UP Board Compartment Result 2025: कब आएगा रिजल्ट?, देखें अपडेट, यहां से करें चेक

By: Monika

On: July 27, 2025

Follow Us:

UP Board Compartment Result 2025

UP Board Compartment Result 2025: यूपी बोर्ड यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 26 जुलाई 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न कराई जा चुकी है। परीक्षा में शामिल हुई छात्रों को अब अपने रिजल्ट का इंतजार है, इसकी घोषणा UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जल्द ही किया जाएगा। दोनों कक्षाओं के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित हुई थी।

कक्षा 10वीं की सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और कक्षा 12वीं की दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक चली थी। अगर आपने भी UP Board की कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 दी है, तो अब आपके लिए सबसे अहम सवाल यही है कि “UP Board Compartment Result 2025 Kab Aayega” तो इस लेख में रिजल्ट को लेकर हर जरूरी अपडेट दी गई है, जैसे रिजल्ट जारी होने की तारीख, चेक करने का तरीका, वेबसाइट लिंक पासिंग क्राइटेरिया और आगे क्या करें।

UP Board Compartment Exam Result 2025: मुख्य बिंदु

संचालन संस्थाउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
वर्ष2024-25
कंपार्टमेंट परीक्षा आवेदन की तारीख19 मई 2025 से 10 जून 2025
प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख11 एवं 12 जुलाई, 2025
10वीं/12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख26 जुलाई 2025
कॉपी चेकिंग का कार्यअगस्त 2025
कंपार्टमेंट रिजल्टमध्य अगस्त 2025 (संभावित)
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://upmsp.edu.in/

UP Board Compartment Result 2025: संभावित तारीख

UPMSP की ओर से इस साल 2025 की 10th, 12th कंपार्टमेंट एक्जाम सफलतापूर्वक 26 जुलाई को संपन्न कराई जा चुकी है। अब कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 दे चुके छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। यूपी बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी करने की तिथि की घोषणा अभी नही की गई है। उत्तर कॉपियों के मूल्यांकन समाप्त होते ही रिजल्ट जारी करने की तिथि की घोषणा की जाएगी। उम्मीद है की कॉपियों का मूल्यांकन अगस्त 2025 के पहले सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। बोर्ड की ओर से 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 की घोषणा अगस्त के दूसरे सप्ताह (10-15 अगस्त तक) में की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें- BSF Constable Bharti 2025 शुरू – 3588 ट्रेड्समैन पदों पर Online Apply, जानें पूरी प्रक्रिया

कहां से चेक करें रिजल्ट?

बहुत से छात्रों को पता नहीं होता है कि रिजल्ट कहां पर जारी किया जाता है, वेबसाइट क्या है। तो बता दें कि यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 क्लास 10th 12th केवल ऑनलाइन मोड में ही जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही निम्न आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे:

  • upresults.nic.in
  • upmsp.edu.in

UP Board Compartment Result 2025 कैसे चेक करें?

  • रिजल्ट चेक करने के लिए ऊपर दी गई वेबसाइट में किसी एक पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर “Compartment/Improvement Result 2025” से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट कर देना है।
  • बस इतना करते ही कंपार्टमेंट रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • अपना रिजल्ट चेक करें और आगे के संदर्भ के लिए उसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
UP Board 10th 12th Compartment Result 2025अगस्त 2025
Official Website Linkhttps://upmsp.edu.in/

रिजल्ट में क्या-क्या जानकारियां होगी?

  • आपका पूरा नाम
  • जन्मतिथि
  • कक्षा (10वीं या 12वीं)
  • रोल नंबर
  • स्कूल का नाम
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक, ग्रेड और
  • पास/फेल की स्थिति आदि डिटेल्स

उपरोक्त दी गई डीटेल्स रिजल्ट जारी होने के बाद, जरूर चेक करें। यदि इनमें किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई पड़ती है तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें- CBSE 10th Supplementary Result Kab Aayega 2025: जल्द आयेगा CBSE 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट, देखें अपडेट

यूपी बोर्ड परीक्षा की पासिंग क्राइटेरिया

जो छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होना चाहते हैं, उन्हें परीक्षा की पासिंग क्राइटेरिया को पूरा करना होता है। अगर किसी विषय का पेपर 100 नंबर का है तो उसमें पास होने के लिए कम से कम 33 अंक लाने अनिवार्य हैं। यदि किसी विषय में थ्योरी 70 अंक और प्रैक्टिकल 30 अंक का है तो दोनों हिस्सों में अलग-अलग 33% अंक लाना जरूरी होता है। यानी हर विषय में पास होने के लिए 33% अंक होने चाहिए। यूपी बोर्ड परीक्षा का ओवरऑल पासिंग क्राइटेरिया सभी विषयों में 33% या उससे अधिक लाना जरूरी है।

पास होने के बाद क्या करें? अगला कदम

यदि आप कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 कक्षा 10वीं या 12वीं में पास हो जाते हैं, तो आपको पासिंग सर्टिफिकेट और अंक पत्र यूपी बोर्ड की ओर से जारी किए जाएंगे। आप 10वीं में हैं तो 11वीं में एडमिशन ले सकते हैं। यदि 12वीं में है तो कॉलेज, यूनिवर्सिटी, प्रतियोगी परीक्षाओं या अन्य कोर्सेज में प्रवेश ले सकते हैं।

UP Board Compartment Result 2025: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 कब आएगा?

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 अगस्त के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। रिजल्ट की पुष्टि के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर नजर रखें।

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 कहां से चेक करें?

यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in पर चेक कर सकेंगे।

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक चाहिए?

छात्र को कंपार्टमेंट विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होते हैं। यदि विषय में प्रैक्टिकल शामिल है, तो थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग 33% अंक पाना अनिवार्य है।

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा में क्या अंतर है?

कंपार्टमेंट परीक्षा फेल हुए छात्रों के लिए आयोजित की जाती है। जबकि इंप्रूवमेंट परीक्षा पास हो चुके छात्र जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं उनके लिए होती है।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment