UP Board Result 2025: जानिए कब और कैसे देखें अपना रिजल्ट, पूरी जानकारी यहाँ

By: Monika

On: April 22, 2025

Follow Us:

UP Board Result 2025

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) हर साल की तरह इस साल भी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक करवाने के बाद रिजल्ट जारी करने जा रहा है। अब लाखों छात्र और उनके अभिभावको का UP Board Result 2025 को लेकर इंतज़ार खत्म होने जा रहा है। बता दें यूपी बोर्ड देश का सबसे बड़ा शिक्षा बोर्ड माना जाता है, जिसमें हर साल लाखों छात्र 10वीं और 12वीं की परीक्षाएँ देते हैं।

इस साल भी यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक प्रदेश के विभिन्न निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर किया था। परीक्षा के लिए 54 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण किया था। जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे अब उनका रिजल्ट जारी होने जा रहा है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा, कैसे चेक करें, और किन जरूरी बातों का ध्यान रखें

UP Board Result 2025 संक्षेप में विवरण

बोर्ड का नामउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज
शैक्षणिक वर्ष2024-25
विषययूपी बोर्ड रिजल्ट 2025
यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक
उत्तरकापियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025जल्द
रिजल्ट चेक करने का तरीकाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upmsp.edu.in/

कब जारी होगा UP Board Result 2025?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा खत्म होने के बाद, अब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी पूरा हो चुका है और बोर्ड परिणाम की तैयारी अंतिम चरण में है। बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, UP Board 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाएगा। रिजल्ट की तारीख की आधिकारिक घोषणा अब किसी भी समय यूपीएमएसपी की वेबसाइट और मीडिया के जरिए की जा सकती है।

यूपी बोर्ड छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। क्योंकि इसी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 का लिंक एक्टिव होगा। उसके बाद आप अपने रोल नंबर, जन्मतिथि की मदद से रिजल्ट की जांच कर पाएंगे।

कैसे चेक करें UP Board Result 2025?

यूपी बोर्ड का रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए आसानी से घर बैठे रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘UP Board 10th Result 2025’ या ‘UP Board 12th Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।
  4. सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा।
  5. भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट या स्क्रीनशॉट जरूर सेव कर लें।

SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल से एक निर्धारित फॉर्मेट में SMS भेजना होगा।
उदाहरण 10वीं के लिए:

UP10 <स्पेस> रोल नंबर और भेजें 56263 पर।

उसी तरह 12वीं के लिए: UP12 <स्पेस> रोल नंबर और भेजें 56263 पर।

कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी होगी?

यूपी बोर्ड रिजल्ट में निम्नलिखित जानकारियां दी जाएंगी:

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • जन्मतिथि
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • प्राप्त प्रतिशत
  • पास/फेल स्टेटस
  • डिवीजन (प्रथम, द्वितीय, तृतीय)

UP Board पासिंग क्राइटेरिया क्या है?

यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होते हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा का अवसर दिया जाता है। अगर कोई छात्र दो से अधिक विषयों में फेल होता है तो उसे फेल घोषित कर दिया जाता है।

UP Board टॉपर्स की लिस्ट भी होगी जारी

हर साल की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड टॉपर्स की सूची जारी करेगा। टॉपर्स का नाम, उनके प्राप्तांक और जिले का नाम मीडिया और बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। टॉपर्स को बोर्ड की ओर से प्रमाण पत्र, मेडल और पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

यूपी बोर्ड रिजल्ट के बाद आगे क्या ?

रिजल्ट के बाद सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई की राह तय करनी होगी।

  • 10वीं पास छात्र इंटरमीडिएट (12वीं) में प्रवेश लेंगे। वे अपनी पसंद के विषय (Science, Arts, Commerce) का चयन कर सकते हैं।
  • 12वीं पास छात्र कॉलेज या यूनिवर्सिटी में स्नातक (BA, BSc, BCom, BBA आदि) कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
  • इसके अलावा, कई छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी शुरू कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर महत्वपूर्ण सलाह

  • रिजल्ट आने पर घबराएं नहीं। अगर नंबर अपेक्षा से कम आए हैं तो आगे भी मौके हैं।
  • रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
  • किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत अपने स्कूल या यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करें।
  • असली मार्कशीट स्कूल से ही वितरित की जाएगी।

निष्कर्ष (Conclusion)

UP Board Result 2025 का इंतज़ार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। लाखों छात्र-छात्राएं इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि सभी को उनकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। हम सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हैं।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment