Bihar Inter Level Vacancy 2025 Online Apply शुरू – 23175 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By: Monika

On: October 16, 2025

Follow Us:

Bihar Inter Level Vacancy 2025 Online Apply

Bihar Inter Level Vacancy 2025 Online Apply: बिहार सरकार ने युवाओं के लिए एक बार फिर बड़ी खुशखबरी दी है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने सेकेंड इंटर लेवल भर्ती के तहत अब कुल 23175 पदों पर नियुक्ति निकाली है। पहले इस भर्ती में 12199 पद शामिल थे, लेकिन अब सरकार ने इसमें 10976 नए पदों की बढ़ोतरी की है। खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया फिर से आज 15 अक्टूबर 2025 से पुनः शुरू हो चुकी है, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 निर्धारित है।

अब उन उम्मीदवारों को भी मौका मिल रहा, जिन्होंने पहले आवेदन नहीं किया था। बता दें जो अभ्यर्थी पहले से BSSC Second Inter Level भर्ती में आवेदन किए हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। नए अभ्यर्थी आवेदन के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी योग्य हैं तो इस भर्ती की विस्तृत जानकारी इस लेख के जरिए प्राप्त कर आप भी अपना आवेदन कर सकते हैं।

BSSC Inter Level 2025 भर्ती – मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
संगठन का नामबिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC)
भर्ती का नामBihar 2nd Inter Level Recruitment 2025
कुल पद23175
आवेदन प्रारंभ तिथि15 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि27 नवंबर 2025
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.onlinebssc.com/

Bihar Inter Level Vacancy 2025 के तहत श्रेणीवार पदों की संख्या

इस भर्ती में बिहार के 65 विभागों/कार्यालयों के अलग-अलग पद शामिल हैं, श्रेणीवार रिक्त पदों की संख्या निम्नलिखित हैं:

  • सामान्य – 10142 पद
  • अत्यंत पिछड़ा श्रेणी – 3974 पद
  • अनुसूचित जाति – 3212 पद
  • पिछड़ा श्रेणी – 2562 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर – 2299 पद
  • पिछड़ा श्रेणी की महिलाएं – 767 पद
  • अनुसूचित जनजाति – 219 पद

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं पास) होना अनिवार्य है। साथ ही, कुछ पदों पर कंप्यूटर ज्ञान या संबंधित अनुभव की आवश्यकता भी हो सकती है। विस्तृत योग्यता जानकारी अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

आयु सीमा (Age Limit) – BSSC 2nd Inter Level 2025

बिहार इंटर लेवल वैकेंसी 2025 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष (सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए) रखी गई है। आरक्षित वर्गों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

वर्गअधिकतम आयु सीमा
सामान्य पुरुष37 वर्ष
सामान्य महिला / BC / EBC40 वर्ष
SC / ST42 वर्ष

आवेदन शुल्क (Application Fee)

इस भर्ती में आवेदन फीस सभी वर्गों के लिए ₹100 निर्धारित की गई है। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

Bihar Inter Level Vacancy 2025 Online Apply कैसे करें?

  1. ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.onlinebssc.com/ पर जाएँ।
  2. होमपेज पर “Bihar Inter Level Vacancy 2025″ से संबंधित Online Apply लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब नया पंजीकरण करें (New Registration) और लॉगिन करें।
  4. सभी आवश्यक विवरण, दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  6. भविष्य के लिए आवेदन की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.onlinebssc.com/
ऑनलाइन आवेदन लिंकOnline Apply
Bihar Inter Level NotificationPDF Link

Bihar Inter Level भर्ती की चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा देनी होगी, जो वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। प्रश्नों की कुल संख्या 150 होगी। नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। प्रत्येक प्रश्न का गलत उत्तर देने पर 1 अंक कटेगा। सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में पास होगा, उसे मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। फिर इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों का स्किल टेस्ट लिया जाएगा।

निष्कर्ष-

अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो BSSC Second Inter Level Vacancy 2025 आपके लिए सुनहरा अवसर है। इस बार पदों की संख्या बढ़ाकर 23175 कर दी गई है और आवेदन प्रक्रिया भी 15 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार देर न करें और जल्द से जल्द Bihar Inter Level Vacancy 2025 Online Apply करें। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइ विजिट करें।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment