UP SI Admit Card 2026: बड़ी अपडेट, यूपी पुलिस SI परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस डेट से ऐसे करें डाउनलोड

By: Monika

On: March 7, 2026

Follow Us:

UP SI Admit Card 2026

UP SI Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित की जाने वाली सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। यह लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित होगी। यदि आपने भी उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा बनने का सपना देखा है और इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो परीक्षा में बैठने होने के लिए आपके पास UP Police SI Admit Card 2026 का होना जरूरी है। बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

ऐसे में  जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन किए हैं उन सभी को यूपी सब इंस्पेक्टर भर्ती 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, UP SI Exam City Slip जारी कर दिया गया है, आप सभी एग्जाम तिथि और शहर देख सकतें हैं। एडमिट कार्ड 2026 बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव होने वाला है। एडमिट कार्ड कब और कहां से डाउनलोड कर सकते हैं इसकी जानकारी यहां दी गई है।

UP Police SI Exam Date And Time

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 14 और 15 मार्च 2026 को दो शिफ्टों में लिखित परीक्षा आयोजित करने का खाका तैयार कर लिया है। संभावित पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक की जा सकती है। हालांकि सटीक शिफ्ट, टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने के समय की जानकारी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर दर्ज रहेगी। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज तारीख और समय के अनुसार परीक्षा में शामिल होना है।

UP SI Admit Card 2026: मुख्य विवरण

विभाग का नामउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
पद का नामसब-इंस्पेक्टर (SI) – नागरिक पुलिस
पदों की संख्या4,543
परीक्षा की तिथि14 – 15 मार्च, 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि11 मार्च 2026
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, PST/DV, PET और मेडिकल
आधिकारिक वेबसाइटuppbpb.gov.in

UP SI Admit Card 2026: ताजा अपडेट (Latest News)

UP Police SI Admit Card 2026: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर के 4 हजार से अधिक पदों पर निकाली गई इस भर्ती में आवेदन किए हुए लाखों उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड जारी होना है। इस बार भर्ती बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो एडमिट कार्ड परीक्षा से ठीक 3 दिन पहले यानी 11 मार्च 2026 को जारी किये जायेंगे। सभी उम्मीदवारों को सलाह है कि आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नजर रखें। जैसे ही एडमिट कार्ड का लिंक सक्रिय होता है अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Paisa Kamane Ke Tarike After 12th Without College: 5 बेस्ट करियर ऑप्शन (2026 गाइड)

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

जैसे ही एडमिट कार्ड का लिंक सक्रिय होगा, भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी हो सकती है। ऐसे में आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड सबसे पहले डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in को अपने ब्राउज़र में खोलें।
  2. लिंक का चयन करें: होमपेज पर “Direct Recruitment for the post of Sub-Inspector 2026 – Download Admit Card” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें: अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहाँ अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
  4. कैप्चा कोड: स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को सावधानीपूर्वक भरें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  5. डाउनलोड और प्रिंट: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और भविष्य के लिए कम से कम दो प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

एडमिट कार्ड में दी गई इन जानकारियों को जरूर जांचें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारियों का मिलान जरूर कर लें, ताकि परीक्षा केंद्र पर कोई समस्या न हो:

  • आपका नाम और पिता का नाम।
  • फोटो और हस्ताक्षर (साफ दिखने चाहिए)।
  • परीक्षा की तिथि और शिफ्ट (समय)।
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता और कोड।
  • रोल नंबर और रिपोर्टिंग टाइम।

महत्वपूर्ण सूचना: यदि एडमिट कार्ड में आपकी फोटो या विवरण में कोई त्रुटि (Error) है, तो तुरंत बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर या ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

यूपी पुलिस परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत सख्त होती है। इसलिए, एडमिट कार्ड के साथ निम्नलिखित दस्तावेज ले जाना न भूलें:

  1. एडमिट कार्ड: रंगीन या ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटआउट।
  2. फोटो पहचान पत्र: आधार कार्ड (ओरिजिनल), वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस।
  3. पासपोर्ट साइज फोटो: दो नवीनतम रंगीन फोटो (जो आवेदन फॉर्म में लगाई गई हों)।
  4. पारदर्शी पेन: केवल नीला या काला बॉलपॉइंट पेन (यदि ऑफलाइन ओएमआर शीट आधारित परीक्षा है)।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment