CBSE 10th Class Result 2026: cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर कैसे देखें CBSE Board 10th Result 2026, CBSE Class 10th Result Date क्या है? पूरी अपडेट।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। ताजा जानकारी के अनुसार रिजल्ट अप्रैल के इसी सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। अगर आप भी Class 10th की परीक्षा दिए हुए हैं तो अपने Roll Number, School Number और Admit Card ID के साथ तैयार रहें। ताकि रिजल्ट घोषित होते ही आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर सबसे पहले चेक कर सकें।
वैसे तो सीबीएसई मई के महीने में रिजल्ट जारी करता है लेकिन इस साल 2026 सत्र में परीक्षा का नया पैटर्न आया है जिसमें 10वीं की परीक्षा साल में दो बार आयोजित होगी। इसलिए पहले चरण का रिजल्ट जारी कर रहा है ताकि छात्रों को दूसरे चरण की परीक्षा (मई में प्रस्तावित) के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
CBSE Board 10th Result 2026: Overview
| बोर्ड का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
| परीक्षा का नाम | Secondary School Examination (Class X) 2026 |
| शैक्षणिक वर्ष | 2025-26 |
| परीक्षा तिथि | 17 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 के बीच |
| रिजल्ट की तिथि | 15-20 अप्रैल 2026 (Tentative) |
| रिजल्ट चेक करने का लॉगिन डिटेल्स | Roll Number, School Number और Admit Card ID |
| ऑफिशियल वेबसाइट | cbseresults.nic.in, cbse.gov.in |
CBSE 10th Class Result 2026 Release Date
इस साल 2026 में सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा 12वीं से काफी पहले समाप्त हुई और बड़ी तेजी से उत्तरकॉपियों का मूल्यांकन भी पूरा किया गया। इसलिए भी Class 10th Result पहले जारी होना बनता है। कुछ विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट्स की ताजा जानकारी के अनुसार CBSE Board 10th Result 15 से 20 अप्रैल के बीच कभी भी जारी हो सकते हैं। हालांकि बोर्ड ने रिजल्ट की तिथि और समय की घोषणा नहीं किया है। वैसे भी देखा जाए तो सीबीएसई बिना पूर्व सूचना के रिजल्ट जारी करने के लिए जाना जाता है। इसलिए आपको सलाह है अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी तैयार रखें। रिजल्ट जारी होते ही यहां बताए गए आसान तरीके से अपना रिजल्ट सबसे पहले चेक करें।

CBSE 10th Class Result कहां-कहां से देख सकतें हैं?
सेंट्रल बोर्ड का सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने छात्रों को निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फर्जी लिंक से सावधान रहें। बोर्ड रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट और वेरीफाइड सोशल हैंडल पर जारी किया जाएगा। इसलिए रिजल्ट जारी होते ही आप इन आधिकारिक वेबसाइट्स से अपना रिजल्ट चेक करें:
- cbseresults.nic.in
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- results.digilocker.gov.in
- Umang App से भी देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: gseb.org Result 2026: गुजरात बोर्ड SSC, HSC रिजल्ट की तारीख, 12th साइंस का रिजल्ट पहले आएगा
CBSE Class 10th Result 2026 Online Kaise Dekhen?
सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑनलाइन चेक करना काफी आसान है। रिजल्ट घोषित होते ही आप इन स्टेप्स की मदद से बिना किसी परेशानी के अपना स्कोर देख सकते हैं:
- ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
- होम पेज पर आपको Secondary School Examination (Class X) Result 2026 से संबंधित लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- लिंक खुलते ही आपके सामने एक नया फार्म खुलेगा जिसमें आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करना है।
- सारी जानकारी सही-सही भरने के बाद नीचे दिए गए Submit या Get Result बटन पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी जिसमें आपके हर विषय के अंक और ग्रेड दिया होगा।
- अपना स्कोर कार्ड चेक करें और आगे के संदर्भ के लिए स्क्रीनशॉट ले लें या प्रिंटआउट निकाल लें।
रिजल्ट से संतुष्ट ना हों तो क्या करें?
रिजल्ट चेक करने के बाद यदि आप अपने परिणाम से संतुष्ट न नहीं हैं जैसे की किसी वजह से आपकी मार्क्स कम आए हैं या किसी विषय में कंपार्टमेंट आ जाता है तो चिंता ना करें। सीबीएसई बोर्ड री वेरिफिकेशन और सप्लीमेंट्री परीक्षा की सुविधा प्रदान करता है। अगर आपको लगता है की चेकिंग में गलती हुई है तो आप अपनी कॉपी की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं एक या दो विषय में कम नंबर आए हैं तो साल खराब होने से बचने के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा में भाग लें। CBSE बोर्ड रिजल्ट के बाद इन सारी प्रक्रियाओं की सूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर देता है।
सीबीएसई रिजल्ट से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट कब आएगा?
Answer- सीबीएसई क्लास 10th का रिजल्ट 14 से 20 अप्रैल 2026 के बीच जारी होने की प्रबल संभावना है।
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट कहां से चेक करें?
Answer- सीबीएसई 10वीं कक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।







