Bihar Police Result 2025 Kab Aayega: अगर आप भी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा में शामिल हुए हैं तो आपके लिए यह आर्टिकल बेहद मददगार साबित होगा। केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) जल्द ही बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी करेगा। क्योंकि रिजल्ट जारी करने के पहले ही फिजिकल टेस्ट के लिए शेड्यूल जारी कर चुका है, जो दिसंबर 2025 में आयोजित होगी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी ही फिजिकल टेस्ट में भाग लेंगे।
बता दें कि CSBC की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 18,838 पुलिस कांस्टेबल के पद भरें जाएंगे। बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों ने जुलाई- अगस्त 2025 में हुई परीक्षा में हिस्सा लिया और अब सबके मन में सिर्फ एक सवाल है कि बिहार पुलिस परीक्षा का रिजल्ट कब तक आएगा? चलिए आगे लेख के जरिए जानते हैं अब तक की ऑफिशियल अपडेट, रिजल्ट डेट, आगे की प्रक्रिया और चेक करने का तरीका समेत पूरी जानकारी।
Bihar Police Constable परीक्षा कब हुई थी?
बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा (Advt.No. 01/2025) 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक अलग-अलग तिथियों में कराई गई थी। परीक्षा तिथि – 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025 निर्धारित की गई थी। इन तिथियों में हर दिन परीक्षा 12:00 बजे से 2:00 बजे तक एक ही पाली में हुई। परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की भारी भीड़ देखने को मिली, क्योंकि इस बार 19,838 पदों के लिए लाखों में आवेदन हुए थे।
इसे भी पढ़ें- RRB Group D Admit Card 2025 Kab Aayega: रेलवे ग्रुप D परीक्षा नवंबर-दिसंबर, एडमिट कार्ड जल्द
Bihar Police Result 2025 Kab Aayega: लेटेस्ट अपडेट
फिलहाल अभी तक CSBC (Central Selection Board Of Constable) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी करने की तिथि को लेकर आधिकारिक अपडेट नहीं दिया है। लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और एक्सपर्ट एनालिसिस के मुताबिक, रिजल्ट सितंबर 2025 के आखिरी हफ्ते या अक्टूबर के पहले हफ्ते तक घोषित होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि जल्द ही प्रोविजनल आंसर की आएगी। आपत्तियां ली जाएंगी और उसके बाद ही Bihar Police Constable का फाइनल रिजल्ट पीडीएफ जारी होगा। आपको सलाह है कि नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in चेक करते रहें।
उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाएं
रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा गर्म है। कई उम्मीदवारों का कहना है कि पेपर लेवल आसान से मध्यम था, जबकि कुछ को जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स वाले सवाल थोड़े कठिन लगे।
- जिनका एग्जाम अच्छा हुआ है, वे रिजल्ट आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
- वहीं, जिनका परफॉर्मेंस औसत रहा, वे कट ऑफ को लेकर चिंतित हैं।
रिजल्ट के बाद क्या होगा?
बिहार पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। यह भर्ती की दूसरी प्रक्रिया है जो दिसंबर 2025 में आयोजित होगी। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट में निम्नलिखित टेस्ट लिए जाएंगे:
- PET में दौड़, हाई जंप और शॉट पुट जैसे टेस्ट होंगे।
- जो उम्मीदवार PET पास करेंगे, उनका DV होगा।
- इसके बाद ही फाइनल चयन लिस्ट जारी की जाएगी।
कैसे चेक करें Bihar Police Result 2025?
जब रिजल्ट जारी होगा, तो आप इसे आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यहां स्टेप बाय स्टेप तरीका दिया गया है:
- रिजल्ट के लिए मोबाइल फोन या लैपटॉप की मदद से ब्राउजर में CSBC की ऑफिसियल वेबसाइट खोलना है।
- होम पेज पर ” Bihar Police Constable Result 2025″ लिंक पर क्लिक करना है।
- रिजल्ट PDF डाउनलोड करें।
- PDF खोलकर अपना Roll Number/Name सर्च करना है।
- अगर आपका रोल नंबर है तो आप अगले चरण (PET) के लिए सेलेक्ट हो चुके हैं।
Bihar Police Result 2025 को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Bihar Police Result 2025 कब जारी होगा?
बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 सितंबर 2025 के आखिरी हफ्ते या अक्टूबर के पहले हफ्ते में आने की संभावना है।
बिहार पुलिस का रिजल्ट कहां से चेक करें?
रिजल्ट सिर्फ CSBC की ऑफिसियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी किया जाएगा।
Bihar Police फिजिकल टेस्ट कब होगा?
बिहार पुलिस फिजिकल टेस्ट (PET) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) की प्रक्रिया दिसंबर 2025 में होना प्रस्तावित है।
बिहार पुलिस भर्ती 2025 में कितने पद हैं?
इस बार बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के जरिए कुल 19,838 पदों की पूर्ति की जाएगी।
सारांश-
संक्षेप में, बिहार पुलिस रिजल्ट 2025 सितंबर 2025 के अंत तक आने की पूरी संभावना है। उम्मीदवारों को अभी थोड़े धैर्य की जरूरत है और ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। रिजल्ट आने के बाद PET और DV की तैयारी पर पूरा ध्यान देना सही रहेगा, क्योंकि असली चुनौती वही है। अगर आप भी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो हमारी सलाह है – फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू कर दीजिए, ताकि रिजल्ट निकलते ही आप आगे बढ़ सकें।







