Bihar Board 10th 12th Dummy Admit Card 2026: इंटर और मैट्रिक के डमी एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

By: Monika

On: November 21, 2025

Follow Us:

Bihar Board 10th 12th Dummy Admit Card 2026

Bihar Board 10th 12th Dummy Admit Card 2026: बिहार बोर्ड (BSEB) ने इंटर (12th) और मैट्रिक (10th) परीक्षा 2026 के लिए Dummy Admit Card जारी कर दिया है। जो विद्यार्थी 2026 बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब अपना डमी एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इंटर के छात्र intermediate.biharboardonline.com पर जाकर और मैट्रिक के छात्र exam.biharboardonline.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

डमी एडमिट कार्ड इसीलिए जारी किया जाता है ताकि विद्यार्थियों की नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, फोटो, विषय चयन जैसी गलतियों को समय पर सुधारा जा सके। बिहार बोर्ड ने कहा है कि छात्र अपना डमी एडमिट कार्ड खुद से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डमी एडमिट कार्ड (स्टूडेंट लॉग इन) पर क्लिक करके डाउनलोड करना होगा या BSEB इनफॉरमेशन ऐप के जरिए भी डाउनलोड कर सकते हैं।

डमी एडमिट कार्ड क्यों जारी किया जाता है?

बिहार बोर्ड हर साल मुख्य परीक्षा से पहले डमी एडमिट कार्ड जारी करता है ताकि:

  • स्टूडेंट्स अपने विवरण की जांच कर सकें
  • किसी त्रुटि को समय रहते सुधार सकें
  • स्कूलों को भी छात्रों का डेटा वेरीफाई करने का मौका मिले
  • परीक्षा के समय किसी भी प्रकार की गलती या समस्या न आए

Bihar Board Dummy Admit Card 2026 – मुख्य बातें

विवरणजानकारी
बोर्ड का नामबिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)
परीक्षा वर्ष2026
क्लास10th (मैट्रिक), 12th (इंटरमीडिएट)
एडमिट कार्ड प्रकारDummy Admit Card
जारी स्थितिजारी
इंटर डाउनलोड लिंकintermediate.biharboardonline.com
मैट्रिक डाउनलोड लिंकexam.biharboardonline.org
सुधार की सुविधाहाँ (स्कूल के माध्यम से)

Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2026 ऐसे डाउनलोड करें (Inter)

इंटर (Arts, Science, Commerce) के विद्यार्थी नीचे दिए गए स्टेप्स से डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. ऑफिशियल वेबसाइट खोलें: intermediate.biharboardonline.com
  2. फिर यूजर नाम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  3. अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें
  4. वहां “Dummy Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें
  5. और “Search” पर क्लिक करें
  6. स्क्रीन पर आपका डमी एडमिट कार्ड दिख जाएगा
  7. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें

Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें? (Matric)

मैट्रिक छात्रों के लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:

  1. वेबसाइट खोलें: exam.biharboardonline.org
  2. पहले यूजर नाम पासवर्ड से लॉगिन करें
  3. Registration Number और Date of Birth भरें
  4. मुख्य पेज “Dummy Admit Card 2026” विकल्प पर क्लिक करें
  5. और “Submit” पर क्लिक करें
  6. आपका डमी एडमिट कार्ड खुल जाएगा
  7. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट कर लें

Bihar Board 10th 12th Dummy Admit Card 2026 Link

Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2026 Download

Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2026 Download

कब से कब तक सुधार कर सकते हैं?

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं छात्रों को बता दें कि डमी एडमिट कार्ड 21 नवंबर से 27 नवंबर तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड रहेगा। यदि छात्र को त्रुटि सुधार करना है तो वे 27 नवंबर तक करके स्कूल को सौंप दें। स्कूल प्रिंसिपल अपने लॉगिन आईडी के जरिए सुधार करके ऑनलाइन आवेदन करेंगे। ध्यान रहे बोर्ड ने निर्देश दिया है कि छात्र या उनके माता-पिता के नाम में पूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें- BSEB Bihar Board Exam Date 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षा फरवरी में- फुल अपडेट

डमी एडमिट कार्ड में किन-किन चीजों को चेक करें?

विद्यार्थी नीचे दी गई जानकारियों को ध्यान से जांचें:

  • पूरा नाम (स्पेलिंग सही हो)
  • माता और पिता का नाम
  • जन्मतिथि
  • स्कूल का नाम और कोड
  • फोटो और सिग्नेचर
  • विषय (सब्जेक्ट) सही हैं या नहीं
  • जेंडर
  • कैटेगरी (General/OBC/SC/ST)

कोई भी गलती दिखे तो तुरंत स्कूल में बताएं।

गलती मिलने पर सुधार कैसे करवाएं?

यदि डमी एडमिट कार्ड में कोई भी गलती मिलती है, तो विद्यार्थी तुरंत अपने स्कूल या कॉलेज से संपर्क करें। डमी एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी ले जाकर त्रुटि बताएं। इसके बाद स्कूल प्रशासन बिहार बोर्ड के पोर्टल पर लॉगिन करके आपकी जानकारी को सही करेगा। छात्र स्वयं ऑनलाइन सुधार नहीं कर सकते, इसलिए सभी सुधार स्कूल के माध्यम से ही किए जाते हैं।

Bihar Board Dummy Admit Card 2026 – महत्वपूर्ण निर्देश

  • डमी एडमिट कार्ड सिर्फ विवरण जांचने के लिए है
  • मुख्य परीक्षा से पहले फाइनल एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा
  • यदि डमी में गलती है और समय पर नहीं सुधारी गई, तो मुख्य एडमिट कार्ड पर भी वही गलती रहेगी
  • इसलिए डाउनलोड करने के बाद तुरंत चेक करें

Conclusion

बिहार बोर्ड द्वारा जारी Bihar Board 10th 12th Dummy Admit Card 2026 विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जो भी छात्र 2026 में इंटर या मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे हैं, वे तुरंत अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करके सभी जानकारी की जांच कर लें। किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर तुरंत स्कूल में सुधार के लिए आवेदन करें।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment