BHU UG Seat Allotment Result 2025: बीएचयू यूजी 1st राउंड सीट एलॉटमेंट रिजल्ट जारी! देखें कट ऑफ

By: Monika

On: August 9, 2025

Follow Us:

BHU UG Seat Allotment Result 2025

BHU UG Seat Allotment Result 2025: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में यूजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए सीट आवंटन (Allotment) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूनिवर्सिटी की ओर से कुल 4 राउंड में आवंटन की प्रक्रिया समाप्त की जाएगी। सभी राउंड की सीट एलॉटमेंट मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर ही जारी की जाएगी। बीएचयू एडमिशन 2025 के पहले राउंड की सीट आवंटन मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुकी है।

जिन उम्मीदवारों ने स्नातक कोर्स में अध्ययन करने के लिए आवेदन किया है वो BHU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट में कॉलेज नाम और कट ऑफ देख सकते हैं। सीट एलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद बीएचयू में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। निर्धारित तिथि और समय पर छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेना है। नीचे लेख में “BHU UG 1st Round Seat Allotment Result 2025” चेक करने का तरीका व लिंक दिया गया है। साथ ही कब-कब मेरिट लिस्ट जारी होगी तारीख भी देख सकते हैं।

BHU Admission 2025: 1st राउंड आवंटन सूची देखें

BHU यानी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक कोर्स में एडमिशन के लिए पहले राउंड की सीट एलॉटमेंट रिजल्ट 2025 जारी कर दी गई है। जिन छात्रों ने स्नातक कोर्स के विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ाई करने के लिए आवेदन किया है, वो ऑफिशियल वेबसाइट bhucuet.samarth.edu.in पर जाकर सूची में अपना प्रोग्राम नाम, कॉलेज नाम और कट ऑफ सकते हैं। जिन छात्रों का नाम 1st राउंड में शामिल किया गया है उनकी शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त, 2025 निर्धारित किया गया है।

इसे भी पढ़ें- RSMSSB Patwari Admit Card 2025: राजस्थान पटवारी परीक्षा का एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड

BHU UG Seat Allotment Result 2025: कुल 4 राउंड में

यूनिवर्सिटी की तरफ से स्नातक कोर्स में एडमिशन के लिए कुल 4 राउंड में प्रवेश स्वीकार किए जाएंगे। एलॉटमेंट लिस्ट 8 अगस्त से 18 अगस्त के बीच जारी की जाएगी। नीचे तिथियां देख सकते हैं:

  • 1st Round Seat Allotment: 8 अगस्त 2025 जारी
  • 2nd Round Seat Allotment: 11 अगस्त 2025 को जारी होगी।
  • 3rd Round Seat Allotment Result: 14 अगस्त 2025 को जारी होगी।
  • 4th Round Seat Allotment: 18 अगस्त 2025 को जारी किया जाएगा।

ऐसे देखें BHU UG 1st Round Seat Allotment Result 2025

  • सबसे पहले BHU की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर Admission Section पर क्लिक करें।
  • वहां पर “1st Round Seat Allotment Result 2025” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर पहली मेरिट सूची दिखाई देगी।
  • अपना नाम चेक करें और आगे के लिए इसे डाउनलोड कर सेव कर सकते हैं।
BHU UG 1st Round Cut Off 2025
Official Website

BHU UG Admission 2025: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एक बेहद महत्वपूर्ण चरण होता है। सभी चयनित उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को निर्धारित तिथि समय पर वेरीफिकेशन कराना है। पहले राउंड में सीट एलॉटमेंट किए गए छात्रों को प्रवेश के लिए 25 अगस्त 2025 को कॉलेज में रिपोर्ट करना है। बताया गया है कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों की पहली क्लास 28 अगस्त 2025 से शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- NTPC Graduate Level Result 2025: रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट का रिजल्ट जल्द, लेटेस्ट अपडेट देखें

BHU UG Admission 2025: महत्वपूर्ण दस्तावेज (Important Documents)

बीएचयू में एडमिशन के लिए रिपोर्ट करते समय छात्रों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण दस्तावेज लाने अनिवार्य हैं:

  • स्नातक आवंटन पत्र
  • कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • शुल्क भुगतान रसीद आदि

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment