MP Board Class 10th 12th Result 2026 Kab Ayega, MPBSE Result Date, Kaise Check Kare MP Board 10th 12th Result, MP Board Result Ka Link जैसे सवालों के जवाब करीब 16 लाख से ज्यादा छात्रों का समाप्त हुआ, इस साल एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 16 लाख छात्रों के शामिल होने की अपडेट दी गई है। यदि आप भी इसमें शामिल हैं तो अपना रिजल्ट चेक करने के लिए तैयार हो जाएं। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज 15 अप्रैल 2026 को रिजल्ट जारी कर रहा है।
हाल ही मिली लेटेस्ट अपडेट के अनुसार बोर्ड कॉपियों की चेकिंग का काम लगभग एक हफ्ते पहले ही पूरा किया और रिजल्ट जारी करने के 24 घंटे पहले ही रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर दी। ऐसे में आप अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज 9 अंकों का रोल नंबर और 8 अंकों का एप्लीकेशन नंबर तैयार रखें। एमपी बोर्ड रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर एक्टिव होते ही इन लॉगिन डीटेल्स को दर्ज कर अपना स्कोर कार्ड चेक कर पाएंगे।
बता दें कि जो छात्र 12वीं की परीक्षा में 75% से ज्यादा अंक प्राप्त करेंगे उन्हें मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना के जरिए लैपटॉप के लिए प्रोत्साहन राशि और उच्च शिक्षा में स्कॉलरशिप दी जाएगी। क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा योजना पिछले सालों से जारी है। यहां एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट देख सकते हैं।
MP Board Class 10th 12th Result 2026: Overview
| बोर्ड का नाम (Board Name) | मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) |
| वर्ष | 2026 |
| कक्षाएं | High School (10वीं) और Intermediate (12वीं) |
| परीक्षा का आयोजन | फरवरी- मार्च 2026 |
| रिजल्ट की ताजा अपडेट (Result Update) | 15 अप्रैल 2026 को जारी |
| रिजल्ट चेक करने का माध्यम | Online |
| आधिकारिक वेबसाइट (Official Sites) | mpbse.nic.in और mpresults.nic.in |
MP Board Result 2026: कब हुई थी परीक्षा?
पहले यह जान लेना जरूरी है की बोर्ड परीक्षाएं इस साल 2026 में कब हुई थी और उसके कितने दिनों बाद रिजल्ट जारी करता है। क्योंकि MPBSE 10th 12th Result पिछले रुझानों के आसपास ही जारी होता है। इस बार एमपी बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच किया गया था। और इस बार एमपी शिक्षा विभाग बड़ी तेजी से काम कर रहा है ऐसे में उम्मीद है की पिछले साल की अपेक्षा पहले रिजल्ट जारी हो रहें हैं।
MP Board Result 2026: आज जारी
MPBSE MP Board 10th 12th Result Date: मध्य प्रदेश बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) 10वीं, 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 आज 15 अप्रैल 2026 को जारी कर रहा है। इस साल MPBSE उत्तर कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया को बड़ी तेजी से पूरा किया और अब 10th 12th छात्रों के परिणाम घोषित किया है। रिजल्ट का लिंक सुबह 11 बजे एक्टिव होने की सूचना दी गई है। लिंक एक्टिव होते ही MP Board Class 10th 12th Result देखने के लिए आप लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें। यहां नीचे बताए गए आसान तरीके को फॉलो कर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: शुरू हुई OFSS Bihar Board 11th Admission 2026 प्रक्रिया, जानें आवेदन तिथि और ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका
MP Board Result 2026: कहां से रिजल्ट चेक होगा?
MPBSE की ओर से रिजल्ट की घोषणा होते ही रिजल्ट का लिंक इन आधिकारिक वेबसाइटों पर एक्टिव होगा:
- mpbse.nic.in
- mpresults.nic.in
- mpbse.mponline.gov.in
- DigiLocker
कैसे चेक होगा MP Board Class 10th 12th Result 2026? डायरेक्ट लिंक
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद आप अपने मोबाइल या लैपटॉप पर अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले अपने ब्राउजर में MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें। और होम पेज पर MP Board Secondary (10th) Result 2026/Senior Secondary (12th) Result 2026 से सम्बंधित लिंक पर क्लिक करें और Roll Number, Application Numbe दर्ज करें, स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। हालांकि नीचे आधिकारिक वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक हमने उपलब्ध किया है जिसकी मदद से आप रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
MP Board Result: कितने नंबर आने पर पास होंगे? Passing Marks
मध्य प्रदेश बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में पास होने के लिए आपके हर एक विषय में कम से कम 33% अंक आने चाहिए। यदि आपके एक या दो विषयों में 33 फ़ीसदी अंक नहीं आते हैं तो आपको सप्लीमेंट्री (पूरक) परीक्षा देने का मौका मिलेगा। यह परीक्षा रिजल्ट जारी होने के लगभग एक से डेढ़ महीने बाद आयोजित होगी। लेकिन इसके पहले आपको सप्लीमेंट्री के फॉर्म के लिए आवेदन करना होगा।







