KVS Class 1 Balvatika Result List 2026: चेक करें केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 और बालवाटिका रिजल्ट सूची में नाम

By: Monika

On: April 14, 2026

Follow Us:

KVS Class 1 Balvatika Result List 2026

KVS Class 1 Balvatika Result List 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) में कक्षा 1 या बाल वाटिका (1, 2 और 3) में एडमिशन के लिए जिन पैरेंट्स ने आवेदन किया था अब उनके रिजल्ट चेक करने की तारीख आ गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 और बाल वाटिका के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 अप्रैल 2026 तक लिए गए थे। और संगठन ने आवेदन करने के पहले ही प्रोविजनल लिस्ट जारी करने की तारीखें घोषित कर दी थी। ऐसे में निर्धारित तिथियों पर KVS Provisional Selection List 2026 जारी हो चुकी है।

यदि आपने भी अपने बच्चे के एडमिशन के लिए आवेदन किया है तो KVS Result 2026 की पहली प्रोविजनल लिस्ट में नाम चेक करें। यदि इसमें नाम नहीं आता है तो चिंता ना करें 16 अप्रैल को आने वाली दूसरी सूची में देखें। यहां लेख में Kendriya Vidyalaya Result 2026 प्रोविजनल लिस्ट जारी होने की तिथियां, केवीएस रिजल्ट कैसे चेक करें, चयन की प्रक्रिया समेत महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं।

KVS Result 2026: मुख्य तिथियां (Important Dates)

जैसा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस साल के एडमिशन के लिए क्लियर किया है कि रिजल्ट चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे। यदि आपके बच्चे का नाम पहली सूची में नहीं आता है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सीटें खाली रहने पर दूसरी और तीसरी लिस्ट भी जारी की जाती है। यहां नीचे टेबल में केवीएस कक्षा 1 व बालवाटिका (1,2,3) की चयन सूची 2026 जारी होने की महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं:

कार्यक्रमतिथियां
KVS Class 1 First Selection List9 अप्रैल 2026
KVS Balvatika (1, 2, 3) First Selection List8 अप्रैल 2026 (जारी)
KVS 2nd Selection List (सीटें खाली रहने पर)16 अप्रैल 2026
KVS 3rd Selection List (सीटें खाली रहने पर)21 अप्रैल 2026
KVS Admission Last Date30 जून 2026

KVS Admission 2026 Selection List Date

जैसा कि केंद्रीय विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बाल वाटिका और क्लास 1 में ऑनलाइन आवेदन 20 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक किए गए थे। अब Kendriya Vidyalaya Admission 2026 की प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच चुकी है, जहां प्रोविजनल लिस्ट जारी होने से लेकर फाइनल एडमिशन तक की पूरी तिथियां तय की गई है। संगठन की ओर से जारी की गई तिथियों के अनुसार बाल वाटिका (1, 2, 3) की पहली प्रोविजनल लिस्ट 8 अप्रैल को जारी हो चुकी है, और कक्षा 1 की प्रोविजनल लिस्ट 9 अप्रैल 2026 को आएगी। बता दें कि केरल, पुडुचेरी और असम जैसे राज्यों में आम चुनाव के कारण ये लिस्ट 10 अप्रैल को जारी की जाएगी।

यहाँ पढ़ें: केवीएस की दूसरी लिस्ट में चेक करें अपने बच्चे का नाम: KVS Class 1 Balvatika 2nd Lottery Result 2026

KVS Class 1 Balvatika Result 2026 कैसे चेक करें? Step

ज्यादातर देखा जाता है कि पैरेंट्स/अविभावक रिजल्ट चेक करते समय तकनीकी समस्याओं का सामना करते हैं। ऐसे में हम यहां केंद्रीय विद्यालय के रिजल्ट चेक करने का दो आसान तरीके बता रहे हैं जिसे फॉलो कर आप आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

तरीका 1: KVS की आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से

  • ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए पहले केवीएस की ऑफिशियल एडमिशन वेबसाइट admission.kvs.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध Login लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना लॉगिन कोड (Login Code), बच्चे की जन्म तिथि (DOB) और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • और कैप्चा कोड भरकर Login पर क्लिक करें।
  • बस इतना करते ही स्क्रीन पर बच्चे का Selection/Waiting Status दिखाई देगा।

Direct Link: KVS Lottery Result 2026 Link (Class 1, 2, 3)

तरीका 2: विद्यालय की व्यक्तिगत वेबसाइट के माध्यम से – केवीएस की यही खास बात है कि हर स्कूल अपनी अलग-अलग मेरिट लिस्ट भी जारी करता है।

  • आपने जिस केंद्रीय विद्यालय के लिए आवेदन किया है उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के Announcements या Academic सेक्शन में जाएं।
  • वहां आपको Provisional Selection List 2026 की पीडीएफ फाइल मिलेगी।
  • अब इसे डाउनलोड करें और अपने बच्चों का नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें।

KVS Admission 2026 में लगने वाले डॉक्यूमेंट्स

केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से सिलेक्शन लिस्ट जारी होने के बाद यदि आपके बच्चे का नाम लिस्ट में आ जाता है तो आप बिना समय गवाएं निम्नलिखित कागजात (Documents) की मूल प्रति और फोटो कापी तैयार कर लें:

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • यदि माता-पिता सरकारी कर्मचारी हैं तो विभाग द्वारा जारी सर्विस सर्टिफिकेट
  • बच्चे का मेडिकल रिपोर्ट
  • अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट

केंद्रीय विद्यालय की चयन प्रक्रिया: किसे मिलेगी प्राथमिकता

आपको इस जानकारी से अवगत करा दें कि केवीएस में एडमिशन लॉटरी और प्राथमिकता कैटिगरी के आधार पर होती है। यानी पहली सूची में उन बच्चों को प्राथमिकता दी जाती है जो RTE (Right to Education) के तहत आते हैं। इनके लिए 25% सीटें आर्थिक रूप से आरक्षित होती हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार कि कर्मचारियों के बच्चों को सबसे पहले प्राथमिकता दी जाती है।

KVS Waiting List 2026: वेटिंग लिस्ट Status दिखे तो क्या करें?

ज्यादातर पहली लिस्ट में बच्चे का नाम Waiting में आता है, जैसे स्टेटस में WL 10 दिखा रहा है तो इसका मतलब कि आपके बच्चे के आगे 10 बच्चे और हैं। यदि चयनित बच्चों में से कोई गलत डॉक्यूमेंट जमा करता है या किसी अन्य कारण से एडमिशन नहीं लेता है तो वेटिंग लिस्ट वाले बच्चों को मौका मिलता है। इसलिए 16 अप्रैल या अगली लिस्ट जारी होने का इंतजार जरूर करें।

इसे भी पढ़ें:

अभी चेक करें अपना PSEB 5th 8th Class Result 2026 यहां मिलेगा रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक

अभी अभी आया अपडेट: JNV 9th Class Result 2026 को लेकर खुशखबरी

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment