UP Scholarship 2024-25 Kab Aayegi: छूटे छात्रों को दोबारा मौका, नवंबर में इस तारीख को आएगी स्कॉलरशिप

By: Monika

On: October 7, 2025

Follow Us:

UP Scholarship 2024-25 Kab Aayegi

UP Scholarship 2024-25 Kab Aayegi: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। समाज कल्याण विभाग ने वर्ष 2024-25 के लिए छूटे हुए छात्रों की दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की नई समय-सारिणी जारी कर दी है। जिन छात्रों को पिछली बार किसी कारणवश स्कॉलरशिप नहीं मिल पाई थी, उनके लिए अब दोबारा आवेदन का अवसर दिया गया है। इस योजना के जरिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य और अल्पसंख्यक कैटेगरी की सभी छात्रों की स्कॉलरशिप नवंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में भेजी जाएगी।

विभाग ने आवेदन से लेकर राशि वितरण करने तक की पूरी प्रक्रिया और तारीखें घोषित कर दी हैं। अगर आपके खाते में भी 2024-25 की स्कॉलरशिप का पैसा नहीं आया है तो दोबारा मौका ना गवाएं। निर्धारित तिथि तक कार्य को पूरा करें, यदि सब कुछ सही रहता है तो इस बार राशि आपके खाते में जरूर आएगी। यूपी स्कॉलरशिप 2024-25 के संबंध में जारी की गई पूरी समय सारणी की जानकारी यहां देख सकते हैं।

UP Scholarship 2024-25 छूटे छात्रों के लिए पूरी टाइमलाइन

चरणतिथि
ऑनलाइन आवेदन27 से 31 अक्टूबर 2025
संस्था स्तर पर सत्यापन2 से 6 नवंबर 2025
त्रुटि सुधार8 से 11 नवंबर 2025
संशोधित फॉर्म सत्यापन12 से 25 नवंबर 2025
अंतिम सत्यापन25 नवंबर 2025
राशि ट्रांसफर28 नवंबर 2025

27 से 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन

समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी तिथि-सारिणी के अनुसार, 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक छूटे हुए छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस अवधि में छात्रवृत्ति पोर्टल पर जाकर नया आवेदन या पुनः पंजीकरण (Re-registration) किया जा सकेगा। इस बार करीब 5.87 लाख छात्र ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र बताए गए हैं। छात्रों को आवेदन भरने के बाद उसका प्रिंट लेकर अपने संबंधित विद्यालय या कॉलेज में 1 नवंबर तक जमा करना होगा, ताकि आगे सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

इसे भी पढ़ें-

2 से 6 नवंबर तक संस्था स्तर पर ऑनलाइन सत्यापन

ऑनलाइन आवेदन पूरा होने के बाद कॉलेज या संस्था स्तर पर 2 नवंबर से 6 नवंबर 2025 तक सभी आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन (Verification) किया जाएगा। यह चरण बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी के आधार पर यह तय होगा कि छात्र को स्कॉलरशिप राशि मिलेगी या नहीं।

8 से 11 नवंबर तक त्रुटि सुधार (Form Correction) का मौका

जिन छात्रों के आवेदन में कोई गलती पाई जाती है, उन्हें 8 नवंबर से 11 नवंबर 2024 तक अपने आवेदन में सुधार करने का अवसर दिया जाएगा। समाज कल्याण विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह समय केवल उन्हीं छात्रों के लिए होगा जिनके आवेदन में कोई त्रुटि या अपूर्णता दर्ज हुई है। इस दौरान छात्र अपने लॉगिन पोर्टल से आवेदन फॉर्म को संशोधित कर सकेंगे।

12 से 25 नवंबर तक संशोधित फॉर्म का सत्यापन

त्रुटि सुधार के बाद संशोधित फॉर्म का सत्यापन 12 नवंबर तक संस्थान द्वारा अग्रसारित किया जाएगा। उसके बाद 25 नवंबर 2025 तक जिले स्तर पर डेटा सत्यापन एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा डिजिटल सिग्नेचर लॉकिंग की जाएगी। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद समाज कल्याण विभाग पात्र छात्रों की सूची तैयार करेगा।

28 नवंबर को छात्रों के खातों में भेजी जाएगी राशि

UP Scholarship 2024-25 Kab Aayegi Date: सबसे बड़ी खबर यही है कि 28 नवंबर 2025 को छात्रों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति (Scholarship) की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। विभाग ने कहा है कि इस बार प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा ताकि कोई भी पात्र छात्र वंचित न रह जाए। इसका मतलब यह है कि जिन छात्रों को पिछली बार स्कॉलरशिप नहीं मिली थी, उन्हें अब 28 नवंबर तक राशि मिलने की पूरी उम्मीद है।

छात्रों के लिए ज़रूरी निर्देश-

  • आवेदन भरने से पहले सभी दस्तावेज़ (आधार, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि) अपडेट रखें।
  • आवेदन प्रिंटआउट को अपने कॉलेज/संस्थान में समय पर जमा करें।
  • यदि आवेदन में गलती हो जाए तो 8 से 11 नवंबर के बीच सुधार जरूर करें।
  • बैंक खाते में KYC पूरी रखें ताकि राशि ट्रांसफर में कोई रुकावट न आए।

निष्कर्ष-

उत्तर प्रदेश सरकार की यह पहल उन छात्रों के लिए एक बड़ी राहत है जिन्हें पिछले सत्र में छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई थी। इस बार समाज कल्याण विभाग ने समय-सारिणी पहले ही घोषित कर दी है, जिससे छात्र अपने दस्तावेज़ और आवेदन समय पर तैयार कर सकें। अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार हुआ, तो 28 नवंबर 2025 तक छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति की राशि पहुंच जाएगी।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment