UPMSP Compartment Admit Card 2025: 10वीं – 12वीं छात्रों के लिए जरूरी अपडेट

By: Monika

On: July 17, 2025

Follow Us:

UPMSP Compartment Admit Card 2025

UPMSP Compartment Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में असफल रहे 10वीं, 12वीं के जिन छात्रों ने कंपार्टमेंट एग्जाम 2025 के लिए आवेदन किया है उनके लिए खास अपडेट है। UPMSP की ओर से इस साल 2025 की कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि में बदलाव करके नई तिथि 26 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। पहले 19 जुलाई को परीक्षा की तारीख रखी गई थी।

अब जो छात्र यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वो सभी 26 जुलाई 2025 को कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लेंगे। यूपी बोर्ड की इस परीक्षा से छात्रों को एक और मौका मिलता है, जिससे वह अपना एक साल बर्बाद किए बिना अगली कक्षा में प्रवेश पा सकते हैं। मुख्य परीक्षा की भांति ही कंपार्टमेंट परीक्षा भी आयोजित होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों के पास कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड 2025 का होना जरूरी है।

बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि आप भी यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे हैं तो कंपार्टमेंट परीक्षा, एडमिट कार्ड से जुड़ी समस्त जानकारी की अपडेट होना जरूरी है। इस लेख में आप जानेंगे “UP Board 10th 12th Compartment Exam Date, Admit Card 2025 से जुड़ी समस्त जानकारियां।

UPMSP 10th 12th Compartment Exam Admit Card 2025: हाइलाइट

विवरण जानकारियां
कम्पार्टमेंट परीक्षा तिथि26 जुलाई 2025
कक्षाएँ10वीं और 12वीं
परीक्षा मोडपेन और पेपर मोड यानी ऑफलाइन
कक्षा 10 की परीक्षा समयसुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
कक्षा 12 की परीक्षा समयदोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक
कम्पार्टमेंट परीक्षा एडमिट कार्डअपने स्कूल से प्राप्त करें
UPMSP ऑफिशियल वेबसाइटhttps://upmsp.edu.in/

UPMSP Compartment Exam 2025: तिथि और समय

यूपी बोर्ड यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) साल 2025 की 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 26 जुलाई 2025 को प्रदेश के कई निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराना सुनिश्चित किया है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 26 जुलाई को सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित होगी। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 26 जुलाई को ही दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। यह परीक्षा यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा की भांति ही पेन और पेपर मोड यानी ऑफलाइन में आयोजित होगी। छात्र परीक्षा से जुड़ी नवीनतम अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जा सकते हैं।

Also Read: UP Board Compartment Exam Admit Card 2025: परीक्षा अब 26 जुलाई को, एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

UPMSP Compartment Admit Card 2025 Latest Update

UPMSP की ओर यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड 2025 अब किसी भी समय आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो सकता है। विभिन्न स्रोतों से मिल रही लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड 20 जुलाई तक संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपल लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध करा दिया जाएगा। छात्र अपने स्कूल से ही एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। एडमिट कार्ड पर स्कूल के प्रिंसिपल के हस्ताक्षर एवं मोहर लगने के बाद वितरित किया जाएगा। इसके लिए छात्र अपने स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित विवरण जरूर चेक करें –

  • छात्र का नाम और रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • जन्मतिथि
  • फोटो
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • विषयों की सूची और कोड
  • परीक्षा की तिथि और समय
  • महत्वपूर्ण निर्देश

नोट: यदि आपके एडमिट कार्ड पर उपरोक्त दी गई जानकारियां में त्रुटि दिखती है तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क कर परीक्षा के पहले सही करवा लें।

Also Read: UP ITI 2nd Phase Seat Allotment Result 2025: चेक करें यूपी आईटीआई 2nd फेज सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

छात्रों के लिए परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश

अगर आप यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 10वीं या 12वीं के लिए शामिल होने जा रहे हैं तो आपको समय का पूरा उपयोग करना है और उस विषय पर ज्यादा ध्यान दें जिसमें कंपार्टमेंट है। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें  ज्यादा मानसिक तनाव न लें, सकारात्मक सोचें। परीक्षा के दिन परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। परीक्षा केंद्र पर अपने समस्त इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बाहर जमा करें। बोर्ड की ओर से परीक्षा से जुड़ी निर्देश के अनुसार, परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड, पहचान पत्र के अलावा चिट, कागज या इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा कक्ष में ले जाना वर्जित है।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment