HTET Result 2025 Update: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर HTET Result 2025 का लिंक एक्टिव करने वाला है। रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस बार HTET 2025 का आयोजन 30 और 31 जुलाई 2025 को किया गया था। परीक्षा में 3.31 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के शामिल होने की अपडेट दी गई थी।
यह परीक्षा प्राथमिक शिक्षक (PRT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) के पदों के लिए आयोजित हुई थी। उम्मीदवारों की पात्रता सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तर पर आयोजित की गई इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों को अब अपने परिणाम का इंतजार है। हरियाणा टेट रिजल्ट जारी होने की तिथि को लेकर अपडेट आ चुकी है, जिसे इस लेख में विस्तार पूर्वक बताई गई है। साथ ही रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका व लिंक उपलब्ध है।
HTET Result 2025 Latest Update
हरियाणा टेट रिजल्ट 2025 जारी करने के लिए तैयार है। हाल ही में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) के चेयरमैन डॉक्टर पवन शर्मा से मिली लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, HTET 2025 परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का रिजल्ट 12 अक्टूबर 2025 को जारी किया जा सकता है। हालांकि रिजल्ट जारी करने की यह ऑफिशियल तिथि नहीं है। लेकिन इतना मान कर चलें कि रिजल्ट इसी सप्ताह किसी भी तिथि, समय पर जारी किया जा सकता है। ऐसे में आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें, जैसे ही रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो रोल नंबर, जन्मतिथि की मदद से अपना रिजल्ट चेक करें।
कट- ऑफ अंक और मेरिट सूची
परिणाम के साथ-साथ, कट-ऑफ अंक और मेरिट सूची भी जारी की जाएगी। कट-ऑफ अंक उम्मीदवार की श्रेणी के आधार पर निर्धारित किए जाएंगे:
- सामान्य श्रेणी: 60% (90 अंक)
- हरियाणा के अनुसूचित जाति और विशेष रूप से विकलांग उम्मीदवार: 55% (82 अंक)
- अन्य राज्यों के अनुसूचित जाति और विशेष रूप से विकलांग उम्मीदवार: 60% (90 अंक)
मेरिट सूची में उन उम्मीदवारों के नाम होंगे जिन्होंने कट-ऑफ अंक प्राप्त किए हैं। यह सूची उम्मीदवारों की रैंकिंग के आधार पर तैयार की जाएगी।
इसे भी पढ़ें-
- UGC NET JRF December 2025 के लिए Online आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी
- RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2025: रेलवे एनटीपीसी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड, एग्जाम 13 अक्टूबर
HTET Result 2025 चेक करने का तरीका
हरियाणा टेट रिजल्ट 2025 का लिंक एक्टिव होते ही संबंधित उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान तरीके को फॉलो कर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- वेबसाइट के मुख्य पेज पर Results सेक्शन पर क्लिक करें।
- उसके बाद All Results में “HTET Result 2025” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- नीचे “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है।
HTET 2025 प्रमाण पत्र (Certificate)
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 में पास होने वाले उम्मीदवारों को लाइफटाइम वैधता वाली एक सर्टिफिकेट मिलेगी। इस सर्टिफिकेट के आधार पर अभ्यर्थी हरियाणा राज्य सरकार की ओर से निकाली जाने वाली शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, जो उम्मीदवार परीक्षा में असफल होंगे, वो आगामी परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं।
निष्कर्ष –
HTET 2025 का रिजल्ट उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उन्हें शिक्षक बनने की दिशा में एक कदम और बढ़ाएगा। हालांकि रिजल्ट घोषित होने में अब ज्यादा देरी नहीं होगी, इसी सप्ताह रिजल्ट जारी होने की अपडेट है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहना चाहिए। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।







