Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 Installment: बिहार सरकार ने Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 (मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना) शुरू की है, जिसके तहत लाखों महिलाओं को आर्थिक मदद दी जा रही है। इस योजना के पहले चरण में 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹10,000 की राशि 26 सितंबर 2025 को भेजी जा चुकी है। सरकार यह पैसा महिलाओं को अपने खुद के रोजगार शुरू करने के लिए भेजी है। जिन महिलाओं के खाते में पैसे पहुंच गए हैं वो अपना रोजगार शुरू कर सकती हैं।
लेकिन कई महिलाओं की शिकायत है कि उनके खाते में पैसा अभी तक नहीं आया है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। इस योजना के लिए 1 करोड़ से भी ज्यादा महिलाओं ने आवेदन फॉर्म भरा है। ऐसे में सभी महिलाओं के खाते में पैसे ना आने की कई कारण हो सकते हैं, आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं और इसका समाधान कैसे मिलेगा।
Bihar Mukhyamanri Mahila Rojgar Yojana 2025 क्या है?
बिहार सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 की शुरुआत की है। इसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की पात्र महिलाओं को सरकारी मदद दी जाती है। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है ताकि वे अपना छोटा-मोटा बिज़नेस, रोजगार या स्वरोजगार शुरू कर सकें। इस योजना की पहली किस्त 10-10 हजार रुपए पात्र 75 लाख महिलाओं के खाते में 26 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजी जा चुकी है।
आपके खाते में पैसा क्यों नहीं आया – मुख्य कारण
कई बार तकनीकी गड़बड़ी, दस्तावेज़ों में गलती या बैंक संबंधी समस्या की वजह से पैसा खाते में नहीं पहुंच पाता। नीचे कुछ सामान्य कारण दिए गए हैं:
- आधार और बैंक खाता लिंक न होना: DBT (Direct Benefit Transfer) की राशि सीधे आधार-लिंक्ड बैंक अकाउंट में जाती है। अगर आपका आधार बैंक से लिंक नहीं है, तो पैसा नहीं आएगा।
- NPCI मैपिंग की दिक्कत: कई बार आधार तो बैंक से लिंक होता है लेकिन NPCI में मैपिंग एक्टिव नहीं होती। यह तकनीकी कारण से भुगतान अटक सकता है।
- गलत बैंक डिटेल्स: अगर आवेदन करते समय अकाउंट नंबर या IFSC कोड गलत दर्ज किया गया है, तो भुगतान असफल हो जाएगा।
- पात्रता संबंधी समस्या: यह योजना सिर्फ उन्हीं महिलाओं के लिए है जो पात्र हैं। अगर आप या आपका परिवार आयकरदाता है, सरकारी नौकरी में हैं या पहले से किसी अन्य स्कीम से लाभ उठा रहे हैं, तो राशि रोकी जा सकती है।
- सर्वर या तकनीकी गड़बड़ी: कभी-कभी PFMS (Public Financial Management System) या बैंकिंग सर्वर में समस्या आ जाती है। ऐसे में भुगतान में देरी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें-
- PM Svanidhi Yojana 2025 के जरिए बिना गारंटी मिल रहा 90 हजार तक का लोन, जानें पूरी जानकारी
- CBSE ने शुरू की Single Girl Child Scholarship 2025, इकलौती बेटियों को हर महीने मिलेगा ₹500
Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 Installment: पैसा न आने पर क्या करें?
- PFMS पोर्टल पर स्टेटस चेक करें
- PFMS.nic.in पर जाएँ।
- “Know Your Payments” सेक्शन में आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर डालें।
- वहाँ से आप देख सकते हैं कि पैसा आपके खाते में भेजा गया है या नहीं।
- DBT बिहार पोर्टल चेक करें
- https://dbt.bihar.gov.in/ पर जाकर आवेदन और भुगतान की स्थिति जाँचें।
- यह पोर्टल बिहार की सभी DBT योजनाओं की जानकारी देता है।
- बैंक पासबुक या मिनी स्टेटमेंट देखें
- नजदीकी बैंक शाखा जाकर पासबुक एंट्री कराएँ।
- मिनी स्टेटमेंट से तुरंत पता चल जाएगा कि पैसा आया या नहीं।
- ब्लॉक या पंचायत कार्यालय से जानकारी लें
- नजदीकी जीविका दीदी या पंचायत कार्यालय में पूछताछ करें।
- वहाँ से आपको पता चल जाएगा कि पैसा किस स्थिति में है।
- आधार और बैंक डिटेल्स अपडेट कराएँ
- अगर कोई गलती है, तो तुरंत बैंक में जाकर आधार सीडिंग और NPCI मैपिंग ठीक करवाएँ।
- सही जानकारी दर्ज होने के बाद पैसा आ जाएगा।
Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के लिए पात्र महिलाएं
बिहार सरकार की ओर से पात्र महिलाओं के खाते में रोजगार के लिए ₹10,000 की किस्त भेजी गई है। पात्र महिला जैसे बिहार राज्य की स्थाई निवासी हैं, उम्र 18 से 60 वर्ष है। विवाहित और जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं।
Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025: कब आएगी अगली किस्त?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 के तहत अब तक 75 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये की पहली किस्त भेजी जा चुकी है।सरकार ने अब शेष महिलाओं को भी योजना से जोड़ने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि 3 अक्टूबर 2025 को अगली किस्त जारी होगी, जिसमें बाकी पात्र महिलाओं के खाते में भी यह राशि ट्रांसफर की जाएगी। यदि उपरोक्त बताए गए कारण व समाधान चेक कर चुकी हैं आप पात्र हैं और अभी तक पैसा नहीं आया है तो अगली किस्त का इंतजार करें, पैसा आ जायेगा।
क्या बिहार महिला रोजगार योजना की किस्त हर महीने आएगी?
नहीं, बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 के जरिए ₹10,000 की किस्त हर महीने नहीं दी जाएगी। महिलाओं को रोजगार के लिए डीबीटी के माध्यम से यह शुरुआती सहायता राशि दी गई है। हालांकि सरकार की ओर से कहा गया है कि महिलाओं के रोजगार के जरूरत के अनुसार 2 लाख रुपए तक अतिरिक्त मदद दी जा सकती है। यह 6 महीने बाद रोजगार की स्थिति के आधार पर संभव है।
निष्कर्ष-
अगर आपके खाते में Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 1st Installment का पैसा अभी तक नहीं आया है, तो चिंता की ज़रूरत नहीं है।
सबसे पहले PFMS और DBT पोर्टल पर स्टेटस चेक करें, बैंक पासबुक देखें और यह सुनिश्चित करें कि आपका आधार सही से लिंक और NPCI में मैप है। यदि सबकुछ सही है, तो अगली किस्त में आपके खाते में पैसा आ जाएगा।
याद रखें, यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार बढ़ाने के लिए है। इसलिए थोड़ी धैर्य रखें और अपने दस्तावेज़ समय-समय पर अपडेट करते रहें।







