यूपी बोर्ड कॉपियों की चेकिंग शुरू, इस डेट तक रिजल्ट जारी होंगे: UP Board Copy Checking Result Date 2026

By: Monika

On: March 14, 2026

Follow Us:

UP Board Copy Checking Result Date 2026

UP Board Copy Checking Result Date 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं/ 12वीं की परीक्षा 2026 दिए हुए छात्रों के लिए अहम जानकारी है। परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही लाखों छात्रों को कॉपियों की चेकिंग और रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। जैसा कि दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च 2026 को संपन्न करा ली गई है। अब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) इनकी उत्तरकॉपियों का मूल्यांकन करने का शेड्यूल तैयार कर लिया है। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के निर्देशानुसार, 18 मार्च 2026 से यूपी बोर्ड के सभी जिलों में करीब 250 केंद्रों पर हाईस्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12th) की परीक्षाओं की कॉपियों की चेकिंग शुरू होगी।

इस बार यूपी बोर्ड ने कॉपियों की जांच के लिए नए नियम लागू किए हैं, जिससे चेकिंग का कार्य पारदर्शी और भरोसेमंद हो। बता दें अंग्रेजी विषय की कॉपियों का मूल्यांकन अब अंग्रेजी शिक्षक ही करेंगे। यानी हर कॉपी की जांच विषय एक्सपर्ट के अनुसार ही होगी। इससे कॉपियों की चेकिंग और रिजल्ट ज्यादा भरोसेमंद होगा। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि यदि जांच में कोई लापरवाही हुई तो सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

अगर आप भी इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे तो आपको भी रिजल्ट जारी होने की तिथि का इंतजार होगा। यहां लेख में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 की कॉपियों का मूल्यांकन से लेकर रिजल्ट की संभावित तारीख की जानकारी दी गई है।

50 लाख से ज्यादा छात्रों की करीब 3 करोड़ कॉपियों की जांच

यूपी बोर्ड 10th 12th परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक चली थी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद UPMSP ने कॉपियों की चेकिंग और रिजल्ट जारी करने की व्यवस्थाएं कर ली है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कॉपियों की चेकिंग 18 मार्च 2026 से शुरू हो रही है। इसके लिए 250 केंद्रों पर 50 लाख से ज्यादा छात्रों की करीब 3 करोड़ कॉपियों की जांच होनी है, जिसके लिए लगभग 1.5 लाख शिक्षक नियुक्त किये गए हैं। उत्तरकापियों की चेकिंग का कार्य सही और निष्पक्ष हो, इसके लिए सभी एक्जामिनर्स को बोर्ड की ओर से ट्रेनिंग दी गई है।

ऐसे दिए जाएंगे मार्क्स, छात्रों को होगा फायदा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने निर्देश दिए हैं कि यदि छात्र पूरा सवाल सही हल नहीं करता, लेकिन शुरूआत सही किया है तो उसे निश्चित मार्क्स मिलने चाहिए। यानी छात्रों की उत्तरकापियों में अंक स्टेप मार्किंग नियमानुसार दिए जाएंगे। जो छात्र जितना ज्यादा लिखा होगा और शुरुआत अच्छी की होगी तो उतने ही ज्यादा अंक (Marks) पाएगा। बता दें स्टेप वाइज मार्किंग पहले CBSE में लागू थी, लेकिन अब यूपी बोर्ड ने भी यह नियम लागू किया है। यदि उत्तर देते समय शुरुआत सही स्टेप से किया है तो परीक्षक नंबर देंगे। इससे छात्र को अधिक अंक मिलेंगे, और हर छात्र को फायदा होगा।

UP Board Result 2026 Kab Ayega? Expected Date

UP Board Result Date 2026: यूपी बोर्ड (UPMSP) कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 अप्रैल माह में जारी करने की तैयारी में है। बोर्ड के स्रोत और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, अप्रैल के अंतिम सप्ताह में यूपी बोर्ड का रिजल्ट (UP Board 10th 12th Result 2026) जारी होगा। यह रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: GDS 2nd Merit List Result 2026: चेक करें दूसरी मेरिट लिस्ट में अपना नाम, इतने नंबर वालों का होगा चयन!

UPMSP 10th 12th UP Board Result 2026 कैसे चेक कर सकेंगे?

यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करना बहुत ही आसान है। जैसे ही यूपीएमएसपी की ओर से रिजल्ट 2026 की घोषणा होगी, उसके तुरंत बाद आप निम्नलिखित स्टेप को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे:

  • Step 1: UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना है।
  • Step 2: होम पेज पर UP Board 10th Result 2026/UP Board 12th Result 2026 लिंक खोजकर क्लिक करना है।
  • Step 3: उसके बाद अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर सबमिट करना है।
  • Step 4: बस इतना करते ही यूपी बोर्ड का रिजल्ट 2026 आपकी स्क्रीन पर होगा।
  • Step 5: अपनी मार्कशीट चेक करें और आगे लिए इसका प्रिंट निकाल लें।

UP Board Copy Checking Result Date 2026: FAQs

यूपी बोर्ड की कॉपी चेकिंग कब से शुरू होगी?

यूपी बोर्ड 10th 12th कॉपियों की चेकिंग का कार्य 18 मार्च 2026 से शुरू किया जाएगा।

यूपी बोर्ड में स्टेप मार्किंग क्या है?

यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्रों द्वारा उत्तर देने की शुरुआत सही होने पर स्टेप वाइज नंबर देने की प्रक्रिया को स्टेप मार्किंग कहा जाता है।

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 कब आएगा?

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट इस बार अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होगा।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment