UPPSC RO ARO Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से आयोजित होने वाली RO ARO Exam 2025 के लिए आवेदन किए हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इस जानकारी से अवगत करा दें कि आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती 2023 के लिए आवेदन अक्टूबर-नवंबर 2023 में लिए गए थे। पहली बार यह परीक्षा 11 फरवरी 2024 को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक की खबरों के चलते इस परीक्षा को दोबारा आयोजित करने का फैसला लिया गया।
अब UPPSC द्वारा इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई 2025 को करवाया जाना है। ARO/ARO परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों के पास UPPSC RO/ARO Admit Card 2025 का होना जरूरी है। एडमिट कार्ड का लिंक UPPSC की ऑफिसियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर एक्टिव हो चुका है। यूपी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड जारी होते ही उम्मीदवार इसी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रैडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC RO ARO परीक्षा तिथि एवं समय
UPPSC की समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई 2025 दिन रविवार को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित होगी। UP RO ARO परीक्षा के लिए इस बार 10.5 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के शामिल होने की खबर है। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के 2,382 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र का विवरण उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर उपलब्ध है।
इसे भी पढ़ें- UPSSSC PET 2025 New Syllabus: जानिए यूपी पीईटी का नया सिलेबस और टॉपिक्स
UPPSC RO ARO Admit Card 2025 Latest Update
यूपी समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले यानी 17 जुलाई 2025को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। UPPSC RO ARO एडमिट कार्ड जारी होते ही आप आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि एवं समय समेत पूरी जानकारी दर्ज होगी।
UPPSC RO ARO Admit Card 2025 डाउनलोड कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: UPPSC की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- एडमिट कार्ड लिंक खोजें: होम पेज पर “UPPSC RO ARO Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें: पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि, वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें।
- सबमिट करें: लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद Download Admit Card बटन पर क्लिक कर सबमिट करें।
- डाउनलोड और प्रिंट: एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
| UPPSC RO ARO Admit Card 2025 | Server-1/ Server-2 |
| UPPSC Official Website | https://uppsc.up.nic.in/ |
कैसी होती है UPPSC RO ARO परीक्षा?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली यूपी समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) की प्रारंभिक परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे, पेपर 1 में वस्तुनिष्ठ प्रश्न (सामान्य अध्ययन:140 प्रश्न) होते हैं, जिसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलता है। वहीं, पेपर 2 में सामान्य हिंदी से 60 प्रश्न होते हैं, जिनके लिए 1 घंटे निर्धारित होता है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक और गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होती है। इस परीक्षा से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए UPPSC की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- PM Kisan 20 Installment Status Check: पीएम किसान की 20वीं किस्त का स्टेटस चेक करें, शो करने लगा







