UP Board Compartment Exam Admit Card 2025: परीक्षा अब 26 जुलाई को, एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

By: Monika

On: July 5, 2025

Follow Us:

UP Board Compartment Exam Admit Card 2025

UP Board Compartment Exam Admit Card 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा 2025 के लिए आवेदन किए हुए छात्रों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, कंपार्टमेंट परीक्षाएं अब 26 जुलाई को होगी। पहले यह परीक्षा 19 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी।

अब जो छात्र मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाए या अपने अंको में सुधार करने के लिए आवेदन किए थे उनके लिए यह परीक्षा एक महत्वपूर्ण मौका प्रदान करती है। यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों के पास कंपार्टमेंट एग्जाम एडमिट कार्ड 2025 का होना जरूरी है।

क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हाल में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। अगर आप भी इस कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इस लेख में यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा और एडमिट कार्ड 2025 के संबंध में लेटेस्ट अपडेट इस लेख में बताई जा रही है ध्यान पूर्वक पढ़ें।

UP Board Compartment Exam 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

विवरणमहत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की तारीख19 मई 2025
आवेदन की अंतिम तारीख10 जून 2025
प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख11 एवं 12 जुलाई, 2025
10वीं/12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख26 जुलाई 2025
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीखमध्य जुलाई 2025
कॉपी चेकिंग का कार्यजुलाई/अगस्त 2025
रिजल्ट घोषणाअगस्त 2025 (संभावित)

UP Board Compartment Exam 2025: तारीख और समय

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से विज्ञप्ति जारी कर यूपी बोर्ड 10वीं /12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 की तिथि और समय की जानकारी दे दी गई है। ऑनलाइन आवेदन किए हुए सभी परीक्षार्थियों की परीक्षाएं 26 जुलाई 2025 दिन शनिवार को आयोजित की जाएगी। 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा 26 जुलाई 2025 को सुबह 8:30 बजे से 11:45 तक चलेगी। जबकि कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 26 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।

इसे भी पढ़ें-

एडमिट कार्ड कब और कैसे मिलेगा?

UP Board Compartment Admit Card 2025: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके बिना किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। UPMSP आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर 10th 12th कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड 2025 जुलाई के दूसरे सप्ताह में उपलब्ध करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र एडमिट कार्ड अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से निर्देश है कि स्कूल के प्रधानाचार्य एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर एवं मोहर लगाकर छात्रों को वितरित करेंगे।

UP Board Compartment Admit Card 2025: डाउनलोड प्रक्रिया

  • UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट (upmsp.edu.in) पर जाना है।
  • होम पेज पर “School Login” या “Compartment Exam 2025 Admit Card” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • स्कूल अपने स्कूल कोड, पंजीकरण विवरण और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • छात्रों के रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज करते हुए एडमिट कार्ड Pdf डाउनलोड करें।
  • अब एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल कर प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर और मोहर लगाकर छात्रों को वितरित करें।

कुछ मामलों में, UPMSP क्षेत्रीय कार्यालय (जैसे प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, बरेली, गोरखपुर) के माध्यम से स्कूलों को एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी भेजी जाती है।

UP Board Compartment Exam 2025: परीक्षा के लिए व्यवस्थाएं

UPMSP की ओर से दिए गए आदेश के अनुसार, यूपी बोर्ड हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षाएं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर निम्नलिखित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है –

  1. परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी एवं केंद्र व्यवस्थापक, अध्यापक एवं कर्मचारियों के अलावा किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं मिलेगा।
  2. परीक्षा केंद्रों पर ऐसी व्यवस्था होगी, जिससे कि परीक्षा केंद्र के गेट पर परीक्षार्थियों की अनावश्यक भीड़ एकत्रित नहीं होगी और इसी प्रकार परीक्षा समाप्ति के बाद भी ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित होगी।
  3. परीक्षा कक्ष के अंदर परीक्षार्थियों को मोबाइल, स्मार्ट वॉच अथवा किसी प्रकार के अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना वर्जित रहेगा।
  4. परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे एवं राउटर पूर्णतया क्रियाशील रहेंगे।
  5. परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों के रख- रखाव की पूरी व्यवस्था मुख्य परीक्षा की भांति निर्धारित स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा।

छात्रों के लिए जरूरी दिशा निर्देश-

बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं, जिसे सभी छात्रों को पालन करना अनिवार्य है।

  • परीक्षार्थी परीक्षा तिथि को परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर अवश्य पहुंचे।
  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक पहचान पत्र लेकर जाएं।
  • परीक्षा देने वाले छात्र किसी प्रकार का अनावश्यक कागज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर न पहुंचे।
  • बोर्ड की ओर से जारी किए गए सभी गाइडलाइंस का पालन करें, अन्यथा परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment