CA Foundation September 2025 Result Date: जानें कब आएगा रिजल्ट, ये रही अपडेट

By: Monika

On: November 3, 2025

Follow Us:

CA Foundation September 2025 Result Date

CA Foundation September 2025 Result Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित CA Foundation, Intermediate और Final परीक्षाएं सितंबर 2025 सेशन के लिए पूरी हो चुकी हैं। अब देशभर के हजारों अभ्यर्थी बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CA Foundation September 2025 का रिजल्ट नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा ICAI की वेबसाइट icai.org पर की जाएगी।

रिजल्ट की घोषणा होते ही उम्मीदवार अपने परिणाम की जांच रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से कर पाएंगे। जो उम्मीदवार पास होंगे, वे CA Intermediate Course में अपना नामांकन करवा सकेंगे,  वहीं जिनके अंक अपेक्षित नहीं होंगे वे अगले सेशन के लिए फिर से आवेदन कर सकेंगे। अगर आप भी परीक्षा दिए हुए हैं तो यहां CA September 2025 Result से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट देखें और रिजल्ट चेक करें।

CA Foundation September 2025 परीक्षा कब हुई?

आईसीएआई ने इस बार CA Foundation परीक्षा का आयोजन 16, 18, 20 और 22 सितंबर 2025 को किया था।
इसके अलावा-

  • CA Final Group 1 परीक्षा: 3, 6, 8 सितंबर 2025
  • CA Final Group 2 परीक्षा: 10, 12, 14 सितंबर 2025
  • CA Intermediate Group 1 परीक्षा: 4, 7, 9 सितंबर 2025
  • CA Intermediate Group 2 परीक्षा: 11, 13, 15 सितंबर 2025

इन परीक्षाओं का आयोजन देशभर के निर्धारित केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से किया गया था। अब छात्रों को सिर्फ रिजल्ट की घोषणा का इंतजार है।

CA Foundation September 2025 Result Date: कब तक आ सकता है रिजल्ट?

ICAI आमतौर पर परीक्षा के 40- 45 दिन बाद परिणाम जारी करता है। इसी हिसाब से, सितंबर सेशन की परीक्षा जो 22 सितंबर 2025 को समाप्त हुई थी, उसका रिजल्ट पहले या दूसरे सप्ताह नवंबर 2025 तक घोषित किया जा सकता है। कुछ विश्वसनीय स्रोतों के अनुसार, रिजल्ट की संभावित तारीख 5 से 10 नवंबर 2025 के बीच है। हालांकि, अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर ही भरोसा करें। रिजल्ट जारी होते ही अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ को दर्ज कर यहीं से रिजल्ट चेक करें।

पासिंग मार्क्स और क्वालिफाई करने के नियम

ICAI की मार्किंग स्कीम के अनुसार-

  • उम्मीदवार को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% अंक प्राप्त करने आवश्यक हैं।
  • और कुल मिलाकर कम से कम 55% अंक लाना जरूरी है।

वहीं इंटरमीडिएट स्तर पर कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे। इस बार परीक्षा पेपर संतुलित बताया जा रहा है, ऐसे में परिणाम का स्तर सामान्य रहने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े-

CA Foundation Result 2025 ऐसे करें चेक

रिजल्ट की घोषणा होते ही उम्मीदवार ICAI की वेबसाइट पर नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं:

  1. रिजल्ट देखने के लिए पहले icai.org वेबसाइट खोलें।
  2. होमपेज पर “CA Foundation September 2025 Result” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक के माध्यम से नया पेज खुलेगा, अब अपने Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।
  4. और “Submit” बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट निकाल लें।

रिजल्ट आने के बाद क्या करें?

रिजल्ट घोषित होने के बाद, जो अभ्यर्थी पास होंगे, वे CA Intermediate Course में नामांकन कर सकते हैं। वहीं जिनका स्कोर अपेक्षित नहीं रहा, वे अगले सेशन (मार्च 2026) के लिए फिर से आवेदन कर सकते हैं। ICAI वेबसाइट पर रीवैल्यूएशन या वेरिफिकेशन से जुड़ी जानकारी भी रिजल्ट जारी होने के बाद सक्रिय की जाएगी।

निष्कर्ष

CA Foundation September 2025 Result Date को लेकर छात्रों में उत्सुकता चरम पर है। आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन पिछले ट्रेंड्स के आधार पर कहा जा सकता है कि परिणाम नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में आएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे icai.org पर लगातार नजर बनाए रखें और किसी भी फेक लिंक से सावधान रहें।

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment