UP DELED 1st & 3rd Semester Result 2025 का इंतज़ार कर रहे लाखों प्रशिक्षुओं के लिए बड़ी खबर जल्द ही आ सकती है। उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण द्वारा प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएँ सफलतापूर्वक संपन्न करा दी गई हैं। इस बार परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और सख्ती बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए, जैसे कि केवल उन्हीं संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया, जहाँ बीते वर्षों में किसी प्रकार की गड़बड़ी, अनुशासनहीनता या नकल की शिकायत दर्ज नहीं हुई थी। परीक्षा पूर्व तैयारियों से लेकर अंतिम दिन तक पूरे राज्य में परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित कराई गई।
अब लगभग 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी उत्सुकता से अपने परिणाम का इंतज़ार कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि उनका Result कब जारी होगा और इसे कहाँ से देखा जा सकेगा। इस लेख में आपको UP DELED Result से जुड़ी हर अपडेट -परीक्षा शेड्यूल, उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या, परीक्षा केंद्रों की जानकारी से लेकर रिज़ल्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया – एक ही स्थान पर मिल जाएगी।
UP DELED 1st & 3rd Semester Exam 2025 – परीक्षा कब हुई?
प्रथम सेमेस्टर परीक्षा (1st Semester)
- परीक्षा तिथि: 27, 28 और 29 अक्टूबर 2025
- परीक्षा केंद्र: कुल 565 परीक्षा केंद्र
- पंजीकृत अभ्यर्थी: 2,51,457 परीक्षार्थी
तृतीय सेमेस्टर परीक्षा (3rd Semester)
- परीक्षा तिथि: 30, 31 अक्टूबर और 3 नवंबर 2025
- परीक्षा केंद्र: कुल 386 परीक्षा केंद्र
- शामिल अभ्यर्थी: 1,67,704 परीक्षार्थी
परीक्षा शेड्यूल (Exam Shift Timing) क्या रहा?
UP DELED प्रथम सेमेस्टर और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएँ अलग-अलग तिथियों पर और निर्धारित समय अनुसार आयोजित की गईं। परीक्षा के पहले दिन दोनों सेमेस्टर में परीक्षा दो पालियों में आयोजित थी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक चली। इसके बाद शेष दो दिनों की परीक्षा तीन पालियों में संपन्न हुई। पहली पाली का समय सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक, दूसरी पाली 11:30 बजे से 12:30 बजे तक, और तीसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित की गई।
प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 2,51,457 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में 1,67,704 अभ्यर्थी सम्मिलित थे, परीक्षा नियामक प्राधिकरण द्वारा इस बार परीक्षा समय और परीक्षा केंद्रों की निगरानी पहले से अधिक सख्त रखी गई, ताकि परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शी और नकल रहित तरीके से आयोजित हो सके।
UP DELED 1st & 3rd Semester Result 2025 कब आएगा? लेटेस्ट अपडेट
दोनों सेमेस्टर की परीक्षाएँ समय पर संपन्न हो चुकी हैं और कॉपी मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू होने की खबर है। सामान्यत: UP DELED परीक्षा का परिणाम परीक्षा समाप्त होने के 4-6 सप्ताह बाद जारी किया जाता है। इस आधार पर उम्मीद की जा सकती है कि UP D.EL.ED 1st & 3rd Semester Result 2025 दिसंबर के अंत तक या जनवरी 2026 के पहले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। परिणाम जारी करने की तिथि परीक्षा नियामक प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश द्वारा तय की जाती है। जैसे ही अधिकृत सूचना आएगी, यह रिज़ल्ट btcexam.in या updeled.gov.in पर जारी होगा। अभ्यर्थी इन्हीं वेबसाइट्स से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें-
- IBPS Clerk Result 2025: प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द जारी, मेंस एग्जाम 29 नवंबर, स्कोरकार्ड ऐसे चेक करें
- UPSSSC PET Result Date 2025: यूपी पीईटी रिजल्ट जल्द, upsssc.gov.in पर स्कोरकार्ड देखें
UP DELED Result 2025 कैसे चेक करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
रिजल्ट जारी होने पर नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- अपने ब्राउज़र में जाएँ: btcexam.in या updeled.gov.in
- होम पेज पर दिखाई देने वाले लिंक पर क्लिक करें: UP DELED 1st Semester Result 2025”
या “UP DELED 3rd Semester Result 2025” - अब आपके सामने एक लॉगिन पेज खुलेगा।
- इसमें अपना: Registration Number / Roll Number, Date of Birth (यदि पूछा जाए) दर्ज करें।
- Submit / View Result बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिज़ल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिज़ल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।
रिजल्ट में कौन-कौन सी जानकारी होती है?
UP DELED रिजल्ट में निम्न विवरण मिलते हैं:
- अभ्यर्थी का नाम
- पंजीकरण संख्या व रोल नंबर
- कॉलेज / संस्थान का नाम
- विषयवार प्राप्तांक
- कुल अंक
- परिणाम स्थिति (Pass / Fail)
रिजल्ट आने के बाद क्या करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट डाउनलोड करें, यदि किसी विषय में कम नंबर हैं, तो Scrutiny (कॉपी री-चेकिंग) के लिए आवेदन कर सकते हैं, अगले सेमेस्टर / इंटरनल / प्रैक्टिकल प्रक्रिया की तैयारी करें।
FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
UP DELED 1st & 3rd Semester Result 2025 कब आएगा?
रिजल्ट दिसंबर 2025 के अंत तक जारी होने की उम्मीद है।
UP DELED 1st & 3rd Semester रिजल्ट कहाँ से मिलेगा?
आधिकारिक वेबसाइट से: btcexam.in या updeled.gov.in
क्या रिजल्ट देखने के लिए लॉगिन करना होगा?
हाँ, Roll नंबर और Date of Birth की आवश्यकता होगी।
निष्कर्ष
UP DELED 1st और 3rd Semester की परीक्षा 27 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 के बीच आयोजित की गई और अब रिजल्ट जारी होने की प्रतीक्षा है। कुल 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही रिजल्ट लिंक एक्टिव होगा, आधिकारिक वेबसाइट btcexam.in पर जाकर देख सकेंगे।







