UGC NET JRF December 2025 के लिए Online आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी

By: Monika

On: October 8, 2025

Follow Us:

UGC NET JRF December 2025

UGC NET JRF December 2025: अगर आप भी कॉलेज लेवल पर टीचर बनने का सपना देख रहे हैं या रिसर्च फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET JRF दिसंबर 2025 सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यदि आप इसके लिए योग्य हैं तो अभी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2025 रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है।

बता दें कि NTA ने UGC NET Dec 2025 Notification 7 अक्टूबर 2025 को जारी कर तुरंत आवेदन करने का लिंक एक्टिव किया। अब जो उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फैलोशिप (JRF ) या पीएचडी प्रवेश चाहते हैं वो आवेदन करें और इसके परीक्षा के लिए पात्र हैं। यहां लेख में योग्यता, ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, परीक्षा तिथि समेत जानकारी प्रदान की गई है।

क्या है UGC NET परीक्षा?

UGC NET (University Grants Commission National Eligibility Test) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जिसे NTA (National Testing Agency) आयोजित करती है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होती है जो असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए पात्र बनना चाहते हैं। UGC NET परीक्षा पास करने के बाद आप भारत के किसी भी विश्वविद्यालय या कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में आवेदन कर सकते हैं। अगर आप JRF क्वालीफाई करते हैं, तो आपको रिसर्च फेलोशिप के रूप में हर महीने स्टाइपेंड भी मिलता है।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत07 अक्टूबर 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि07 नवंबर 2025
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि07 नवंबर 2025
आवेदन सुधार (Correction Window)10 से 12 नवंबर 2025
परीक्षा तिथिदिसंबर 2025 (NTA द्वारा घोषित की जाएगी)
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिनवंबर के अंतिम सप्ताह में
परिणाम घोषित होने की तिथिजनवरी 2026 (अपेक्षित)

UGC NET JRF पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

UGC NET के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता की शर्तें ध्यान से पढ़नी चाहिए।

  1. शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55% अंक के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन (Master’s Degree) होना जरूरी है।
  2. आरक्षित वर्ग (OBC, SC, ST, PwD) के लिए 5% की छूट दी गई है।
  3. 4 वर्षीय स्नातक वाले अभ्यर्थी भी नेट परीक्षा दे सकते हैं। 4 साल या 8 सेमेस्टर के स्नातक डिग्री कार्यक्रम में पास होने वाले उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 75% अंक या इसके समकक्ष ग्रेड प्राप्त होना चाहिए।
  4. आयु सीमा:
    • JRF के लिए अधिकतम आयु: 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु में छूट)।
    • असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए: कोई आयु सीमा नहीं है।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

NTA ने आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया है।

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग (General)₹1150
EWS / OBC (NCL)₹600
SC / ST / PwD₹325

UGC NET JRF December 2025 के लिए Online आवेदन कैसे करें?

UGC NET JRF दिसंबर 2025 के लिए आवेदन करना बहुत आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:

  • सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर नीचे उपलब्ध “Registration For UGC NET Dec 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको “New Registration” पर क्लिक करके अपनी जानकारी भरनी होगी।
  • आवेदन फॉर्म में नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, शैक्षणिक योग्यता आदि सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें (Debit Card / Credit Card / Net Banking)।
  • सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट निकाल लें, जो भविष्य के लिए काम आएगा।
UGC NET JRF December 2025 Notification Link
UGC NET JRF December 2025 Online Apply Link

UGC NET JRF December 2025 Exam Date: परीक्षा कब होगी?

अभी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET JRF दिसंबर 2025 परीक्षा की तारीख आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की है। हालांकि, NTA की सामान्य परीक्षा शेड्यूल को देखते हुए माना जा रहा है कि परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह से लेकर जनवरी 2026 के मध्य तक कराया जा सकता है। पिछले वर्षों में भी दिसंबर सेशन की परीक्षाएँ इसी अवधि में आयोजित की गई थीं। NTA परीक्षा की सही तिथि और शेड्यूल जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी करेगा। यह परीक्षा ऑनलाइन (CBT) मोड में 85 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें-

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

UGC NET परीक्षा दो पेपर्स में होती है – Paper I और Paper II, दोनों ऑब्जेक्टिव (Objective Type) प्रश्नों पर आधारित होते हैं।

  • Paper I: यह सामान्य ज्ञान, शिक्षण क्षमता और रिसर्च एप्टीट्यूड पर आधारित होता है।
  • Paper II: यह आपके चुने हुए विषय (Subject Specialization) से संबंधित होता है।

दोनों पेपर्स में कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होती है, यानी गलत जवाब देने पर मार्क्स नहीं कटेंगे।

परीक्षा का उद्देश्य

UGC NET परीक्षा का मुख्य उद्देश्य योग्य और प्रतिभाशाली उम्मीदवारों को विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ाने या रिसर्च कार्यों के लिए तैयार करना है। अगर आप JRF क्वालीफाई करते हैं, तो आपको रिसर्च के लिए फेलोशिप (लगभग ₹31,000 प्रति माह) मिलती है, जिससे आप Ph.D. या रिसर्च में आगे बढ़ सकते हैं। वहीं, अगर आप सिर्फ NET क्वालीफाई करते हैं, तो आप देशभर के कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्र बन जाते हैं।

निष्कर्ष-

जो भी उम्मीदवार शिक्षण या रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए UGC NET JRF December 2025 परीक्षा एक शानदार मौका है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए देर न करें और 7 नवंबर 2025 से पहले फॉर्म जरूर भरें। अगर आप इस परीक्षा की सही रणनीति से तैयारी करते हैं, तो निश्चित रूप से सफलता आपके कदम चूमेगी।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment