का स्कोरकार्ड जारी करने जा रही है। रिजल्ट का इंतज़ार हमेशा थोड़ा तनावपूर्ण होता है, लेकिन याद रखिए, यह स्कोरकार्ड आपकी काबिलियत का सिर्फ एक हिस्सा है।
बता दें इस बार NTA UGC NET दिसंबर सत्र की परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर से 7 जनवरी 2026 तक करवाया था। परीक्षा में करीब 7.35 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने भाग लिया, और अब इन सभी का रिजल्ट जारी हो रहा है। आइए जानते हैं कि आप अपना रिजल्ट कैसे देख सकते हैं और इस बार की कट-ऑफ क्या कह रही है।
इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म: आज शाम तक लिंक होगा एक्टिव
NTA के गलियारों से आ रही खबरों के मुताबिक, UGC NET स्कोरकार्ड का लिंक आज शाम तक आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर लाइव कर दिया जाएगा। जिसके बाद लॉगिन क्रिडेंशियल दर्ज कर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा नीचे इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक एक्टिव है, यहां से भी अपना Scorecard चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर ट्रैफिक ज़्यादा होने की वजह से शायद पेज धीरे खुले, इसलिए घबराएं नहीं और कुछ देर बाद फिर कोशिश करें।
अपना स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें? (आसान स्टेप्स)
अपना रिजल्ट चेक करना बहुत सरल है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर लॉगिन करें।
- लिंक ढूंढें: होमपेज पर “UGC NET December 2025 Scorecard” के चमकते हुए लिंक पर क्लिक करें।
- विवरण भरें: अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। (अपना एडमिट कार्ड साथ रखें!)
- परिणाम देखें: कैप्चा कोड डालकर ‘Submit’ करें। आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर होगा।
प्रो टिप: अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट ज़रूर ले लें या उसे Google Drive पर सेव कर लें। भविष्य में काउंसलिंग और इंटरव्यू के समय इसकी ज़रूरत पड़ेगी।
इस बार की कट-ऑफ और आपका भविष्य
स्कोरकार्ड के साथ-साथ NTA विषयवार और श्रेणीवार (Category-wise) कट-ऑफ भी जारी करता है। इस बार के पेपर के कठिन स्तर को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि कट-ऑफ में मामूली बदलाव देखने को मिल सकता है।
- JRF (Junior Research Fellowship): अगर आपका स्कोर टॉप पर्सेंटाइल में है, तो आप रिसर्च की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं।
- Assistant Professor: नेट क्वालिफाई करना ही अपने आप में देश के किसी भी विश्वविद्यालय में पढ़ाने की योग्यता हासिल करना है।
इसे भी पढ़ें- UP RTE Admission Form 2026: उत्तर प्रदेश RTE ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू, यहाँ देखें पूरी प्रक्रिया और Last Date
अगर परिणाम उम्मीद के मुताबिक न हो तो?
रिजल्ट के इस शोर में हम अक्सर उन छात्रों को भूल जाते हैं जिनका नाम लिस्ट में नहीं आ पाता। अगर आज का दिन आपके पक्ष में न रहे, तो याद रखें: “यह एक अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है।” अपनी कमियों को पहचानें और अगले प्रयास के लिए अभी से कमर कस लें। आपकी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।







