UPPSC LT Grade Teacher Recruitment 2025: खुशखबरी, 9,017 पदों का अधियाचन भेजा गया, पूरी जानकारी पढ़ें

By: Monika

On: June 25, 2025

Follow Us:

UPPSC LT Grade Teacher Recruitment 2025

UPPSC LT Grade Teacher Recruitment 2025: अगर आप भी एलटी ग्रेड टीचर और प्रवक्ता के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक (LT Grade Teacher) और प्रवक्ता भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से खुशखबरी दे दी गई है।

बता दें UPPSC को एलटी ग्रेड शिक्षक (TGT) और प्रवक्ता (PGT) के 9017 पदों के लिए अधियाचन भेज दिया गया है। अब इस नई भर्ती के लिए आयोग जल्द ही विज्ञापन जारी करने वाला है। नई भर्ती के लिए आयोग और शिक्षा निदेशालय पर एक साल के दौरान 20 से अधिक बार अभ्यर्थी धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। लगभग 7 साल से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का इंतजार अभ्यर्थी कर रहे हैं। क्योंकि LT Grade Teacher के लिए 2018 में और प्रवक्ता के लिए 2020 में अधियाचन भेजा गया था, लेकिन किसी कारणवस भर्ती नहीं निकाली गई।

हालांकि इस बार अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने के संकेत हैं। यदि आप हिंदी, गणित, विज्ञान या कंप्यूटर शिक्षक बनना चाहते हैं तो यह भर्ती आपके करियर को नई उड़ान दे सकती है। आइए आगे इस लेख में नोटिफिकेशन, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया समेत पूरी जानकारी डिटेल्स में प्राप्त करते हैं।

UPPSC LT Grade Teacher Recruitment 2025: लेटेस्ट अपडेट

उत्तर प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक व प्रवक्ता के 9017 पदों के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से UPPSC को अध्याचन भेज दिया गया है। अब आयोग जल्द ही इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इससे पहले आयोग को एलटी ग्रेड शिक्षक व प्रवक्ता भर्ती के लिए 8905 पदों का अधियाचन मिला था, लेकिन विषयवार आरक्षण निर्धारित न होने के कारण अधियाचन वापस भेजा गया था।

निदेशालय की ओर से अब विषयवार आरक्षण सहित पदों का ई- अधियाचन भेजा गया है। बता दें इससे पहले LT Grade Teacher का विज्ञापन 2018 और प्रवक्ता भर्ती का विज्ञापन 2020 में जारी हुआ था। अभ्यर्थी 7 साल से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं और हजारों अभ्यर्थी तो ओवरएज हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें-

UPPSC LT Grade Teacher भर्ती के लिए नोटिफिकेशन कब आएगा?

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से LT ग्रेड शिक्षक और प्रवक्ता के 9017 पदों के लिए UPPSC को अधियाचन भेज दिया गया है। अब आयोग जल्द ही विज्ञापन जारी कर सकता है।

  • नोटिफिकेशन की संभावित तारीख: संभावना जताई जा रही है कि अगस्त 2025 तक https://uppsc.up.nic.in/ पर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।
  • पदों का ब्यौरा: LT ग्रेड टीचर (TGT) के विभिन्न विषयों के लिए, प्रवक्ता (PGT) के हिंदी अंग्रेजी गणित विज्ञान आदि के लिए।
  • कुल पद: 9017 रिक्तियां

LT Grade Teacher Bharti 2025: योग्यता

LT ग्रेड शिक्षक और प्रवक्ता भर्ती के लिए योग्यता इस प्रकार निर्धारित है:

शैक्षिक योग्यता:

  • TGT: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री और B.Ed
  • PGT: स्नातकोत्तर डिग्री और B.Ed
  • कंप्यूटर शिक्षक: कंप्यूटर साइंस में स्नातक (B.ed की अनिवार्यता पर स्पष्टता का इंतजार)।

आयु सीमा: अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि SC/ST/OBC को आयु में मिलती है।

राष्ट्रीयता: अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।

UPPSC LT Grade Teacher Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा LT ग्रेड शिक्षक और प्रवक्ता के 9017 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने के आसार हैं। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के राजकीय विद्यालयों और इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए है। भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और यह UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट (uppsc.up.nic.in) के माध्यम से पूरी की जाएगी। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर आवेदन में मांगे गए सभी जरूरी डीटेल्स व दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करते हुए फाइनल सबमिट करके आवेदन फार्म की प्रिंट निकाल लेना है।

UPPSC LT Grade Teacher Recruitment 2025: मुख्य बिंदु

यह भर्ती राजकीय विद्यालयों (Government Aided Schools) और राजकीय इंटर कॉलेज के लिए की जाती है, जो उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन हैं। इसमें निम्न पद व विषय शामिल हैं:

  • TGT (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक): कक्षा 6 से 10 के छात्रों को पढ़ाएंगे।
  • PGT (प्रवक्ता): कक्षा 11 और 12 के लिए जिम्मेदार होंगे।
  • कंप्यूटर शिक्षक: डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष भूमिका।
  • विषय: हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, कंप्यूटर, संस्कृति, कला, संगीत, वाणिज्य आदि।

निष्कर्ष-

UPPSC LT Grade Teacher Recruitment 2025 उत्तर प्रदेश के राजकीय विद्यालयों और इंटर कॉलेजों में 9017 पदों के लिए एक सुनहरा अवसर है। यह खबर 25 जून 2025 को छपी एक अखबार के अनुसार हमने दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने आयोग को इस भर्ती का अधियाचन भेज दिया है। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन अगस्त 2025 तक जारी होने की उम्मीद है। आप इस भर्ती के लिए तैयारी करते रहें और सटीक जानकारी के लिए UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर नज़रें बनाए रखें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) –

LT ग्रेड टीचर और प्रवक्ता के कितने पदों पर भर्ती होगी?

एलटी ग्रेड टीचर और प्रवक्ता भर्ती 2025 के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से UPPSC को कुल 9017 पदों के लिए अधियाचन भेजा गया है।

LT ग्रेड टीचर भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन कब आएगा?

एलटी ग्रेड टीचर और प्रवक्ता भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन अगस्त 2025 तक जारी होने की संभावना है।

एलटी ग्रेड टीचर भर्ती के लिए आवेदन कहां से होगा?

एलटी ग्रेड टीचर और प्रवक्ता भर्ती 2025 के लिए आवेदन UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर लिए जा सकते हैं।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment