खुशखबरी! यूपी बोर्ड का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, देखें ताजा अपडेट: UPMSP Result 2026 Class 10th 12th

By: Monika

On: April 15, 2026

Follow Us:

UPMSP Result 2026 Class 10th 12th

UPMSP Result 2026 Class 10th 12th: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से आयोजित की गई 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द ही जारी होने की अपडेट आ रही है। अगर आपने भी यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10th) या इंटरमीडिएट (12th) की परीक्षा में शामिल हुए थे तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। कई विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट्स की ताजा अपडेट के अनुसार, UPMSP इसी सप्ताह किसी भी दिन UP Board 10th 12th Result 2026 की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है।

आपको बता दें आमतौर पर बोर्ड रिजल्ट जारी करने के 24 घंटे पहले सूचना देता है, फिर निर्धारित तिथि और समय पर UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाता है। ऐसे में आप अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज Roll Number के साथ तैयार रहें जैसे ही रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो तुरंत अपना स्कोरकार्ड चेक करें। यहां लेख में हम आपको बताएंगे कि रिजल्ट किस दिन जारी हो सकता है, अभी रिजल्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है और सबसे पहले अपना स्कोरकार्ड कैसे चेक कर सकेंगे।

UPMSP UP Board Result 2026: 10th 12th रिजल्ट पर अपडेट क्या है?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के करीब 52 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने 18 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की गई बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हुई थीं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इनकी परीक्षा कराने और रिजल्ट जारी करने के लिए जिम्मेदार है। छात्रों की इतनी बड़ी संख्या होने के बावजूद भी बोर्ड ने बड़ी तेजी से काम किया है। उत्तर कॉपियों की जांच 18 मार्च से शुरू किया और 4 अप्रैल तक पूरा करा लिया और अब 10वीं, 12वीं कक्षा के टॉपर्स का वेरिफिकेशन और इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू किया है जिसके बाद रिजल्ट घोषित करेगा।

UPMSP Result 2026 Class 10th 12th: रिजल्ट की संभावित तिथि

यूपीएमएसपी ने जिस तरह से 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर तेजी दिखाई है उस हिसाब से यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने का काउंटडाउन शुरू है। पिछले कुछ सालों के ट्रेंड को देखें तो उत्तरकॉपियों की चेकिंग कार्य खत्म होने की 15 से 20 दिनों के अंदर रिजल्ट घोषित हो जाता है। ऐसे में इस बार 4 अप्रैल को कॉपियों की चेकिंग का कार्य खत्म हुआ है तो उम्मीद है कि UP Board Class 10th 12th Result 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच किसी भी दिन जारी हो सकता है। हालांकि यूपी बोर्ड शिक्षा मंत्री या बोर्ड सचिव जल्द ही एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा करेंगे उसके बाद हम यहां अपडेट करेंगे। आप होम पेज पर उपलब्ध Board Results मेनू के UP Board सेक्शन में जाकर देख पाएंगे।

UPMSP Result 2026 Class 10th 12th

UPMSP Result 2026 कहां- कहां से देख पाएंगे?

यूपी बोर्ड ने छात्रों को सलाह दिया है कि सोशल मीडिया पर दी जाने वाली किसी भी फर्जी लिंक से दूर रहें, रिजल्ट UPMSP की आधिकारिक और वैकल्पिक वेबसाइट पर ही जारी होगा। इसलिए रिजल्ट घोषित होने पर आप इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

  • upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in
  • DigiLocker.gov.in
  • Umang App

इसे भी पढ़ें: cbseresults.nic.in पर जारी होने जा रहा CBSE 10th Class Result 2026, यहां से ऐसे देखें

ऑनलाइन कैसे देखें UP Board 10th 12th Class Result 2026? आसान स्टेप

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं रिजल्ट घोषित होते ही इसे ऑनलाइन चेक करना बहुत आसान है। यहां हम नीचे आसान स्टेप्स दिए हैं जिसे फॉलो कर आप अपना स्कोर कार्ड देख पाएंगे:

  • स्टेप 1: UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: रिजल्ट देखने के लिए अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र से यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • स्टेप 2: लिंक देखें और क्लिक करें: होम पेज पर UP Board High School Result 2026 या UP Board Intermediate Result 2026 से संबंधित लिंक देखें और क्लिक करें।
  • स्टेप 3: लॉगिन डिटेल्स भरें: आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जिसमें अपना 9 अंकों का Roll Number और स्क्रीन पर दिया गया Captcha Code भरें।
  • स्टेप 4: और फिर Submit या View Result बटन पर क्लिक कर दें।
  • स्टेप 5: इतना काम करते ही आपकी स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड आ जाएगा।
  • स्टेप 6: अब आप अपना परिणाम देखें और आगे के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर सेव करें या प्रिंट निकाल लें।
UP Board Result 2026 Class 10thSoon
UP Board Result 2026 Class 12thSoon
UPMSP Official Websiteupmsp.edu.in और upresults.nic.in

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़े ज्यादा पूछे जाने वाले प्रश्न

यूपी बोर्ड का रिजल्ट किस तारीख को आएगा?

यूपी बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में आएगा।

यूपी बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए कितने अंक होने चाहिए?

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में न्यूनतम 33% अंक होने चाहिए।

यूपी बोर्ड 10th 12th का रिजल्ट सबसे पहले कहां से चेक होगा?

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जारी होगा जहां से आप चेक कर पाएंगे।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment