gseb.org Result 2026: गुजरात बोर्ड SSC, HSC रिजल्ट की तारीख, 12th साइंस का रिजल्ट पहले आएगा

By: Monika

On: April 11, 2026

Follow Us:

gseb.org Result 2026

gseb.org Result 2026: जैसा कि इन दिनों कई राज्यों के शिक्षा बोर्ड की ओर से 10th 12th रिजल्ट जारी किया जा रहा है। ऐसे में अब गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) भी पीछे नहीं रहने वाला है। इस बार गुजरात बोर्ड SSC, HSC रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी करने वाला है। पिछले बार की तरह इस साल 2026 भी GSEB HSC (12th) Science Result पहले जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद संबंधित छात्र या उनके अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org या gsebeservice.com पर जाकर स्कोरकार्ड देख पाएंगे।

लेकिन इसके लिए छात्र का 6 अंकों का Seat Number दर्ज करना होगा। बता दें GSEB SSC (10th) और HSC 12th की बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन 26 फरवरी से 18 मार्च के बीच किया गया था। दिनों कक्षाओं की परीक्षा में करीब 15 लाख छात्रों के शामिल होने की अपडेट दी गई है। अब इन सभी छात्रों को अपने परिणाम चेक करने होंगे। यहां लेख में Gujarat Board 10th 12th Result 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी व लेटेस्ट अपडेट चेक कर सकते हैं।

GSEB SSC HSC Result 2026: मुख्य विवरण

बोर्ड का नामगुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB)
रिजल्ट का नामGSEB SSC (10th), HSC (12th) Result 2026
परीक्षा तिथि26 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच
परीक्षा स्तर राज्य स्तर पर ऑफलाइन
रिजल्ट की आधिकारिक तिथि और समयजल्द ही
रिजल्ट जारी करने का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटgseb.org, gsebeservice.com

GSEB SSC HSC Result 2026: कब आएगा रिजल्ट? संभावित तारीख

Gujarat Board Result Date 2026: जैसा कि अब गुजरात बोर्ड से 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) की बोर्ड परीक्षा दिए हुए लाखों छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। अपडेट मिली है कि कॉपियों की चेकिंग का कार्य अंतिम चरण में है जो इसी सप्ताह समाप्त हो जाएगा। उसके बाद बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक तिथि और समय की घोषणा करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो GSEB HSC Science Result 2026 और सामान्य स्ट्रीम सबसे पहले अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। GSEB SSC/HSC Science, Commerce और Arts Result 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे। उसके तुरंत बाद सीट नंबर की मदद से अपना स्कोरकार्ड चेक कर पाएंगे।

GSEB Previous year Result 2025: गुजरात बोर्ड पिछले साल रिजल्ट जारी होने की तारीख

गुजरात बोर्ड की ओर से पिछले साल 2025 में HSC (12th) साइंस और सामान्य स्ट्रीम के रिजल्ट SSC (10th) से पहले 5 मई को सुबह 10:30 बजे जारी किए गए थे। और परीक्षा में साइंस स्ट्रीम में कुल 83.51 प्रतिशत और सामान्य स्ट्रीम में 93.7% छात्र पास हुए थे। और 10वीं का रिजल्ट 8 मई को जारी हुआ था , जिसमें छात्रों का पास प्रतिशत 83.08 रहा था। HSC की परीक्षा 17 फरवरी से 27 मार्च और SSC की परीक्षा 27 फरवरी से 10 मार्च 2025 तक चली थी।

gseb.org Result 2026
gseb.org Result 2026: गुजरात बोर्ड SSC, HSC रिजल्ट की तारीख, 12th साइंस का रिजल्ट पहले आएगा

gseb.org Result 2026 Class 10th 12th ऑनलाइन कैसे चेक होगा?

गुजरात बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद आप इसे ऑनलाइन चेक करने के लिए इन आसान स्टेप को फॉलो करें:

  1. ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए सर्वप्रथम अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र में GSEB की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
  2. मुख्य पेज पर उपलब्ध SSC या HSC एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा जिसमें अपना 6 अंकों का सीट संख्या दर्ज करें।
  4. और सबमिट बटन पर क्लिक करें रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  5. अपना स्कोरकार्ड चेक करें और आगे के संदर्भ के लिए स्क्रीन शॉट लें या प्रिंट निकाल लें।

GSEB SSC HSC मार्कशीट में दिखेंगी ये डिटेल्स जरूर चेक करें

  • छात्र का नाम (Student’s Name) (स्पेलिंग चेक करें)
  • छात्र का सीट संख्या (Seat Number)
  • विषय (Subject)
  • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक और ग्रेड
  • कुल प्राप्त अंक (Total Marks)
  • प्रतिशत
  • समग्र ग्रेड
  • रिजल्ट स्थिति (Pass या Fail)

gseb.org Result 2026: रिचेकिंग और कंपार्टमेंट परीक्षा प्रक्रिया

गुजरात बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे वो अपनी कॉपियों की पुनर्मूल्यांकन (Re Checking) के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए प्रति विषय पुनर्मूल्यांकन शुल्क ₹100 जमा करना होगा। बोर्ड रिजल्ट के करीब 15 दिनों बाद आवेदन की आधिकारिक तिथियां जारी करेगा। वहीं जो छात्र एक या दो विषय में पासिंग मार्क्स न प्राप्त कर असफल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए GSEB अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना देगा।

इसे भी पढ़ें-

TGBIE Inter Result 2026, Check Here TS Inter 1st & 2nd Year Scorecard

आ गई अपडेट, देखें MP Board Class 10th 12th Result 2026 जारी होने की तारीख, चेक करने का Direct Link

Monika, B.A. स्नातक हैं और शिक्षा व नौकरी से जुड़ी जानकारी पर लेखन करती हैं। ये छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से सरल और उपयोगी सामग्री साझा करती हैं।इन्हें सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर लिखने का विशेष अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment