BHU UG 3rd Round Cut Off List 2025: बीएचयू तीसरे राउंड की सीट एलॉटमेंट Cut Off लिस्ट देखें

By: Monika

On: August 20, 2025

Follow Us:

BHU UG 3rd Round Cut Off List 2025

BHU UG 3rd Round Cut Off List 2025: बीएचयू यूजी पाठ्यक्रमों में एडमिशन 2025 के लिए सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया जारी है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की ओर से 1st, 2nd राउंड की सीट एलॉटमेंट रिजल्ट जारी करने के बाद, अब तीसरे राउंड की सीट एलॉटमेंट रिजल्ट 2025 जारी हो चुकी है। BHU कुल चार राउंड की काउंसलिंग में एडमिशन प्रक्रिया पूरी करेगा। CUET UG स्कोर पर सीट एलॉटमेंट की 3rd Round Cut Off List 2025 ऑफिशियल वेबसाइट bhu.ac.in पर उपलब्ध है। जिन छात्रों को सीट मिलती है, उन्हें निर्धारित तिथि और समय के अंदर सीट फ्रीज करनी है।

जिन छात्रों को पहले और दूसरे राउंड में सीट नहीं मिली या बेहतर विकल्प चाहते हैं, अब वो तीसरी लिस्ट में चेक कर सकते हैं। तीसरे राउंड की लिस्ट में कोर्स वाइज कट ऑफ पहले और दूसरे लिस्ट की अपेक्षा कम रह सकती है। इसके कम होने से बहुत से छात्रों को इसका फायदा मिलेगा। आइए इस लेख में आगे बीएचयू यूजी 3rd सीट एलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने की स्थिति चेक करने का तरीका समेत महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं।

BHU UG 3rd Round Cut Off List 2025 Update

BHU एडमिशन 2025 के तीसरे राउंड की मेरिट लिस्ट 18 अगस्त को ऑफिशियल वेबसाइट bhu.ac.in पर जारी हो चुकी है। आधिकारिक वेबसाइट पर “BHU UG 3rd Round Cut Off List 2025 PDF” जारी होने के बाद आप कोर्स और कैटिगरी वाइज कट ऑफ देख सकते हैं। अगर आपने भी आवेदन किया है तो रिजल्ट चेक करने और फीस जमा करने की निर्धारित तिथि समय को ध्यान में रखें, नहीं तो एडमिशन लेने से वंचित हो सकते हैं। 21 अगस्त को 3rd राउंड की फीस पेमेंट करने की अंतिम तिथि है। BHU कुल 4 राउंड में कट ऑफ लिस्ट जारी करने की घोषणा किया है। सभी राउंड समाप्त होने के बाद 28 अगस्त 2025 से नया सेशन शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- BHU UG Seat Allotment Result 2025: बीएचयू यूजी 1st राउंड सीट एलॉटमेंट रिजल्ट जारी! देखें कट ऑफ

BHU UG Admission 2025 Cut Off कैसे तय होता है?

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में यूजी पाठ्यक्रमो में एडमिशन पूरी तरह मेरिट और CUET UG में प्राप्त अंकों पर आधारित है। ज्यादा अंक वाले छात्रों को पहले और दूसरे राउंड की सीट एलॉटमेंट रिजल्ट में सीटें मिल चुकी है। अब तीसरे राउंड की कट ऑफ थोड़ा नीचे है। और इससे भी नीचे 4th राउंड की कट ऑफ लिस्ट जाएगी, जो जल्द ही जारी होगी। हालांकि कुछ चर्चित कोर्स जैसे B.A, BCom, BSc के लिए कट ऑफ में ज्यादा बदलाव नही देखने को मिलता है।  कट ऑफ निम्न कारकों पर निर्भर करता है:

  • CUET UG स्कोर
  • कुल आवेदकों की संख्या
  • कोर्स की मांग के अनुसार
  • कैटिगरी वाइज रिजर्वेशन
  • उपलब्ध सीटों की संख्या
  • मेरिट लिस्ट और राउंड वाइज कट ऑफ

BHU UG 3rd Round Cut Off List 2025 कैसे देखें?

  • पहले BHU की ऑफिशियल वेबसाइट bhu.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पेज पर मीनू में उपलब्ध ‘Admission’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • फिर नीचे Notice सेक्शन में BHU UG 2025 Cut Off Round 3 पर क्लिक करें।
  • बस इतना करते ही आपकी स्क्रीन पर BHU UG की तीसरी राउंड की कट ऑफ लिस्ट पीडीएफ उपलब्ध होगी।
  • प्रोग्राम वाइज और कैटेगरी वाइज कट ऑफ स्कोर चेक करें।
  • आगे के संदर्भ के लिए पीडीएफ लिस्ट को डाउनलोड कर सेव या प्रिंट कर सकते हैं।

BHU UG 3rd Round Cut Off List 2025 Link

BHU UG 3rd Round Cut Off List 2025PDF
BHU Official Websitehttps://www.bhu.ac.in/

BHU UG Admission 2025: कितनी सीटों पर मिलेगा एडमिशन

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्सेज में प्रवेश 2025 की प्रक्रिया शुरू है। एडमिशन के लिए देशभर से 1 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण किया है। इस बार लगभग 9200 सीटों पर एडमिशन मिलेगा। एडमिशन प्रक्रिया में BHU ने इस बार ‘एक अभ्यर्थी एक सीट का फार्मूला’ भी लागू किया है, जिससे देश भर से इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों को अवसर दिया जा सके। इस फार्मूले से अब आपको Cut Off जारी होने से पहले ही फैसला लेना है कि किस कोर्स में पढ़ाई करनी है। क्योंकि अब एक से ज्यादा कोर्स में सीट लॉक नहीं कर सकेंगे।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment