Bihar Polytechnic Admission 2026: बड़ी अपडेट, अगर आप बिहार राज्य से हैं और बिहार के सरकारी या प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन लेकर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने DCECE 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर एडमिशन 2026 की प्रक्रिया का आगाज कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन 19 मार्च से आवेदन शुरू हो गया है। और आवेदन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2026 तक निर्धारित है।
अगर आप बिहार पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन लेकर विभिन्न कोर्स जैसे PE, PM या PMM (डिप्लोमा) आदि करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। यहां लेख में हम आपको आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट, Bihar Polytechnic Exam Date, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करने के साथ साथ टॉप सरकारी कॉलेज में कैसे एडमिशन मिलेगा इसकी भी जानकारी ले सकते हैं।
Bihar Polytechnic (DCECE) 2026: मुख्य जानकारी
बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा जिसे DCECE (Diploma Certificate Entrance Competitive Examination) भी कहते हैं। बता दें यह परीक्षा राज्य स्तर की सबसे बड़ी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा होती है। इसके जरिए छात्र पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (PE), पैरामेडिकल (PM) और पैरामेडिकल माध्यमिक (PMM) जैसे कोर्स में एडमिशन पाते हैं।
| विवरण | महत्वपूर्ण जानकारी |
| संस्था का नाम | BCECE Board, Bihar |
| कोर्स का नाम | PE, PM, PMM (Diploma), GNM और ANM |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन (Online) |
| रजिस्ट्रेशन शुरू | 19 मार्च 2026 |
| अंतिम तिथि | 21 अप्रैल 2026 |
| परीक्षा की तारीख | 23 और 24 मई 2026 |
Bihar Polytechnic Admission 2026: Important Date
BCECE Board की ओर से जारी किए गए आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, यहां जरूरी तिथियां दी गई है। आपको निम्नलिखित तारीखों को नोट कर लेना चाहिए:
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरु: 19 मार्च 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अप्रैल 2026 (रात 11:59 बजे तक)
- पेमेंट करने की अंतिम तिथि: 22 अप्रैल 2026
- एप्लीकेशन फॉर्म सुधार (Correction Window): 23 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड: 15 मई 2026 से।
- PE परीक्षा की तिथि: 23 मई 2026 (संभावित)।
- PM/PMM परीक्षा की तिथि: 24 मई 2026 (संभावित)।
Bihar Polytechnic Admission 2026 के लिए योग्यता
बिहार पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 40,000 से अधिक सीटों को भरा जाएगा। लेकिन इसके लिए आपके पास निर्धारित किए गए योग्यता (Eligibility Criteria) का होना जरूरी है, जिससे इस प्रवेश परीक्षा में आप शामिल हो सकें।
- PE (Polytechnic Engineering): किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 35% अंकों के साथ 10वीं (Matric) पास होना अनिवार्य है।
- PMM (Para Medical Matric): 10वीं पास (विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के साथ)।
- PM (Para Medical Intermediate): 12वीं (Inter) विज्ञान संकाय के साथ पास होना चाहिए।
Bihar Polytechnic Application Fees आवेदन शुल्क कितना है?
बिहार पॉलिटेक्निक में आवेदन कैटेगरी और कोर्स की संख्या के आधार पर आवेदन शुल्क अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं:
- एक ग्रुप (जैसे केवल PE): सामान्य/OBC के लिए ₹750 और SC/ST/DQ के लिए ₹480।
- दो ग्रुप: सामान्य/OBC के लिए ₹850 और SC/ST/DQ के लिए ₹530।
- तीन ग्रुप: सामान्य/OBC के लिए ₹950 और SC/ST/DQ के लिए ₹630।
इसे भी पढ़ें: CTET February 2026 Result Link: ctet.nic.in पर ऐसे डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट
Bihar Polytechnic Admission 2026: आवेदन कैसे करें? Step By Step तरीका
बिहार पॉलिटेक्निक 2026 का फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- रजिस्ट्रेशन: आधिकारिक वेबसाइट
bceceboard.bihar.gov.inपर जाएं और Online Portal of DCECE-2026 पर क्लिक करें। अपना मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर रजिस्ट्रेशन करें। - पर्सनल इंफॉर्मेशन: लॉग इन करने के बाद अपनी निजी जानकारी (नाम, पिता का नाम, पता आदि) भरें।
- फोटो और सिग्नेचर: अपना लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो और हिंदी व अंग्रेजी में हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
- एजुकेशनल डिटेल्स: अपनी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी भरें।
- प्रीव्यू: फॉर्म को सबमिट करने से पहले एक बार अच्छी तरह चेक कर लें।
- पेमेंट: अंत में अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन भुगतान करें।
- पार्ट A और पार्ट B डाउनलोड: भुगतान के बाद आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी (Part A & B) को डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
Bihar Polytechnic Exam Date 2026: कब होगी परीक्षा?
आवेदन करने के बाद परीक्षा तिथि की जानकारी होना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इसके लिए हार्ड तैयारी होनी चाहिए। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (DCECE) पर्षद द्वारा इस प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 23 और 24 मई 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा बिहार राज्य के कई निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों में होगी। आपको बता दें कि परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले (15 मई तक) Bihar Polytechnic Admit Card 2026 जारी किया जाएगा।
Bihar Polytechnic Admission 2026: कैसे मिलेगा सरकारी कॉलेज?
बिहार के टॉप सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सीट पाने की उम्मीद लगभग सभी उम्मीदवारों को रहती है। लेकिन इसके लिए आपको मेरिट लिस्ट में ऊपर आना होगा। अब आप इसके लिए 9वीं और 10वीं की फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ पर मजबूत पकड़ बनाए। और पिछले करीब 10 वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करें, परीक्षा में 2 घंटे 15 मिनट का समय मिलता है, इसलिए टाइम मैनेजमेंट का अभ्यास करें जिससे प्रश्न समय रहते पूरा हल कर सकें।







