Free Computer Training Plan 2025: क्या आप भी फ्री में CCC, O- Level जैसे कंप्यूटर कोर्स करने की तलाश में हैं? तो आपको इस जानकारी से अवगत करा दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आई है! जो आपके डिजिटल स्किल्स को निखार कर सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरी के द्वार खोल सकती है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यह योजना शुरू की गई है। इस योजना का लाभ OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) के बेरोजगार युवाओं को डिजिटल शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
इस योजना के जरिए CCC (Course on Computer Concepts) और O-Level कंप्यूटर कोर्स फ्री में उपलब्ध कराए जाते हैं। छात्रों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हैं। अगर आप भी फ्री में इन दोनों कंप्यूटर कोर्स को करना चाहते हैं तो इस योजना से जुड़ी समस्त जानकारी का होना जरूरी है। इस फ्री कंप्यूटर कोर्स के लिए पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समेत पूरी जानकारी इस लेख में देख सकते हैं।
Free Computer Training Plan 2025: योजना की जानकारी
फ्री कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना (Free Computer Training Plan) पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई, यह OBC के बेरोजगार युवाओं को डिजिटल शिक्षा प्रदान करती है। इसका लक्ष्य डिजिटल इंडिया पहल को बढ़ावा देना और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना में दो प्रमुख कंप्यूटर कोर्स शामिल है:
- CCC: यह कंप्यूटर कोर्स 3 महीने का बेसिक कोर्स होता है, जिसमें MS Office, इंटरनेट और डिजिटल टूल्स सिखाए जाते हैं। यह सरकारी नौकरियों (डेटा एंट्री, क्लर्क) के लिए उपयोगी है।
- O-Level: यह कोर्स 1 वर्ष का उन्नत कोर्स है, इसमें प्रोग्रामिंग, वेब डेवलपमेंट और डाटाबेस मैनेजमेंट शामिल है। यह IT सेक्टर में करियर के लिए उपयुक्त है।
जरूरी जानकारी: यह कंप्यूटर कोर्स पूरा करने पर NIELIT से मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र मिलता है, जो भारत में व्यापक रूप से स्वीकार है। प्रशिक्षण शुल्क पूरी तरह फ्री है, लेकिन परीक्षा शुल्क (CCC के लिए 3500 रुपए और O- Level के लिए 10,000 रुपए) उम्मीदवार को देना होता है।
इसे भी पढ़ें- UP Free Laptop Yojana 2025: 10वीं, 12वीं पास छात्रों को फ्री लैपटॉप का मौका, देखें पूरी जानकारी
Free Computer Training Plan 2025: आवेदन कब से होगा?
उत्तर प्रदेश फ्री कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत CCC और O- Level कंप्यूटर कोर्स के लिए उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय की ओर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 जुलाई 2025 है। इच्छुक एवं योग्य छात्र अपना रजिस्ट्रेशन ऑफिशियल वेबसाइट obccomputertraining.upsdc.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। या इस लेख में बताए गए आसान तरीके का पालन करते हुए आवेदन कर सकते हैं। यदि आप 12वीं पास हैं और ओबीसी श्रेणी से हैं तो इस मौके को ना छोड़े, अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा करें।
Free Computer Training के लिए पात्रता मानदंड
इस फ्री कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास निम्नलिखित पात्रता का होना जरूरी है:
- शैक्षिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास हों। (चयन 12वीं के अंकों के आधार पर होगा)
- आयु: 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आय: आपके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख से कम होनी चाहिए।
- श्रेणी: केवल ओबीसी (गैर क्रीमी लेयर) के छात्र पात्र होंगे।
- निवास: उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी हों।
इसे भी पढ़ें- NIOS 10th Scorecard 2025 Release Today: एनआईओएस 10वीं का स्कोरकार्ड आज, यहां से करें डाउनलोड
Free Computer Training 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड और वोटर आईडी
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
Free Computer Training Online Application: आवेदन कैसे करें?
फ्री कंप्यूटर कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, यह निम्नलिखित चरणों में पूरी होती है:
- आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट obccomputertraining.upsdc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध “Student Registration” लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदक का आधार नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज कर जेनरेट ओटीपी पर क्लिक करें।
- उसके बाद मांगे गए सभी जरूरी विवरण को दर्ज करते हुए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर प्राप्त यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- आवेदन फार्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन भरने के बाद फाइनल सबमिट कर प्रिंटआउट निकाल लें।
- आवेदन फार्म और दस्तावेजों की हार्ड कॉपी अपने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय में 14 जुलाई 2025 तक जमा करें।
महत्वपूर्ण जानकारी
उत्तर प्रदेश फ्री कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2025 में आवेदन सही समय पर पूरा करें, क्योंकि सीटें सीमित होती हैं। चयन की प्रक्रिया 12वीं के अंकों के आधार पर जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट के रूप में होगा। और प्रशिक्षण NIELIT से मान्यता प्राप्त संस्थानों में होगा। अपने सभी दस्तावेजों को स्कैन कर सही प्रारूप में रखें। CCC कोर्स पूरा करने के बाद अगले वर्ष O-Level के लिए आवेदन करें जो आईटी करियर में बेहतर अवसर प्रदान करेगा। इस योजना से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट backwardwelfare.gov.in, obccomputertraining.upsdc.gov.in या स्थानिक कार्यालय से संपर्क करें।







