UPPRPB UP Home Guard Bharti 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने राज्य में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41,424 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल https://www.upprpb.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना जरूरी है।
हाल ही में मिली लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, अब तक इस भर्ती के लिए एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थी OTR कर चुके हैं। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क समायोजन 20 दिसंबर तक कर सकते हैं। यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 से जुड़ी पूरी जानकारी बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर दे दी है। इस आर्टिकल में हम आपको योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, सैलरी, और आवेदन करने के सीधे आसान स्टेप्स की जानकारी दे रहे हैं।
UP Home Guard Bharti 2025: भर्ती का संक्षिप्त विवरण
| विभाग | उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग |
|---|---|
| भर्ती बोर्ड | UPPRPB, लखनऊ |
| पद का नाम | Home Guard Volunteer |
| कुल पद | 41,424 |
| आवेदन शुरू | 18 नवंबर 2025 से |
| अंतिम तिथि | 17 दिसंबर 2025 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा + फिजिकल टेस्ट + डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
UP Home Guard Vacancy 2025: कुल पदों का विवरण
UPPRPB ने इस बार होमगार्ड स्वयंसेवकों के कुल 41,424 पदों पर एक साथ भर्ती निकाली है, जिसमें विभिन्न जिलों के लिए पदों का आवंटन किया गया है। आवेदनकर्ता जिस जिले का मूल निवासी होगा, केवल उसी जिले के लिए आवेदन कर सकता है। यूपी होमगार्ड की इस भर्ती की जिलावार रिक्तियों की संख्या की जानकारी अधिसूचना में देख सकते हैं। यह भर्ती पिछले कई वर्षों में सबसे बड़ी होमगार्ड भर्ती में से एक है।
UP Home Guard Recruitment 2025 के लिए योग्यता
UP Home Guard के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को निम्नलिखित योग्यताएँ पूरी करनी होंगी:
- शैक्षणिक योग्यता– उम्मीदवार का न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होना जरूरी है।
- आयु सीमा- अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष हो एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष। हालांकि आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
UP Home Guard Selection Process 2025
इस बार UP Home Guard में चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर आधारित है।
- लिखित परीक्षा–
- प्रश्नों की कुल संख्या 100
- ऑफलाइन लिखित परीक्षा में 100 अंकों की सामान्य ज्ञान
- समय 2 घंटे
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test)–
- दौड़
- लंबी कूद
- ऊँची कूद
- शारीरिक माप (Height, Chest)
- दस्तावेज़ सत्यापन–
- हाई स्कूल प्रमाणपत्र
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज
UP Home Guard Physical Eligibility 2025
- पुरुष उम्मीदवार
- ऊँचाई: 168 सेमी (आरक्षित के लिए छूट)
- सीने का माप: न्यूनतम 79- 84 सेमी
- दौड़: 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर
- महिला उम्मीदवार
- ऊँचाई: 152 सेमी
- दौड़: 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर
इसे भी पढ़ें-
Railway Group D 2025 Latest Update: CBT Exam City व Admit Card लिंक जारी
UPSSSC PET Result Date 2025: यूपी पीईटी रिजल्ट जल्द, upsssc.gov.in पर स्कोरकार्ड देखें
UP DELED 1st & 3rd Semester Result 2025: कब जारी होगा रिजल्ट? यहाँ देखें लेटेस्ट अपडेट
UP Home Guard Online Apply 2025: आवेदन कैसे करें?
UP Home Guard के लिए आवेदन करना बहुत आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- “Home Guard Volunteer Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें और मोबाइल नंबर/ईमेल वेरिफाई करें।
- अपने व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक जानकारी और पता भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें
- आवेदन सबमिट कर प्रिंट निकाल लें।
UPPRPB UP Home Guard Bharti 2025 Online Apply Link
| UP Home Guard Bharti 2025 Notification |
| UP Home Guard Bharti 2025 Online Apply Link |
| UPPRPB Official Website |
UP Home Guard Salary: वेतन कितना मिलेगा?
यूपी होमगार्ड में चयनित उम्मीदवारों को ड्यूटी करने पर निर्धारित ड्यूटी भत्ता मिलेगा। ड्यूटी के लिए ₹600 प्रतिदिन के हिसाब से भत्ता दिया जा रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली महंगाई भत्ता भी मिलेगा।
निष्कर्ष
UPPRPB UP Home Guard Vacancy 2025 युवाओं के लिए सरकारी सेवा का शानदार अवसर है। 41,424 पदों के साथ यह उत्तर प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी होमगार्ड भर्ती में से एक है। यदि आप 18 से 30 वर्ष के बीच हैं और 10वीं पास हैं, तो यह भर्ती आपके लिए उपयुक्त है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर है, इसलिए समय पर आवेदन अवश्य करें।







